एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश में कहा, लॉकडाउन के दौरान लोगों ने मिलकर अनुशासन दिखाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लॉकडाउन को लेकर लोग अनुशासन का पलान कर रहे हैं और विश्व के कई देश भारत से सीख रहे हैं. 5 अप्रैल को कोरोना के अंधकार को प्रकाश की ताकत का परिचय कराना है.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश साझा करके राष्ट्र के नाम संदेश जारी किया है. कोरोना संकट काल के दौरान अपने तीसरे संदेश मे उन्होंने कहा है कि कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान देश के लॉकडाउन को 9 दिन पूरे हो गए हैं. इस चुनौतीपूर्ण समय में ये भाव प्रकट हुआ है कि देश एक होकर इस महामारी का सामना कर सकता है.

लॉकडाउन का देश की जनता ने पालन करने की पूरी कोशिश की है और शासन, प्रशासन ने इसको लेकर पूरी एकाग्रता के साथ कार्य किया है. इस मुश्किल समय में लोगों ने अनुशासन दिखाया है और विश्व के कई देश भारत से सीख रहे हैं.

रविवार 5 अप्रैल के लिए किया ये आह्वान

पीएम मोदी ने कहा कि इस रविवार 5 अप्रैल को रात 9 बजे लोग अपने घरों की सभी लाइट्स बंद करें और 9 मिनट तक घरों में मोमबत्ती, दीये या मोबाइल की फ्लैश लाइट्स जलाएं. इसके जरिए कोरोना के अंधकार के खिलाफ देश की उजाले की लड़ाई को दिखाया जाएगा. कोरोना महामारी से फैले अंधकार के बीच, हमें निरंतर प्रकाश की ओर जाना है.

पीएम मोदी ने कहा कि इस महामारी के दौरान हमें उस गरीब का सबसे ज्यादा ख्याल रखना है जो इसकी वजह से बड़ी मार झेल रहा है. उसके जीवन में जो अंधेरा आ गया है उसे दूर करने के लिए आप लोगों के 9 मिनट चाहिए. इस रविवार को रात 9 बजे घर की सारी लाइट्स बंद करके मोमबत्ती, दीए या मोबाइल की फ्लैश लाइट को जरूर जलाएं. इसके लिए घरों के दरवाजे या बालकनी में तो आएं लेकिन कोई भी घर से बाहर ना जाए. इसके लिए कहीं पर भी लोगों को इकट्ठा नहीं होना है. अपने घरों के अलावा गली, मोहल्ले, सड़कों पर एकत्रित नहीं होना है.

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जारी रहे-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि लोग रविवार को घरों के बाहर कोरोना के खिलाफ प्रकाश का परिचय तो दें लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी जारी रहे. लोगों को लॉकडाउन की लक्ष्मण रेखा को पार नहीं करना है. संकल्प और संयम इन दोनों बातों का अनुपालन जारी रहना चाहिए.

हम अकेले नहीं हैं-पीएम मोदी

पीएम मोदी  ने कहा कि 130 करोड़ भारतवासी अपने-अपने घरों में जरूर हैं लेकिन हम अकेले नहीं हैं. 130 करोड़ भारतवासियों की सामूहिक ताकत को विश्व देख रहा है. हमारे उत्साह और हमारे संकल्प से बढ़कर दुनिया में कुछ भी नहीं है. ऐसा कुछ भी नहीं है जो इस ताकत के जरिए हम हासिल न कर पाएं.

पीएम मोदी ने कहा-जनता जनार्दन होती है

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यहां माना जाता है कि जनता जनार्दन ईश्वर का ही रूप होती है. इसलिए जब देश इतनी बड़ी लड़ाई लड़ रहा हो तो ऐसी लड़ाई में बार-बार जनता रूपी महाशक्ति का साक्षात्कार करते रहना चाहिए. ये साक्षात्कार हमें मनोबल देता है, लक्ष्य देता है,उसकी प्राप्ति के लिए ऊर्जा देता है, हमारा मार्ग और स्पष्ट करता है.

लोगों ने जनता कर्फ्यू के दौरान पूर्ण उत्साह दिखाया- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दौरान मेरी अपील को पूरा सहयोग दिया पूरे दिन घरों में रहकर वहीं शाम को अपने घरों के बाहर थाली-ताली, घंटी बजाकर कोरोना के खिलाफ लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों और सफाईकर्मियों समेत सभी को धन्यवाद दिया.

कल प्रधानमंत्री ने ट्वीट के जरिए दी थी जानकारी

कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की थी. बताया जा रहा है कि इसमें अलग-अलग सीएम के साथ पीएम मोदी ने लॉकडाउन के दौरान राज्यों के किए इंतजामों की समीक्षा की थी. इसके बाद पीएम मोदी ने एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी थी कि वो आज सुबह 9 बजे एक वीडियो संदेश साझा करेंगे.

कोरोना संकट के दौरान तीसरा संदेश

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने 19 मार्च को और 24 मार्च को रात 8 बजे देश को संबोधित किया था. 24 मार्च को उन्होंने देश में संपूर्ण लॉकडाउन लगाए जाने के बारे में बताया था और 25 मार्च से 14 अप्रैल के दौरान पूरे 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी.

ये भी पढ़ें

Coronavirus Live Updates: पीएम मोदी बोले- कोरोना का अंधेरा मिटाएं- 5 अप्रैल, रात नौ बजे, नौ मिनट, उजाला फैलाएं PM मोदी की देशवासियों से अपील, 5 अप्रैल रात नौ बजे 9 मिनट तक दीया जलाएं, लाइट बंद करें Coronavirus Full Updates: देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 2543, अब तक 53 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
एक और चुनाव में मिली जीत तो अमित शाह बोले, 'देशविरोधी ताकतों को युवाओं का…'
एक और चुनाव में मिली जीत तो अमित शाह बोले, 'देशविरोधी ताकतों को युवाओं का…'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget