एक्सप्लोरर

Prophet Muhammad Row Protest: पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर जुमे की नमाज के बाद देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन

Prophet Muhammad Row Protest: पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए.

Prophet Muhammad Row Protest: पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) पर निलंबित भाजपा नेता नुपुर शर्मा (Nupur Sharma) और निष्कासित नेता नवीन जिंदल (Naveen Jindal) की भड़काऊ टिप्पणी के खिलाफ आज पूरे देश में जगह-जगह प्रदर्शन (Protest) किए गए. दिल्ली की जामा मस्जिद (Jama Masjid) के बाहर जहां बड़ी संख्या में लोगों ने आज विरोध प्रदर्शन किया. वहीं यूपी के प्रयागराज (Prayagraj) में स्थिति बेकाबू हो गई. कोलकाता, हैदराबाद, मुरादाबाद में लाठीचार्ज, सहारनपुर, महाराष्ट्र, बंगाल, पंजाब और बिहार में भी कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए. 

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के अटाला इलाके में प्रदर्शन के दौरान पथराव भी हुआ. वहीं सहारनपुर की जामा मस्जिद के बाहर भी जुमे की नमाज के बाद लोगों ने प्रदर्शन किया. पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी को लेकर अटाला इलाके में विरोध प्रदर्शन के बाद प्रयागराज के एडीजी का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया. एडीजी विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मैदान पर थे. यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि प्रयागराज को छोड़कर बाकी जगहों पर स्थिति नियंत्रण में हैं. प्रयागराज में भी लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है. शासन ने स्थानीय प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है. 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राज्य के विभिन्न शहरों में पथराव की घटनाओं के बाद प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. ACS होम अवनीश अवस्थी, कार्यवाहक DGP, ADG लॉ एंड ऑर्डर जैसे अधिकारी पुलिस मुख्यालय से स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. ACS होम अवनीश अवस्थी ने भी जिलों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट मांगी है. सहारनपुर के देवबंद में बवाल के बाद 21 लोग गिरफ्तार किए गए हैं. सहारनपुर पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारी अभी भी जारी है. यूपी में प्रयागराज, सहारनपुर के अलावा मुरादाबाद, फ़िरोज़ाबाद और हाथरस में जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन हुए हैं. सभी जगहों पर पुलिस की कोशिश है कि उपद्रव करने वालों को वापस उनके घरों को भेजा जाए. 

इन राज्यों में भी हुए प्रदर्शन

महाराष्ट्र के सोलापुर में एमआईएम के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय ने विशाल मार्च निकाला. इसके अलावा नवी मुंबई में महिलाओं ने विरोध मार्च निकाला. वहीं गुजरात के वडोदरा में जुमे की नमाज के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए. इसके अलावा तेलंगाना के हैदराबाद में मक्का मस्जिद के बाहर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया. साथ ही पुलिस बल और CRPF इलाके में तैनात की गई. वहीं पश्चिम बंगाल के हावड़ा और कोलकाता के सर्कस पार्क में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. मौके पर पुलिस कर्मी मौजूद रहे.

रांची में कई वाहनों में लगाई आग

वहीं बिहार (Bihar) के भी कुछ इलाकों में प्रदर्शन किया गया है. इसके अलावा कश्मीर (Kashmir) में स्थानीय लोगों ने लाल चौक इलाके में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया है. कर्नाटक (Karnataka) के कलबुर्गी के मुस्लिम चौक पर भी प्रदर्शन किया गया है. वहीं झारखंड के रांची (Ranchi) में विरोध प्रदर्शन (Protest) के दौरान हिंसा (Violence) भी हुई. कई वाहनों में आग लगा दी गई और तोड़फोड़ की गई. साथ ही पथराव भी हुआ है. 

ये भी पढ़ें- 

Prophet Muhammad Row: पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- लेंगे एक्शन 

Defence Ministry: सरकार का फैसला, ट्रेनिंग के दौरान मौत होने पर भी प्री कमीशन अधिकारियों के परिवारों को मिलेगी पेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget