एक्सप्लोरर

यूपी के बाद मोदी का मिशन गुजरात, कल सूरत से शुरू करेंगे दो दिन का दौरा

नई दिल्ली: यूपी में चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में अपनी लोकसभा सीट वाराणसी में लगातार तीन दिन तक रोड शो और सभाएं करने के बाद पीएम मोदी अब अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर आ रहे हैं, जहां इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. दो दिन के गुजरात दौरे में मोदी तीन जन सभाएं करने वाले हैं. पीएम मोदी के गुजरात प्रवास की शुरुआत सूरत से होगी, जहां वो मंगलवार को दोपहर बाद करीब ढाई बजे पहुंचेंगे. एयरपोर्ट के करीब ही वो एक सभा को संबोधित करेंगे, जिसमें सूरत सहित दक्षिण गुजरात से लोग जुटने वाले हैं. इसके बाद पीएम भरुच जिले के दहेज में ओएनजीसी के ओपेल प्लांट का दौरा करेंगे. 50 मिनट वहां रुकने के बाद वो भरुच शहर में आएंगे, जहां शाम पांच बजे के करीब कृषि विश्वविद्यालय के कैंपस में वो जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी भरुच में नर्मदा नदी पर बने केबल ब्रिज का उदघाटन भी करेंगे. भरूच के कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी शाम सात बजे अहमदाबाद पहुंचेगें. एयरपोर्ट से मोदी गांधीनगर के लिए रवाना होंगे, जहां शाम 8 बजे मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अपने निवास पर उनके सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया है. इसमें पार्टी के सभी सांसद, विधायक और प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे. इस बैठक में इस साल के आखिर में गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों के बारे में पार्टी की तैयारी की मोदी समीक्षा भी करेंगे. मोदी का रात्रि विश्राम राजभवन में होगा. अगले दिन यानी बुधवार को मोदी अहमदाबाद से हवाई जहाज के जरिये दीव के लिए रवाना होंगे. इस बात की संभावना है कि मोदी दीव रवाना होने से पहले अपनी मां हीराबा से मिलने जाएं, जो अपने सबसे छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ गांधीनगर में ही रहती हैं. अपने पिछले दौरों में भी मोदी समय निकालकर मां से मिलने जाते रहे हैं. दीव पहुंचने के बाद मोदी सुबह साढ़े नौ बजे के करीब सोमनाथ पहुंचेंगे. सोमनाथ मंदिर में पूचा-अर्चना के बाद वो सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक में शिरकत करेंगे. प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का सोमनाथ का ये पहला ही दौरा होगा. मोदी के साथ सोमनाथ में इस दौरान लालकृष्ण आडवाणी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद होंगे, जो गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल की अध्यक्षता में होने वाले सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक में शामिल होंगे. मोदी, आडवाणी और अमित शाह तीनों ही सोमनाथ ट्रस्ट के सदस्य हैं. सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक के बाद मोदी एक बार फिर से 11 बजे के करीब गांधीनगर के लिए रवाना होंगे. गांधीनगर में दोपहर बाद ढाई बजे महात्मा मंदिर में महिला दिवस के मौके पर राज्य की सभी महिला सरपंचों का सम्मेलन आयोजित किया गया है, जिसे पीएम मोदी संबोधित करने वाले हैं. इस कार्यक्रम के बाद शाम छह बजे मोदी वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की ये दसवीं गुजरात यात्रा होगी. पिछले कुछ महीनों में मोदी ने गुजरात के अपने दौरों में काफी तेजी ला दी है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार का काम अब खत्म हो गया है, ऐसे में मोदी सहित बीजेपी का सारा ध्यान गुजरात पर ही लगने वाला है, क्योंकि गुजरात न सिर्फ मोदी और अमित शाह का गृह प्रदेश है, बल्कि बीजेपी का गढ़ भी है, जहां वो 1995 से ही लगातार विधानसभा चुनाव जीतती आ रही है. अपने किले को बचाने के लिए मोदी जी-जान लगा देंगे, जहां तीन विधानसभा चुनावों में उन्होंने खुद मुख्यमंत्री रहते हुए बीजेपी को जीत दिलाई और जीत की इस हैट्रिक से ही उनके लिए दिल्ली का रास्ता भी खुला और 2014 में लोकसभा चुनावों में भारी जीत के बाद वो पीएम बने. जाहिर है, अपने गृह राज्य में बीजेपी को सत्ता में बनाए रखना पीएम मोदी का अहम लक्ष्य है और इसलिए बढ़ गये हैं गुजरात के उनके दौरे भी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
Explained: कितने IAS-IPS राजनीति में नाकाम हुए, कितने हुए कामयाब? देख लें पूरी रिपोर्ट कार्ड
Explained: कितने IAS-IPS राजनीति में नाकाम हुए, कितने हुए कामयाब? देख लें पूरी रिपोर्ट कार्ड

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Embed widget