एक्सप्लोरर

Chandrayaan 3: 'मेरे भाई...', चंद्रयान-3 की बधाई मिलने पर UAE के राष्ट्रपति से क्या बोले पीएम मोदी? जानें

UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोन पर बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 की सफलता पर मिली बधाई के लिए उनका आभार जताया है.

PM Modi Talks With UAE President: भारत के 'चंद्रयान-3' की सफलता पर शुभकामनाओं और बधाइयों का सिलसिला अभी थमा नहीं है. बुधवार (23 अगस्त) को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर हुई चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट-लैंडिंग पर अनेक देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने भारत, भारतीय वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है.

पीएम मोदी ने मिल रहे शुभकामना संदेशों पर नेताओं को धन्यवाद दिया है. इसी कड़ी में गुरुवार (24 अगस्त) को पीएम मोदी की संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बात हुई. पीएम मोदी ने उनका आभार जताया. 

यूएई के राष्ट्रपति को पीएम मोदी ने कहा 'भाई'

यूएई के राष्ट्रपति से हुई बातचीत के बारे में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी दी. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ''मेरे भाई, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात करके खुशी हुई. भारत के सफल चंद्रयान-3 मिशन पर उनकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद. इस मिशन की सफलता पूरी मानवता की सफलता है.''

कैसे हैं भारत और यूएई के संबंध?

भारत के यूएई के साथ अच्छे संबंध हैं. इसी साल जुलाई में पीएम मोदी ने यूएई की यात्रा की थी. 15 जुलाई को प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, भारत और यूएई संबंधों में कई मोर्चों पर प्रगति हुई है. इसे लेकर दोनों नेताओं ने संतोष जताया था. यूएई वर्ष 2022-23 के दौरान भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार और भारत का दूसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य बन गया. वहीं, भारत, संयुक्त अरब अमीरात का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है.

फरवरी 2022 में, भारत पहला ऐसा देश बन गया जिसके साथ संयुक्त अरब अमीरात ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर हस्ताक्षर किए. यह दोनों देशों के नेताओं के पारस्परिक मजबूत संबंधों को भी दर्शाता है. यही वजह है कि फोन पर यूएई के राष्ट्रपति के साथ बातचीत होने से पहले भी पीएम मोदी ने उनकी शुभकामनाओं के लिए आभार जताया.

उन्होंने ट्वीट किया, ''मैं एचएच शेख को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं. यह मील का पत्थर न केवल भारत का गौरव है बल्कि मानवीय प्रयास और दृढ़ता का प्रतीक है. विज्ञान और अंतरिक्ष में हमारी कोशिशें सभी के लिए एक उज्जवल कल का मार्ग प्रशस्त करें.''

क्या कहा यूएई के राष्ट्रपति ने?

यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने ट्वीट किया, ''भारत के चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग सामूहिक वैज्ञानिक प्रगति के लिए एक अहम छलांग का प्रतिनिधित्व करती है. मैं मानव जाति की सेवा में इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं.''

वहीं, हिंदी में किए एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, ''मैं चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अपने मित्र नरेंद्र मोदी और भारतीय लोगों को ढेर सारी बधाई देता हूं. यह एक अद्भुत वैज्ञानिक उपलब्धि है और मानवता की सेवा में भारतीय सभ्यता के योगदान का प्रमाण है. मैं सच्चे दिल से भारत की और अधिक सफलता की कामना करता हूं.''

चंद्रमा पर भारत

बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन को भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO की ओर से 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था, जिसने 23 अगस्त की शाम निर्धारित शेड्यूल के तहत शाम 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर सुरक्षित सॉफ्ट लैंडिंग की. इसी के साथ यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत पहला देश बन गया है.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने शी जिनपिंग से कहा, 'भारत-चीन संबंधों को सामान्य बनाने के लिए LAC का सम्मान जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बना जरूरी
भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बना जरूरी
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेरेटर, तालाब में जा गिरी कार, महिला की दर्दनाक मौत
ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेरेटर, तालाब में जा गिरी कार, महिला की दर्दनाक मौत
टीएमसी के पूर्व MLA निर्मल घोष गिरफ्तार, आरजी कर रेप केस में बड़ा एक्शन
टीएमसी के पूर्व MLA निर्मल घोष गिरफ्तार, आरजी कर रेप केस में बड़ा एक्शन

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget