एक्सप्लोरर

उमा भारती बोलीं- कोरोना के चलते भूमि पूजन कार्यक्रम से दूर रहूंगी, सभी के चले जाने पर करूंगी दर्शन

भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कहा कि वे अयोध्या में होने भूमि पूजन कार्यक्रम से दूर रहेंगी. कोरोना संक्रमण के एहतियात के तौर पर उन्होंने ये फैसला लिया है.

भोपाल, एबीपी । भाजपा नेता उमा भारती ने कहा है कि वे अयोध्या में होने वाले श्री राम जन्मभूमि कार्यक्रम से दूर रहेंगी. उमा भारती ने ये फैसला कोरोना संक्रमण से एहियात के तौर पर लिया है. उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बाकी लोगों के चले जाने के बाद ही रामलला के दर्शन करने जाएंगी.

उमा भारती ने राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ अधिकारियों से निवेदन किया है कि उनका नाम आमंत्रित मेहमानों की सूची से हटा दिया जाए. भारती ने इस बात की जानकारी देते हुए कई ट्वीट किए. उन्होंने पहले ट्वीट में लिखा, 'कल जब से मैंने श्री अमित शाह जी तथा भाजपा के यूपी के नेताओं के बारे में कोरोना पॉज़िटिव होने का सुना तभी से मैं अयोध्या में मंदिर के शिलान्यास में उपस्थित लोगों के लिये ख़ासकर नरेंद्र मोदी जी के लिये चिंतित हूं.'

अगले ट्वीट में उमा लिखती हैं, 'इसीलिये मैंने रामजन्मभूमि न्यास के अधिकारीओ को सूचना दी है की शिलान्यास के कार्यक्रम के मुहूर्त पर मै अयोध्या में सरयू के किनारे पर रहूंगी.'

उमा भारती बोलीं- कोरोना के चलते भूमि पूजन कार्यक्रम से दूर रहूंगी, सभी के चले जाने पर करूंगी दर्शन

उमा ने कहा, 'मै भोपाल से आज रवाना होऊंगी। कल शाम अयोध्या पहुंचने तक मेरी किसी संक्रमित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती हैं, ऐसी स्थिति में जहां पीएम नरेंद्र मोदी और सैंकड़ों लोग उपस्थित हों, मैं उस स्थान से दूरी रखूंगी तथा पीएम नरेंद्र मोदी सभी समूह के चले जाने के बाद ही मैं रामलला के दर्शन करने पहुंचूंगी।'

उमा अपने आखिरी ट्वीट में लिखती हैं, 'यह सूचना मैंने अयोध्या में रामजन्मभूमिन्यास के वरिष्ठ अधिकारी और प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दी है कि माननीय पीएम नरेंद्र मोदी के शिलान्यास कार्यक्रम के समय उपस्थित समूह के सूची में से मेरा नाम अलग कर दें.'

बता दें कि 5 अगस्त को अयोध्या में भव्य राम मंदिर के शिलान्यास का भूमि पूजन कार्यक्रम होना है. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन करने आएंगे. इस कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति होंगे. उल्लेखनीय है कि इन दिनों कोरोना का संक्रमण भी यूपी में बढ़ता जा रहा है. रविवार को ही यूपी के कई वरिष्ठ नेता संक्रमण की चपेट में आए हैं. वहीं, यूपी की कैबिनेट मंत्री की मौत हो गई है. इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी कल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसीलिए उमा भारती ने कार्यक्रम से दूरी बनाने का फैसला लिया है.

ये भी पढ़ेंः गणेश पूजा के साथ आज से राम मंदिर भूमि पूजन का श्रीगणेश, सीएम योगी जायजा लेने जाएंगे

राम मंदिर की आस में 'कलयुग की शबरी' ने 28 साल से नहीं ग्रहण किया अन्न, भूमि पूजन के दिन तोड़ेंगी व्रत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भुवनेश्वर में किसान आंदोलन के दौरान राकेश टिकैत को हिरासत में लिया गया, समर्थन देने पहुंचे थे
भुवनेश्वर में किसान आंदोलन के दौरान राकेश टिकैत को हिरासत में लिया गया, समर्थन देने पहुंचे थे
Noida News: कार से कुचलकर युवक की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
नोएडा: कार से कुचलकर युवक की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले, कई बड़े नामों को नई जिम्मेदारी
यूपी: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले, कई बड़े नामों को नई जिम्मेदारी
Bhadohi News: लग्जरी कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों है कीमत
भदोही: लग्जरी कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों है कीमत

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update
Amit Shah On Naxalite: 'हथियार उठाओगे तो भुगतोगे...', अमित शाह की चेतावनी | BJP | Bastar
Chitra Tripathi: जंग पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | America | Donald Trump | War Update
Iran US Israel War: खत्म होगा युद्ध? जंग के बीच Trump का चौंकाने वाला दावा! | Breaking | Netanyahu
Saas Bahu Aur Saazish: क्या सूरज जान पाएगा ईशा के बलिदान का सच? | Pati Brahmchari

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jodhpur News: IPS कपल की शादी बनी ट्रेंड, 'जुहाजूही' रस्म में दुल्हन अंशिका वर्मा की जीत ने लूटी महफिल
जोधपुर: IPS कपल की शादी बनी ट्रेंड, 'जुहाजूही' रस्म में दुल्हन अंशिका वर्मा की जीत ने लूटी महफिल
यूएस के 'शांति दूत' बने पाकिस्तान का बड़ा अपमान, खाड़ी में जंग के बीच ईरान ने दिखाया आईना
यूएस के 'शांति दूत' बने पाकिस्तान का बड़ा अपमान, खाड़ी में जंग के बीच ईरान ने दिखाया आईना
RR vs CSK 1st Innings Highlights: गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई सुपर किंग्स, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 पर ढेर
गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 रनों पर ढेर
US VS Iran Military: अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले, कई बड़े नामों को नई जिम्मेदारी
यूपी: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले, कई बड़े नामों को नई जिम्मेदारी
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
PCS पास करते ही हनुमान मंदिर पहुंचा शख्स, नायब तहसीलदार बनते बजरंग बली के सामने खूब रोया, VIDEO वायरल
PCS पास करते ही हनुमान मंदिर पहुंचा शख्स, नायब तहसीलदार बनते बजरंग बली के सामने खूब रोया, VIDEO वायरल
Embed widget