एक्सप्लोरर

5 अगस्त को अयोध्या में तीन घंटे गुजारेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें राम जन्मभूमि पूजन के लिए पीएम का पूरा कार्यक्रम

पांच अगस्त की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से 9:35 बजे विशेष विमान से चलकर पीएम मोदी 10:35 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे.

राम जन्मभूमि पूजनः 5 अगस्त बुधवार को होने वाले राम जन्मभूमि पूजन कार्यक्रम का पूरा देश इंतजार कर रहा है. इस कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को अयोध्या आएंगे और इस भूमि पूजन को संपन्न करेंगे. इस कार्यक्रम में देश के 170 गणमान्य लोग शामिल हो रहे हैं.

प्रधानमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

पांच अगस्त की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से 9:35 बजे विशेष विमान से चलकर पीएम मोदी 10:35 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वहां से 10:40 बजे हेलिकॉप्टर से अयोध्या के लिये रवाना होंगे. अयोध्या स्थित साकेत महाविद्यालय में बने हैलीपैड पर सुबह 11:30 बजे उतरेंगे. यहां से पांच मिनट बाद सड़क मार्ग से चलकर 11:40 बजे हनुमानगढ़ी पहुंचेंगे. वहां दस मिनट पूजा दर्शन करेंगे और इसके बाद 11:55 बजे हनुमानगढ़ी से चलकर पांच मिनट बाद ठीक 12 बजे रामजन्मभूमि परिसर पहुंच जाएंगे.

प्रधानमंत्री का आगे का कार्यक्रम पहले 10 मिनट में पीएम मोदी वहां विराजमान रामलला का दर्शन पूजन करेंगे. सवा 12 बजे दस मिनट के बीच परिसर में पारिजात का पौधा लगाएंगे. इसके बाद 12:30 बजे भूमिपूजन कार्यक्रम शुरू होगा जो ठीक 10 मिनट तक चलेगा. इसके बाद श्रीरामजन्मभूमि मन्दिर के शिलान्यास कार्यक्रम के सार्वजनिक समारोह में शामिल होंगे, जो करीब सवा घण्टे चलेगा. यहां से 2:05 बजे साकेत महाविद्यालय हेलिपैड के लिये रवाना होंगे. वहां सवा दो बजे पहुंचेंगेऔर ठीक पांच मिनट बाद 2:20 बजे हेलिकॉप्टर से लखनऊ रवाना हो जाएंगे.

इस तरह पीएम मोदी अयोध्या में तीन घण्टे गुज़ारेंगे और उनके कार्यक्रम में हनुमानगढ़ी दर्शन पूजन और राम मन्दिर के भूमिपूजन के अलावा पारिजात का पौधा रोपने का भी आयोजन होगा.

भूमि पूजन का पहला निमंत्रण कार्ड इकबाल अंसारी को मिला अयोध्या में राम जन्मभूमि पूजन के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और इसके लिए आमंत्रण गणमान्य लोगों को भेजे जा रहे हैं. इस पूजन का पहला आमंत्रण अयोध्या मामले में मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी को भेजा गया है. उनको ये वो आमंत्रण राम मंदिर ट्रस्ट के महंत चंपत राय की तरफ से भेजा गया है.

5 अगस्त को भव्य भूमि पूजन कार्यकम 5 अगस्त बुधवार को अयोध्या में भव्य राम मंदिर के शिलान्यास का भूमि पूजन कार्यक्रम होना है. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन करने आएंगे वहीं बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी इस कार्यक्रम में वर्चुएली शामिल होंगे. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें

गणेश पूजा के साथ आज से राम मंदिर भूमि पूजन का श्रीगणेश, सीएम योगी जायजा लेने जाएंगे

उमा भारती बोलीं- कोरोना के चलते भूमि पूजन कार्यक्रम से दूर रहूंगी, सभी के चले जाने पर करूंगी दर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र का आश्वासन, 29 अक्टूबर तक मस्जिद पर नहीं होगी तोड़फोड़
दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र का आश्वासन, 29 अक्टूबर तक मस्जिद पर नहीं होगी तोड़फोड़
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget