एक्सप्लोरर

Agnipath Protest: अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों के बीच तीनों सेना प्रमुखों के साथ कल बैठक करेंगे पीएम मोदी

Army Chiefs will Meet PM Modi: तीनों सेना प्रमुख पीएम मोदी से मिलकर उन्हें अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के माध्यम से होने वाली सैन्य भर्तियों के बारे में जानकारी देंगे.  

Agnipath Protest: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) मंगलवार को तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे. तीनों सेना प्रमुख पीएम मोदी से मिलकर उन्हें अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के माध्यम से होने वाली सैन्य भर्तियों के बारे में जानकारी देंगे. सरकारी सूत्रों ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को इस बात की जानकारी दी.

आपको बता दें कि अग्निपथ योजना के बारे में पिछले सप्ताह घोषणा की गई थी और विरोध के बाद, केंद्र सरकार ने सशस्त्र बलों में नई भर्ती योजना के आसपास की आशंकाओं को दूर करने के लिए पिछले कुछ दिनों में कई समर्थन उपायों की घोषणा की है.

14 जून को तीनों सेनाओं के प्रमुखों की उपस्थिति में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निपथ योजना का अनावरण किया था. इस दौरान रक्षामंत्री ने कहा था कि यह एक परिवर्तनकारी पहल है जो सशस्त्र बलों को एक नई प्रोफाइल प्रदान करेगी. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस योजना को मंजूरी दे दी थी. इस योजना के तहत चुने गए युवाओं को अग्निवीर कहा जाएगा और ये भर्ती चार साल के लिए होगी. कुल उम्मीदवारों में से 25 फीसदी की नियुक्ति चार साल बाद स्थायी तौर पर की जाएगी. 

इशारों में बोले पीएम मोदी...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज कहा कि "सुधार का मार्ग ही हमें नए लक्ष्यों और नए संकल्प की ओर ले जा सकता है. सुधार अस्थायी रूप से अप्रिय लग सकते हैं, लेकिन समय गुजरने के साथ फायदेमंद होंगे. उन्होंने अग्निपथ योजना का नाम लिए बगैर लिए कहा, ''शुरू में कुछ फैसले अप्रिय लगते हैं, लेकिन बाद में देश उन फैसलों का लाभ अनुभव करता है, ये फैसले राष्ट्र के निर्माण में मदद करते हैं.'' 

देश की सेवा करने का ये अनूठा अवसर
सरकार (Government) ने आगे बताया, युवाओं (Youth) के लिए देश की सेवा करने और राष्ट्र निर्माण (nation building) में योगदान करने का एक अनूठा अवसर है. अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) देशभक्त (Patriot) और प्रेरित युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सशस्त्र बलों में सेवा करने की अनुमति देती है. सरकार ने कहा कि यह योजना एक आकर्षक वित्तीय पैकेज प्रदान करती है, सशस्त्र बलों को एक बेहतरीन प्रोफाइल प्रदान करेगी और अग्निवीरों को सर्वोत्तम संस्थानों में प्रशिक्षित करने और उनके कौशल और योग्यता को बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी.

यह भी पढ़ेंः

Agneepath Scheme: 'अग्निपथ भर्ती' पर विपक्ष का विरोध तो सरकार ने किया बचाव, नाराज युवाओं को गिनवाए योजना के फायदे

Agnipath Scheme: जानिए कब बना 'अग्निपथ स्कीम' का प्लान, इस स्टडी पर तैयार हुआ खाका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, शाम 4 बजे ली अंतिम सांस
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, शाम 4 बजे ली अंतिम सांस
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
‘यह शक पैदा करता है...’ अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर क्या बोले उनके डॉक्टर?
‘यह शक पैदा करता है...’ अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर क्या बोले उनके डॉक्टर?
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले - 'कोई ताकत...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले - 'कोई ताकत...'

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Embed widget