एक्सप्लोरर

Mumbai: पीएम मोदी ने राजभवन में ‘क्रांतिकारियों की गैलरी’ का अनावरण किया, सीएम उद्धव ठाकरे भी रहे मौजूद

PM in Mumbai: सीएम ठाकरे ने आगे कहा,  "पीएम मोदी के द्वारा उद्घाटन की गई स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की ये गैलरी एक तीर्थयात्रा है जिसमें देश के लिए बलिदान देने वालों के बारे में जानकारी है."

PM Modi in Mumbai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को राजभवन में जल भूषण भवन और क्रांतिकारियों की गैलरी (Jal Bhushan Building and Gallery of Revolutionaries) का उद्घाटन किया. इस मौके पर महाराष्ट्र के सीएम और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Shivsena Chief Uddhav Thackeray) ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा, "पीएम मोदी द्वारा क्रांतिकारियों की गैलरी का उद्घाटन एक शुभ अवसर है, यह एक बड़ी बात है. ये हमारा कर्तव्य है कि हम अपने स्वतंत्रता संग्राम की कहानियों को जीवित रखें जो हमारी आने वाली पीढ़ियों को उस समय के बारे में बताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा." सीएम ठाकरे ने आगे कहा,  "पीएम मोदी के द्वारा उद्घाटन की गई स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की ये गैलरी एक तीर्थयात्रा है जिसमें देश के लिए बलिदान देने वालों के बारे में जानकारी है."

इस कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी और सीएम उद्धव ठाकरे बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) जाएंगे, जहां वो एक साथ बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 'मुंबई समाचार' के 'द्वीशताब्दी महोत्सव' (200 वीं वर्षगांठ समारोह) में प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे.  इस दौरान मुंबई पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है क्योंकि वीआईपी मूवमेंट से शहर में ट्रैफिक मूवमेंट प्रभावित होने की संभावना है. उपनगरों के एक व्यापारिक जिले बीकेसी में कार्यक्रम के बाद पीएम नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

 

उद्धव ठाकरे ने की पीएम मोदी की अगवानी
पिछले कई महीनों से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कड़वी बयानबाजी हो रही थी. लेकिन मंगलवार को दोनों नेताओं को एक साथ मंच साझा करते हुए देखा गया. इस मुलाकात के दौरान सीएम उद्धव ठाकरे ने शिष्टाचार दिखाते हुए पीएम मोदी का स्वागत किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा क्रांतिकारियों की गैलरी का उद्घाटन करने के बाद सीएम उद्धव ठाकरे ने पीएम की अगवानी करते हुए वहा उपस्थित लोगों को संबोधित किया.

ठाकरे ने किया था बीजेपी कटाक्ष
शिवसेना (Shivsena) के अलग होने और महाराष्ट्र में सरकार (Maharashtra Government) बनाने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस (Congress) से हाथ मिलाने के बाद दोनों नेताओं के बीच संबंध खराब हो गए थे. तब से, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कई मौकों पर बीजेपी पर कटाक्ष किया.  इस साल 25 अप्रैल को, उद्धव ठाकरे ने मुंबई में एक कार्यक्रम में भाग लिया, जहां प्रधानमंत्री मोदी को पहले लता मंगेशकर पुरस्कार (Lata Mangeshkar Award) से सम्मानित किया गया था. मुख्यमंत्री ने 83 वर्षीय चंद्रभागा शिंदे से मिलने का फैसला किया, जो हनुमान चालीसा विवाद में निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा के खिलाफ शिवसेना के विरोध का चेहरा बन गए थे. शिवसेना ने बाद में इस बात का आरोप लगाया कि मंगेशकर परिवार के साथ मधुर संबंध साझा करने के बावजूद मुख्यमंत्री को आमंत्रित नहीं किया गया था.

यह भी पढ़ेंः

Maharashtra: विधान परिषद चुनाव में वोट डालना चाहते हैं अनिल देशमुख, इजाजत के लिए HC पहुंचे

Gold Smuggling Case: विमान में केरल के सीएम पिनरई विजयन के खिलाफ यूथ कांग्रेस की नारेबाजी, LDF नेता ने प्रदर्शनकारी को दिया धक्का

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने PM मोदी को दी डिबेट की चुनौती, निर्मला-स्मृति ने दिया ये जवाब
राहुल गांधी ने PM मोदी को दी डिबेट की चुनौती, निर्मला-स्मृति ने दिया ये जवाब
नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर NHRC सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर NHRC सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
आगा रुहुल्लाह की रैली को लेकर युवक ने टाल दी अपनी शादी, 219 KM का सफर कर पहुंचा बडगाम
आगा रुहुल्लाह की रैली को लेकर युवक ने टाल दी अपनी शादी, 219 KM का सफर कर पहुंचा बडगाम
नेहा बोरा के विवादित बयान पर भड़की VHP, राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया
नेहा बोरा के विवादित बयान पर भड़की VHP, राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget