एक्सप्लोरर

Pulawama Attack: न गुनहगार बचेंगे न उनके मददगार, सुरक्षाबलों को खुली छूट- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आज कहा, ''हमारे सुरक्षाबलों को पूर्ण स्वतंत्रता दे दी गई है. हमें अपने सैनिकों के शौर्य पर और उनकी बहादुरी पर पूरा भरोसा है. देशभक्ति के रंग में रंगे लोग सही जानकारियां भी हमारी एजेंसियों तक पहुंचाएंगे ताकि आतंक को कुचलने में हमारी लड़ाई और तेज हो सके.''

कल जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बड़ा आतंकी हमला हुआ. इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए. इसके बाद पूरा देश गुस्से में है और सरकार से करारा जवाब देने की मांग कर रहा है. अब पीएम मोदी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसे हमलों का देश डटकर मुकाबला करेगा. ये देश रुकने वाला नहीं है.

पीएम मोदी ने आज कहा, ''इस हमले की वजह से देश में जितना आक्रोश है, लोगों का खून खौल रहा है, ये मैं समझ रहा हूं. इस समय जो देश की अपेक्षाएं हैं, कुछ कर गुजरने की भावनाएं हैं, वो स्वाभाविक है. हमारे सुरक्षाबलों को पूर्ण स्वतंत्रता दे दी गई है. हमें अपने सैनिकों के शौर्य पर और उनकी बहादुरी पर पूरा भरोसा है. देशभक्ति के रंग में रंगे लोग सही जानकारियां भी हमारी एजेंसियों तक पहुंचाएंगे ताकि आतंक को कुचलने में हमारी लड़ाई और तेज हो सके.''

पुलवामा हमला: CCS की बैठक में बड़ा फैसला, जेटली बोले-पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस

इस हमले के बाद मोदी सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं. इस पर पीएम मोदी ने कहा, ''जो आलोचना कर रहे हैं उनकी आलोचना का आदर करता हूं. उनका ये अधिकार भी है. मेरा सभी साथियों से अनुरोध है कि ये वक्त बहतु ही संवेदनशील और भावुक है. पक्ष में या विपक्ष में हम सब राजनीति छीटाकशी से दूर रहें. इस हमले का एकजुट होकर मुकाबला करें. पूरा देश एक साथ है, देश का एक ही स्वर है और यही विश्व में सुनाई देना चाहिए क्योंकि लड़ाई हम जीतने के लिए लड़ रहे हैं.''

VIDEO: पुलवामा हमला: जवानों की शहादत का बदला कैसे लेगी सरकार ? जानिए अब क्या होगा ?

अमेरिका सहित कई बड़े देशों ने इस हमले की निंदा की है. पीएम मोदी ने इसका जिक्र करते हुए आज कहा, ''वक्त ने सिद्ध कर दिया है कि जिस रास्ते पर वे चले हैं, वो तबाही का रास्ता है. हमने जिस रास्ते को चुना है, वो हर पल तरक्की किए जा रहा है. हमने जो रास्ता चुना है वो तरक्की कर रहा है. ऐसे हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. कई बड़े देशों ने बहुत ही सख्त शब्दों में इस आतंकी हमले की निंदा की है और भारत के साथ खड़े होने की और भारत को समर्थन करने की भावना जताई है. मैं उन सभी देशों का आभारी हूं और सभी से आह्वान करता हूं कि सभी मानवता वादी शक्तियों को एक हो कर आतंक से लड़ना ही होगा, आतंक को परास्त करना ही होगा. आतंक से लड़ने के लिए जब सभी देश एक दिशा पर चलेंगे तो आतंकवाद कुछ पल से ज्यादा नहीं टिक सकता है.''

पुलवामा हमले में यूपी के 12 जवान शहीद, योगी बोले- बेकार नहीं जाएगा बलिदान

उन्होंने आगे पाकिस्तान का बिना नाम लिए कहा, ''पूरे विश्व में अलग-थलग पड़ चुका हमारा पड़ोसी देश अगर ये समझता है कि जिस तरह की साजिश रच रहा है उससे भारत में अस्थिरता पैदा करने में सफल हो जाएगा तो वो ये ख्वाब हमेशा के लिए छोड़ दे. ऐसा कभी नहीं हो पाएगा. हमारे पड़ोसी देश को ये भी लगता है कि ऐसी तबाही मचाकर वो भारत को बदहाल कर सकता है तो उसके ये मंसूबे कभी पूरे होने वाले नहीं है.''

Pulawama Attack: न गुनहगार बचेंगे न उनके मददगार, सुरक्षाबलों को खुली छूट- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस को लॉन्च करने के वक्त ये बातें कहीं. पीएम ने शहीदों को याद करते हुए कहा, ''ऐसे हमलों का देश डटकर मुकाबला करेगा. ये देश रुकने वाला नहीं है. हमारे वीर शहीदों ने अपने प्राण की आहुति दी है. देश के लिए मर मिटने वाला शहीदों की आत्मा का नमन करते हुए विश्वास जताता हूं कि जिन सपनों को लेकर उन्होंने जीवन की आहुति दी है उन्हें पूरा करने के लिए अपने जीवन का पल-पल खपा देंगे.''

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ज्ञानेश कुमार को...', CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन भी करेगा प्रोटेस्ट, बताई तारीख
'ज्ञानेश कुमार को...', CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन भी करेगा प्रोटेस्ट, बताई तारीख
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका
CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
CJP अब प्रदर्शन करेगी या नहीं? रिहा होने के बाद सौरव दास ने कर दिया खुलासा
CJP अब प्रदर्शन करेगी या नहीं? रिहा होने के बाद सौरव दास ने कर दिया खुलासा

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget