एक्सप्लोरर

लालकृष्ण आडवाणी के ब्लॉग की पीएम मोदी ने की तारीफ, कहा- उत्तम रूप में BJP के सार को बताया

पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा है कि आडवाणी जी ने एकदम सही रूप में बीजेपी के सार को बताया है.

नई दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस से पहले आज एक ब्लॉग लिखा. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी के लिखे ब्लॉग पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने आडवाणी की तारीफ की है और पार्टी के लिए कहे गए उनके शब्दों को सराहा है.

पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा है कि आडवाणी जी ने एकदम उत्तम रूप में बीजेपी के सार को बताया है. खास तौर पर बीजेपी का मार्गदर्शन करने वाला मंत्र देश प्रथम स्थान पर, फिर पार्टी और उसके बाद अंत में स्वयं को रखने के बारे में बताया है. मुझे बीजेपी का कार्यकर्ता होने पर और इस बात पर गर्व है कि महान नेता लालकृष्ण आडवाणी ने इसे मजबूत किया है.

क्या है लालकृष्ण आडवाणी के ब्लॉग में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने लम्बे समय बाद एक ब्लॉग लिखा और कहा है कि उनकी पार्टी ने राजनीतिक रूप से असहमत होने वाले को कभी 'राष्ट्र विरोधी' नहीं माना है. लालकृष्ण आडवाणी ने लिखा कि अपनी स्थापना से ही भाजपा में जो लोग राजनीतिक रूप से हमारे विचार को नहीं मानते को अपने दुश्मन नहीं बल्कि अपने विपक्षी के तौर पर देखा

'नेशन फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट, सेल्फ लास्ट (राष्ट्र प्रथम, फिर पार्टी, स्वयं अंत में)' शीर्षक से अपने ब्लॉग में आडवाणी ने कहा, ''भारतीय लोकतंत्र का सार विविधता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिये सम्मान है.

पार्टी व्यक्तिगत और साथ ही राजनीतिक स्तर पर हर नागरिक की स्वतंत्रता के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने लिखा कि यह मेरी दिल से इच्छा है कि हम सभी को सामूहिक रूप से भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए. सच है, चुनाव लोकतंत्र का त्योहार है.

आडवाणी ने कहा, ''इसी प्रकार से राष्ट्रवाद की हमारी धारणा में हमने राजनीतिक रूप से असहमत होने वालों को 'राष्ट्र विरोधी' नहीं माना. पार्टी (बीजेपी) व्यक्तिगत और राजनीतिक स्तर पर प्रत्येक नागरिक की पसंद की स्वतंत्रता को प्रतिबद्ध रही है.'' आडवाणी ने अपना यह ब्लॉग ऐसे समय में लिखा है जब छह अप्रैल को बीजेपी का स्थापना दिवस मनाया जायेगा और 11 अप्रैल से लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिये मतदान होना है.

लालकृष्ण आडवाणी को इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी ने टिकट नहीं दिया है और उनकी पारंपरिक गांधीनगर सीट से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह चुनाव लड़ रहे हैं. आडवाणी ने 1991 से छह बार लोकसभा में निर्वाचित करने के लिये गांधीनगर के मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया.

वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा कि पार्टी के भीतर और वृहद राष्ट्रीय परिदृश्य में लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा बीजेपी की विशिष्टता रही है. इसलिये बीजेपी हमेशा मीडिया समेत सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता, निष्पक्षता और उनकी मजबूती को बनाये रखने की मांग में सबसे आगे रही है.

पूर्व उपप्रधानमंत्री ने कहा कि राजनीतिक और चुनावी फंडिंग में पारदर्शिता सहित चुनाव सुधार भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति के लिये उनकी पार्टी की एक अन्य प्राथमिकता रही है. उन्होंने कहा, ''संक्षेप में पार्टी के भीतर और बाहर सत्य, निष्ठा और लोकतंत्र के तीन स्तम्भ संघर्ष से मेरी पार्टी के उद्भव के मार्गदर्शक रहे हैं. इन मूल्यों का सार सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुराज में निहित है जिस पर मेरी पार्टी अडिग रही है.''

आडवाणी ने कहा कि आपातकाल के खिलाफ अभूतपूर्व संघर्ष इन मूल्यों का प्रतीक रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि सब समग्र रूप से भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूती प्रदान करें. आडवाणी ने 2015 के बाद पहली बार अपने ब्लॉग पर कोई पोस्ट डाली है.

चुनाव से ठीक पहले आडवाणी ने लिखा ब्लॉग, कहा- बीजेपी ने असहमत होने वाले को कभी 'राष्ट्र विरोधी' नहीं माना
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget