एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme: सेना के अधिकारियों के लिए आने वाली थी 'अग्निपथ योजना', इन वजहों से टली

TOD become Agnipath Scheme: सेना के मुताबिक, जिस तरह जवानों के लिए अग्निपथ योजना है ठीक उसी तरह से ऑफिसर्स के लिए सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन यानि एसएससी है.

Agnipath Scheme: जिस अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) को लेकर देशभर में बवाल मचा है वो करीब दो साल पहले सेना के अधिकारियों के लिए ही आने वाली थी. उस वक्त इसका नाम अग्निपथ (Agnipath) नहीं बल्कि टूर ऑफ ड्यूटी यानि टीओडी (TOD) था.  सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS General Bipin Rawat) टीओडी के माध्यम से सेना में तीन साल के लिए अधिकारियों की नियुक्ति चाहते थे लेकिन दिसंबर 2021 को हुए हेलीकॉप्टर क्रैश (Helicopter Crash) में बिपिन रावत की मौत हो गई और इसके बाद टीओडी को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया. 

सेना के मुताबिक, जिस तरह जवानों के लिए अग्निपथ योजना है ठीक उसी तरह से ऑफिसर्स के लिए सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन यानि एसएससी है. एसएससी के माध्यम से दस (10) साल के लिए अधिकारियों की नियुक्ति थलसेना में की जाती है. ये परीक्षा भी एनडीए यानि नेशनल डिफेंस एकेडमी की तरह ही यूपीएएस आयोजित करती है. इस परीक्षा को कम्बाइंड डिफेंस सर्विस यानि सीडीएस नाम दिया जाता है. आपको बता दें कि सेना के तीनों अंगों में परमानेंट कमीशन यानि स्थाई कमीशन के लिए यूपीएससी द्वारा आयोजित नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) एग्जाम को साल में दो बार आयोजित किया जाता है. इसके अलावा सीडीएस परीक्षा के माध्यम से भी सीधे इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) और ठीक ऐसे ही वायुसेना और नौसेना में भी अधिकारियों की नियुक्ति की जाती है. 

SSC अधिकारी 14 साल तक दे सकता है सेवाएं
लेकिन एसएसी और अग्निपथ योजना में ये अंतर है कि जहां अग्निपथ योजना के तहत 75 प्रतिशत अग्निवीरों को सेना से रिटायर कर दिया जाएगा. वहीं एसएससी अधिकारी दस साल के बाद भी चार साल के लिए अपनी सेवाएं बढ़ा सकता है. यानि कुल 14 साल तक वो सेना में अपनी सेवाएं दे सकता है. 14 साल के बाद अगर वो एनडीए अधिकारियों की तरह परमानेंट कमीशन चाहता है तो उसे एक कठिन 'बोर्ड' यानि इंटरव्यू और मेडिकल फिटनेस से गुजरना पड़ता है. 

अग्निवीर स्कीम सफल रही तो TOD भी हो सकेगा लागू
हालांकि, रक्षा मंत्रालय और सेना में कोई भी अधिकारी फिलहाल तीन साल के कार्यकाल वाले टीओडी यानि टूर ऑफ ड्यूटी प्लान पर नहीं बोलना चाहता है लेकिन माना जा रहा है कि अगर अग्निवीर स्कीम सफल रही तो अधिकारियों के लिए भी टीओडी प्लान लागू किया जा सकता है. क्योंकि सेना में अधिकारियों की कमी है. 

इस वजह से TOD प्लान लाना चाहते थे जनरल रावत
जनरल बिपिन रावत (General Bipin Rawat) का टीओडी (TOD) स्कीम लाने का एक मकसद अधिकारियों (Officers) के लिए खाली पड़ी रिक्तियां भरना भी था. इसी साल फरवरी के महीने में संसद मे दिए एक सवाल के लिखित जवाब में रक्षा राज्यमंत्री (Defence State Minister) ने बताया था कि सेना के तीनों अंगों यानि थलसेना (Army), वायुसेना (Airforce) और नौसेना (Navy) में कुल 9290 अधिकारियों की कमी है. थलसेना में 7701, नौसेना में 1557 और वायुसेना में 572 अधिकारियों की कमी है. यही वजह है कि टीओडी के जरिए इन रिक्तियों को आने वाले समय में भरा जा सकता है.

यह भी पढ़ेंः

Reservation for Agniveers: रक्षा मंत्रालय ने अग्निवीरों को दिया तोहफा, नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण के जानिए क्या हैं मायने

Protest against Agnipath Scheme:अग्निपथ को लेकर हुए बवाल के बाद यूपी में अब तक कुल 387 गिरफ़्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Mahadev Online Scam: महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
Women Reservation Bill: अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget