एक्सप्लोरर

गोरखपुर ट्रेजडी : पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से बच्चों की मौत पर जताया दुख

लालकिले के प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम ने गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडकिल कालेज एवं अस्पताल के शिशु चिकित्सा विभाग में बच्चों की मौत और बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं में जान गंवाने वाले लोगों का जिक्र किया है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पताल में अपने बच्चों को खोने वाले परिवारों के साथ पूरे देश की सहानुभूति है. उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्हें सहायता देने में केंद्र कोई कसर बाकी नहीं रखेगा.

स्वाधीनता दिवस के अवसर पर लालकिले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाएं बड़ी चुनौती खड़ी करती हैं , साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि संकट की घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ लोगों को मदद देगी. उन्होंने कहा, ‘‘प्राकृतिक आपदाएं एक बड़ी चुनौती बन गयी हैं. अच्छी वर्षा से देश की समृद्धि बढ़ती है. किन्तु मौसम में बदलाव के कारण समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हाल के समय में देश के कई हिस्सों में प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा. एक अस्पताल में बच्चों की मौत हो गयी और पूरा देश उनके साथ है.’’ मोदी ने कहा कि 125 करोड़ देशवासियों की संवेदनाएं उनके साथ है तथा पूरा देश उनके साथ है.

गोरखपुर के सरकारी अस्पताल में पिछले एक सप्ताह में नवजात शिशुओं समेत 70 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई है. इनमें से अधिकतर मौतें कथित रूप से ऑक्सीजन की कमी से हुई हैं लेकिन प्रदेश सरकार इस दावे को खारिज कर चुकी है.

INDIA-POLITICS-INDEPENDENCE

राज्य सरकार ने मुख्य सचिव द्वारा जांच के आदेश दिए हैं और अस्पताल के प्राचार्य राजीव मिश्रा को निलंबित कर दिया है.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पूरी संवेदनशीलता के साथ लोगों को आश्वासन देना चाहता हूं की सरकार लोगों की भलाई और सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी तथा उनकी मदद के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी. ’’ मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘गोरखपुर त्रासदी और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के साथ भारत के लोग कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं.’’ प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से पहले कहा गया था कि मोदी गोरखपुर में स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और केंद्र तथा राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो सबक बने.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के स्कूलों में अब ब्रेकफास्ट, सीएम विजय ने भी खाया, वीडियो वायरल
तमिलनाडु के स्कूलों में अब ब्रेकफास्ट, सीएम विजय ने भी खाया, वीडियो वायरल
जमुई, दिल्ली, ग्वालियर...बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़, अब तक क्या एक्शन?
जमुई, दिल्ली, ग्वालियर...बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़, अब तक क्या एक्शन?
तेलंगाना में अस्पताल के AC में लगी आग, एक बच्चे की मौत, 28 का रेस्क्यू
तेलंगाना में अस्पताल के AC में लगी आग, एक बच्चे की मौत, 28 का रेस्क्यू
‘लव गुरु’ अंदाज में ओवैसी, कहा- आई लव यू माय डियर जरूर कहना
‘लव गुरु’ अंदाज में ओवैसी, कहा- आई लव यू माय डियर जरूर कहना

वीडियोज

आगे-आगे जिंदगी...पीछे-पीछे 'मौत का शिकारी' !
जंगल में मिला 'जोड़ा'..ग्रामीणों ने युवक-युवती को पीटा!
33 लाख वोटर्स को SIR नोटिस क्यों?
Asim Munir पर बड़ा संकट?
जमुई की घटना पर जवाब कौन देगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टेक्सास के चुनाव में हनुमान की मूर्ति पर बवाल, पूर्व अमेरिकी सैनिक ने कहा- 'सोचा नहीं था...'
टेक्सास के चुनाव में हनुमान की मूर्ति पर बवाल, पूर्व अमेरिकी सैनिक ने कहा- 'सोचा नहीं था...'
Exclusive: 'अखिलेश यादव की असली दुश्मन BJP नहीं बल्कि...', शहजाद पूनावाला की सपा चीफ को सलाह
Exclusive: 'अखिलेश यादव की असली दुश्मन BJP नहीं बल्कि...', शहजाद पूनावाला की सपा चीफ को सलाह
कैटरीना कैफ की मां ने ठुकराई शहर की चकाचौंध, गांव में बिना AC-बिजली ऐसे जीती हैं सादगी भरी जिंदगी
लग्जरी लाइफ से दूर क्यों रहती हैं कैटरीना कैफ की मां? गांव में ऐसे बिता रही हैं अपनी जिंदगी
आज एशियन गेम्स में पहला गोल्ड जीत सकता है भारत? देखें पदक तालिका का हाल
आज एशियन गेम्स में पहला गोल्ड जीत सकता है भारत? देखें पदक तालिका का हाल
मिडटर्म इलेक्शन से पहले ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े
मिडटर्म इलेक्शन से पहले ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े
IIT बॉम्बे में छात्र के सुसाइड के बाद फैसला, बदले जा रहे हॉस्टल रूम के सीलिंग फैन
IIT बॉम्बे में छात्र के सुसाइड के बाद फैसला, बदले जा रहे हॉस्टल रूम के सीलिंग फैन
Tajmahal: विदेशी महिला को घूर रहे थे मनचले, फोटोग्राफर ने सिखाया सबक
Tajmahal: विदेशी महिला को घूर रहे थे मनचले, फोटोग्राफर ने सिखाया सबक
Wired या Wireless! फोन की बैटरी के लिए कौन ज्यादा सुरक्षित?
Wired या Wireless! फोन की बैटरी के लिए कौन ज्यादा सुरक्षित?
Embed widget