एक्सप्लोरर

IN-SPACe Headquarters: 'अंतरिक्ष के साथ समंदर पर निगाहें', पीएम मोदी ने कहा- स्पेस टेक्नोलॉजी से आएगी क्रांति

IN-SPACe Headquarters Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन-स्पेस हेडक्वार्टर के उद्घाटन समारोह के दौरान कहा कि आज 21वीं सदी के आधुनिक भारत की विकास यात्रा में एक शानदार अध्याय जुड़ा है.

PM Modi Inaugurates IN-SPACe Headquarters: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe ) के मुख्यालय का उद्घाटन किया, जिसकी स्थापना अंतरिक्ष क्षेत्र में नवाचार और निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए की गई है. अहमदाबाद में उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधार की शुरुआत की है और इसे निजी क्षेत्र के लिए खोला है.

पीएम मोदी ने कहा, ‘मुझे आशा है कि आईटी क्षेत्र की तरह ही हमारे उद्योग वैश्विक अंतरिक्ष क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभाएंगे. मैं निजी क्षेत्र को आश्वस्त करना चाहता हूं कि अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधार निरंतर जारी रहेगा.’ उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी दुनिया में एक बड़ी क्रांति लाने जा रही है.

विकास यात्रा में नया अध्याय जुड़ा
प्रधानमंत्री बोले आज 21वीं सदी के आधुनिक भारत की विकास यात्रा में एक शानदार अध्याय जुड़ा है. इन स्पेस भारत के युवाओं को, भारत के best minds को अपना टेलेंट दिखाने का मौका देगा. चाहे वो सरकार में काम कर रहे हों या प्राइवेट सेक्टर में, इन स्पेस (IN-SPACe ) सभी के लिए बेहतरीन अवसर बनाएगा. पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि इन स्पेस में भारत की स्पेस इंडस्ट्री में क्रांति लाने की क्षमता है. इसलिए मैं यही कहूंगा- ‘Watch this space.’

बड़े आइडिया ही जिताते हैं
पीएम मोदी ने कहा कि स्पेस सेक्टर में सुधार करके, उसे सारी बंदिशों से आजाद करके, इन-स्पेस के माध्यम से प्राइवेट इंडस्ट्री को भी सपोर्ट करके देश आज विजेता बनाने का अभियान शुरू कर रहा है. हमारी कोशिश है कि हम भारत के प्राइवेट सेक्टर के लिए ज्यादा से ज्यादा 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' का माहौल बनाएं, ताकि देश का प्राइवेट सेक्टर, देशवासियों की 'ईज ऑफ लिविंग' में उतनी ही मदद कर सके.

ये भी पढ़ें- Prophet Remarks Row LIVE Updates: नूपुर शर्मा के बयान पर देश के कई हिस्सों में बवाल, रांची में हिंसा के बाद लगाया गया कर्फ्यू

मिशन चंद्रयान में एकजुट था भारत 
पीएम मोदी ने कहा कि कोई साइंटिस्ट है या किसान-मजदूर है, विज्ञान की तकनीकियों को समझता है या नहीं समझता है, इन सबसे ऊपर हमारा स्पेस मिशन देश के जन-गण के मन का मिशन बन जाता है. मिशन चंद्रयान के दौरान हमने भारत की इस भावनात्मक एकजुटता को देखा था. 21वीं सदी में स्पेस-टेक एक बड़े क्रांति का आधार बनने वाला है. स्पेस-टेक अब केवल दूर स्पेस की नहीं, बल्कि हमारे पर्सनल स्पेस की टेक्नोलॉजी बनने जा रही है.

समंदर और अंतरिक्ष सबसे ज्यादा प्रभावशाली
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में अनंत संभावनाएं हैं, लेकिन अनंत संभावनाएं कभी भी सीमित प्रयासों से साकार नहीं हो सकतीं. मैं आपको आश्वस्त करता हूँ कि स्पेस सेक्टर में सुधारों का ये सिलसिला आगे भी अनवरत जारी रहेगा. मानवता का भविष्य, उसका विकास...आने वाले दिनों में दो ऐसे क्षेत्र हैं, जो सबसे ज्यादा प्रभावशाली होने वाले हैं, वो हैं, Space और Sea.

ये भी पढ़ें- Prophet Muhammad Row Protest: पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर जुमे की नमाज के बाद देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी
नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget