एक्सप्लोरर

मोदी ने एस्कॉर्ट्स मुजेसर-बल्लभगढ़ मेट्रो का किया उद्घाटन, अब 75 मिनट में तय होगा 2.30 घंटे का सफर

दिल्ली मेट्रो अपनी सेवा का लगातार विस्तार कर रही है. अब दिल्ली मेट्रो हरियाणा के चार शहरों से होकर गुजरेगी और इसकी कुल लंबाई राज्य में 29 किलोमीटर हो गई है. हरियाणा के जिन शहरों से होकर दिल्ली मेट्रो गुजरती है उनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, बहादुरगढ़ और बल्लभगढ़ हैं.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बल्लभगढ़ से एस्कॉर्ट्स मुजेसर के बीच मेट्रो रुट का उद्घाटन किया. इसी के साथ अब बल्लभगढ़ से कश्मीरी गेट का सफर आसान हो गया है. अब आप मेट्रो से महज़ 75 मिनट में बल्लभगढ़ से कश्मीरी गेट पहुंच सकेंगे. अभी तक लोगों को ढाई घंटे लगते थे. अभी तक मेट्रो कश्मीरी गेट से एस्कॉर्ट्स मुजेसर तक ही आती थी. अब इसके रुट में विस्तार दिया गया है. अभी दिल्ली मेट्रो हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद और बहादुरगढ़ से होकर गुजरती है. बल्लभगढ़ इस लिस्ट में चौथा नाम है.

अब कश्मीरी गेट-एस्कॉर्ट्स मुजेसर कॉरिडोर के बीच 3.2 किमी लंबी वायलेट लाइन पर मेट्रो दौड़ने के लिए तैयार है. दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन के इस विस्तार में दो स्टेशन हैं- एस्कॉर्ट्स मुजेसर के आगे संत सूरदास (सिही) और राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़). मेट्रो के इस सेक्शन के आरंभ के साथ ही हरियाणा के चार शहर दिल्ली मेट्रो से जुड़ गए हैं.

दिल्ली मेट्रो के इस विस्तार के बाद पूरा कश्मीरी गेट- बल्लभगढ़ मेट्रो कॉरिडोर की लंबाई 46.6 किलोमीटर हो गई है. इस समय हरियाणा में 25.8 किमी मेट्रो लाइनें चल रही हैं. इस सेक्शन के उद्घाटन के बाद हरियाणा में मेट्रो लाइन की कुल लंबाई 29 किलोमीटर हो गई है. दिल्ली मेट्रो ने इसे बनाने का कार्यारंभ फरवरी 2015 में शुरू किया था.

एस्कॉर्ट्स मुजेसर-राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) सेक्शन बल्लभगढ़, फरीदाबाद, दक्षिण-पूर्व दिल्ली और मध्य दिल्ली क्षेत्रों की कनेक्टिविटी की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है. बल्लभगढ़ एक उभरता हुआ औद्योगिक शहर है. बल्लभगढ़ हरियाणा के फरीदाबाद जिले में पड़ता है और यहां कि आबादी लगभग 2.14 लाख है. इस शहर में लाखों लोग काम करते हैं. इस सेक्शन के राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन को बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन और बल्लभगढ़ अन्तर-राज्यीय बस टर्मिनल को फुट ओवर ब्रीज के साथ सीधे जोड़ा जाएगा, जो वर्तमान में निर्माणाधीन है.

बल्लभगढ़ में राजा नाहर सिंह स्टेशन बल्लभगढ़ अन्तर-राज्यीय बस टर्मिनल और बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के नजदीक में स्थित है. यह स्टेशन पांच मंजिला इमारत है, जिसमें ट्रैक स्तर से ऊपर दो कमर्शियल मंजिलें हैं. इस स्टेशन पर राष्ट्रीय राजमार्ग-2 की तरफ पार्किंग है, जो सीधे फुट ओवर ब्रिज के माध्यम से स्टेशन से जुड़ा है.

यह भी पढ़ें-

क्या सरकार और आरबीआई के बीच तनातनी खत्म होगी? जानें क्यों खास है आज होने वाली बैठक पीएम मोदी चंद मिनट में सौपेंगे KMP एक्सप्रेसवे, दिल्ली को मिलेगी जाम और प्रदूषण से राहत देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच
SIR के फैसलों पर चुनाव आयोग की सफाई, फॉर्म 6 में बदलाव से किया इनकार
SIR के फैसलों पर चुनाव आयोग की सफाई, फॉर्म 6 में बदलाव से किया इनकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget