एक्सप्लोरर

International Yoga Day 2022: मैसूर में आज पीएम मोदी करेंगे योग, जानें क्या है खास

PM Modi On International Yoga Day: आज 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी कर्नाटक के मैसूर पैलेस ग्राउंड में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इस दौरान वह योग करते नजर आएंगे.

International Yoga Day: दुनियाभर में आज योग के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जा रहा है. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) कर्नाटक (Karnataka) के मैसूर पैलेस ग्राउंड (Mysore Palace Ground) में योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इस दौरान सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें हजारों की तादाद में प्रतिभागी मौजूद रहेंगे.

मैसूर पैलेस ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6.30 बजे से होगी. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को योग करते नजर आएंगे. कोरोना वायरस महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बड़े पैमाने पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

'मानवता के लिए योग' अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम

जहां कोरोना वायरस संक्रमण के कारण साल 2020 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'घर में रहकर योग करें.' और साल 2021 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'मानव तंदुरुस्ती और कल्याण के लिए योग' रखा गया था. वहीं इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'मानवता के लिए योग' रखी गई है. जो यह दर्शाती है कि कोरोना के दौरान संक्रमण के डर को कम करने के लिए कैसे योग ने मानवता की मदद की है.

दुनियाभर में साल 2015 से हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को 21 जून के दिन मनाया जाता है.पीएम मोदी मैसूर में आजादी के अमृत महोत्सव को 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के समारोह के साथ एकीकृत करते हुए योग करते नजर आएंगे. इस बार पीएम मोदी सरकार के 75 केंद्रीय मंत्रियों को देश के 75 अलग-अलग ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों पर योग कार्यक्रमों का नेतृत्व करते देखा जाएगा.

Koo App
करें योग रहें निरोग! आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्टैचू ऑफ यूनिटी से सरदार पटेल जी के सान्निध्य में योग कार्यक्रम में भाग लेकरसt उत्कृष्ट ऊर्जा का अनुभव हुआ। पूरा विश्व आज एकजुट होकर योग कर रहा है। ऋषि - मुनियों की इस अमूल्य भेंट को आप भी अपने जीवनतa में उतारें। #YogaForHumanity - Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) 21 June 2022

International Yoga Day 2022: मैसूर में आज पीएम मोदी करेंगे योग, जानें क्या है खास

देशभर से करोड़ों लोग होंगे शामिल 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के खास मौके पर देशभर के कई स्कूलों समेत शैक्षिक संस्थाओं और सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, कॉरपोरेट और अन्य नागरिक समाज संगठनों की ओर से योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जिसमें देशभर से करोड़ों लोगों के शामिल होने के आसार हैं.

फिलहाल मैसूर में आयोजित हो रहा पीएम मोदी का योग कार्यक्रम 'गार्जियन योग रिंग' का भी हिस्सा है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र संगठनों के साथ-साथ 79 देश भी शामिल हो रहे हैं. इस दौरान विदेशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2022 के मौके पर योग कार्यक्रम आयोजित कराने वाले भारतीय मिशन इन कार्यक्रमों को एक साथ कैप्चर करेगा.

बता दें कि 'गार्जियन योग रिंग' (Guardian Yoga Ring) कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डीडी इंडिया (DD India) पर भारतीय समयानुसार आज सुबह 3 बजे से फिजी (Fiji) से प्रसारण किया जाएगा जो रात के 10 बजे तक सैन फ्रांसिस्को (San Francisco) और यूएसए (USA) तक इसका प्रसारण किया जाएगा. इसी कार्यक्रम के एक हिस्से के रूप में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) को भारतीय समयानुसार सुबह 6.30 बजे मैसूर(Mysore) में योग करते देखा जाएगा.

इसे भी पढ़ेंः
Agnipath Protest: अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों के बीच तीनों सेना प्रमुखों के साथ कल बैठक करेंगे पीएम मोदी

Agnipath Scheme: सेना के अधिकारियों के लिए आने वाली थी 'अग्निपथ योजना', इन वजहों से टली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'सहमति से संबंध बनाने की उम्र कम करने से पहले...', VHP ने दी ये चेतावनी
'सहमति से संबंध बनाने की उम्र कम करने से पहले...', VHP ने दी ये चेतावनी
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, एक की मौत
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, दो की मौत
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
Embed widget