एक्सप्लोरर

'हमारे रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत', यूएई रवाना होने से पहले बोले पीएम मोदी; कतर का भी करेंगे दौरा

PM Modi Foreign Visit: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और कतर की यात्रा से पहले पीएम मोदी ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपनी यात्रा की जानकारी दी.

PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार (13 फरवरी) को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और कतर के दौरे पर रवाना होने वाले हैं. 2014 के बाद से यूएई की उनकी ये सातवीं यात्रा है जबकि कतर की ये दूसरी यात्रा होगी. पीएम मोदी 13-14 फरवरी तक आधिकारिक यात्रा पर यूएई और 14-15 फरवरी तक कतर यात्रा पर रहेंगे.

इन दोनों देशों के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने कहा, “मैं 13-14 फरवरी तक आधिकारिक यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात और 14-15 फरवरी तक कतर की यात्रा कर रहा हूं. 2014 के बाद से यह यूएई की मेरी सातवीं और कतर की दूसरी यात्रा होगी.”

‘यूएई के साथ हमारा सहयोग कई गुना बढ़ा’

अपने बयान में उन्होंने आगे कहा, “पिछले नौ वर्षों में, व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा और शिक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में यूएई के साथ हमारा सहयोग कई गुना बढ़ गया है. हमारा सांस्कृतिक और लोगों से लोगों का जुड़ाव पहले से कहीं अधिक मजबूत है.”

पीएम मोदी ने कहा, “मैं अबू धाबी में संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिलने और हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर व्यापक चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं. मुझे हाल ही में गुजरात में महामहिम की मेजबानी करने का सौभाग्य मिला, जहां वह वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में मुख्य अतिथि थे.”

विश्व के नेताओं को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी ने दुबई में अपने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “यूएई के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री और दुबई के शासक महामहिम शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के निमंत्रण पर मैं 14 फरवरी 2024 को दुबई में विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं की सभा को संबोधित करूंगा. शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री महामहिम शेख मोहम्मद बिन राशिद के साथ मेरी चर्चा दुबई के साथ हमारे बहुमुखी संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित होगी.”

अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का करेंगे उद्घाटन

उन्होंने आगे कहा, “यात्रा के दौरान, मैं अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का भी उद्घाटन करूंगा. बीएपीएस मंदिर सद्भाव, शांति और सहिष्णुता के मूल्यों के लिए एक स्थायी श्रद्धांजलि होगी, जो भारत और संयुक्त अरब अमीरात दोनों साझा करते हैं. मैं अबू धाबी में एक विशेष कार्यक्रम में संयुक्त अरब अमीरात के भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करूंगा.”

कतर को लेकर क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “कतर में, मैं महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी, अमीर से मिलने की उम्मीद कर रहा हूं, जिनके नेतृत्व में कतर में जबरदस्त विकास और परिवर्तन जारी है. मैं कतर में अन्य उच्च गणमान्य व्यक्तियों से मिलने की भी प्रतीक्षा कर रहा हूं. भारत और कतर के बीच ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “हाल के वर्षों में, उच्च स्तरीय राजनीतिक आदान-प्रदान, दो देशों के बीच बढ़ते व्यापार और निवेश, हमारी ऊर्जा साझेदारी को मजबूत करने और संस्कृति और शिक्षा में सहयोग सहित सभी क्षेत्रों में हमारे बहुमुखी संबंध लगातार गहरे हुए हैं. दोहा में 800,000 से अधिक मजबूत भारतीय समुदाय की उपस्थिति हमारे लोगों के बीच मजबूत संबंधों का प्रमाण है.”

ये भी पढ़ें: अचानक UAE की सरकार ने ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम के समय में क्यों की कटौती, 80,000 नहीं अब केवल 35,000 लोगों को मिलेगी एंट्री, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: कब-कब EC में हुए विवाद और बदलाव, कैसे बहु-सदस्यीय संस्था बना चुनाव आयोग?
Explained: कब-कब EC में हुए विवाद और बदलाव, कैसे बहु-सदस्यीय संस्था बना चुनाव आयोग?
SIR विवाद: 'रिटायरमेंट के दिन...', जस्टिस भुइयां के बयान से विपक्ष आक्रामक, कांग्रेस की बैठक
SIR विवाद: 'रिटायरमेंट के दिन...', जस्टिस भुइयां के बयान से विपक्ष आक्रामक, कांग्रेस की बैठक
CJP के आशुतोष रांका ने किसे दिया चैलेंज? बोले- 'खून का एक-एक कतरा...'
CJP के आशुतोष रांका ने किसे दिया चैलेंज? बोले- 'खून का एक-एक कतरा...'
'90 लाख वोटरों का...' चुनाव आयोग के काम पर सवाल! SC के पूर्व जज ने क्या कहा
'90 लाख वोटरों का...' चुनाव आयोग के काम पर सवाल! SC के पूर्व जज ने क्या कहा

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में पिछड़े लूला, भारी पड़े फ्लावियो बोल्सोनारो, पढ़ें रिजल्ट
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में पिछड़े लूला, भारी पड़े फ्लावियो बोल्सोनारो, पढ़ें रिजल्ट
ललन सिंह से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, 'अनंत' विवाद में लेंगे बड़ा फैसला?
ललन सिंह से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, 'अनंत' विवाद में लेंगे बड़ा फैसला?
CJP के आशुतोष रांका ने किसे दिया चैलेंज? बोले- 'खून का एक-एक कतरा...'
CJP के आशुतोष रांका ने किसे दिया चैलेंज? बोले- 'खून का एक-एक कतरा...'
KKK15 Winner: 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भारत की आधी टीम कंफर्म! आकाश चोपड़ा ने लिए 6 नाम
2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भारत की आधी टीम कंफर्म! आकाश चोपड़ा ने लिए 6 नाम
पंजाब चुनाव: AAP-SAD और BJP प्रचार में जुटीं, कांग्रेस ने उठाया यह कदम
पंजाब चुनाव: AAP-SAD और BJP प्रचार में जुटीं, कांग्रेस ने उठाया यह कदम
PM मोदी-अमित शाह को खरगे ने बताया अवैध तो भड़की BJP, रिजिजू बोले- 'क्या आप और राहुल...'
PM मोदी-अमित शाह को खरगे ने बताया अवैध तो भड़की BJP, रिजिजू बोले- 'क्या आप और राहुल...'
रामपुर में आजम खान परिवार से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, सियासी हलचल तेज
रामपुर में आजम खान परिवार से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, सियासी हलचल तेज
Embed widget