एक्सप्लोरर

सर्वे में त्रिशंकु सरकार के संकेत, पीएम ने डाले देवगौड़ा पर डोरे, कहा-मैंने किया सम्मान, कांग्रेस कर रही अपमान

मोदी ने कहा, ‘’जब भी पूर्व पीएम देवगौड़ा जी दिल्‍ली में मुझसे मिलने आए, मैंने हमेशा उनका स्‍वागत किया और उन्‍हें समय दिया. लेकिन हाल ही में राहुल गांधी ने जो उनके बारे में कहा वह शर्मनाक है.’’

उडुपी: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में सियासी तापमान चढ़ा हुआ है. आरोप-प्रत्यारोप के साथ अब सियासी समीकरण बनाने की भी कोशिश शुरु हो गई है. ओपिनियन पोल में त्रिशंकु विधानसभा होने की उम्मीद जताई जा रही है. इस बीच आज रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रत्यक्ष रूप से पूर्व पीएम एच.डी. देवगौड़ा को लुभाने की कोशिश की है. कर्नाटक के उडुपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि मैंने पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा का सम्मान किया है. लेकिन कांग्रेस लगातार उनका अपमान कर रही है. राहुल गांधी ने देवेगौड़ा का अपमान किया है- पीएम मोदी रैली में पीएम मोदी ने कहा, ‘’राजनीतिक पार्टियों के बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन अनुशासन और सम्‍मान बनाए रखना चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘’जब भी पूर्व पीएम देवगौड़ा जी दिल्‍ली में मुझसे मिलने आए, मैंने हमेशा उनका स्‍वागत किया और उन्‍हें समय दिया. लेकिन हाल ही में राहुल गांधी ने जो उनके बारे में कहा वह शर्मनाक है.’’ मोदी ने कहा कि अगर उनकी ये मानसिकता है, तो वे कर्नाटक के लोगों के लिए अच्छा कैसे सोच सकते हैं. राहुल गांधी ने देवगौड़ा को लेकर क्या कहा था? कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था, ‘’जनता दल (सेक्यूलर) जेडीएस में एस का मतलब अब सेक्यूलर नहीं, बल्कि संघ परिवार हो गया है. जेडीएस ही अब असल में जनता दल संघ परिवार है.’’ राहुल के इस आरोप पर देवगौड़ा ने कहा था, ‘’जब सिद्घारमैया डिप्टी सीएम और धर्म सिंह मुख्यमंत्री थे उस वक्त हमारी पार्टी कांग्रेस की बी टीम हुआ करती थी. वर्तमान में हमारी पार्टी कांग्रेस की बी-टीम होगी या फिर कांग्रेस पार्टी जनता दल (सेक्यूलर) की बी टीम साबित होगी, यह देखना है.’’  बता दें कि राहुल के इसी बयान के बाद से कांग्रेस और जेडीएस के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई. कांग्रेस ने इज़ ऑफ डूइंग मर्डर का कल्चर डेवलप किया- मोदी पीएम ने आगे कहा, ‘’सरकार देश में 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' बढ़ाने के बारे में बात कर रही है, लेकिन कांग्रेस 'ईज ऑफ डूइंग मर्डर' में विश्वास करती है. यह वह संस्कृति है जिसे उन्होंने विकसित किया है.’’ उन्होंने कहा, ‘’एक और हिंदुस्तान इज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस की कोशिश कर रहा है तो दूसरी और कर्नाटक में राजनीतिक हिंसा के प्रति सरकार उदासीन है. मैं खुला आरोप लगा रहा हूं कि कांग्रेस ने यहां इज़ ऑफ डूइंग मर्डर का कल्चर डेवलप कर दिया है.’’ जनता ने कांग्रेस को सजा देने का मन बना लिया- मोदी पीएम मोदी ने कहा, ‘’कांग्रेस ने मुट्ठी भर लोगों को बैंकों को लूटने की इजाजत दी. कर्नाटक में कांग्रेस के शासनकाल में राज्य की जनता के लिए आवाज उठाने पर यहां दो दर्जन से अधिक बीजेपी कार्यकर्ता मारे गए.’’ उन्होंने कहा, ‘’कर्नाटक के लोगों ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को दंडित करने का फैसला किया है. हिंसा की राजनीति करने वालों को सबक सिखाना चाहिए मौका नहीं देना चाहिए.’’ क्या कहता है ओपिनियन पोल? ओपिनियन पोल के मुताबिक कर्नाटक में बीजेपी की बढ़त है लेकिन बहूमत से दूर है. कांग्रेस भी कांटे की टक्कर दे रही है. लेकिन सबसे ध्यान देने वाली बात यह है कि जेडीएस किंग मेकर की भूमिका में आ सकती है. बता दें कि कर्नाटक में बहुमत के लिए 113 सीटें चाहिए. कांग्रेस के हाथ से फिसल सकता है कर्नाटक, बीजेपी की बढ़त लेकिन बहुमत से दूर- सर्वे वीडियो देखें- यह भी पढ़ें- आजादी के 70 सालों बाद भी देश के 4 करोड़ घरों में बिजली नहीं है क्यों?-पीएम मोदी राहुल ने रेल मंत्री पीयूष गोयल पर साधा निशाना, कहा- निजी कंपनी को 1000 गुना ज़्यादा कीमत पर बेचे शेयर राहुल की '15 मिनट की चुनौती' पर मोदी का पलटवार, 'बोलना है तो बिना कागज के बोलें' सरकार को महंगा नहीं लगता पेट्रोल, कहा- 'कीमत उतनी नहीं कि एक्साइज ड्यूटी घटाई जाए'
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
Jantar Mantar Protest: खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget