एक्सप्लोरर

PM Modi Oath Taking Ceremony: हार गए लोकसभा चुनाव, फिर भी मोदी के मंत्रिमंडल में मिल गई इन नेताओं को कुर्सी

Modi 3.0 Cabinet: नरेंद्र मोदी के साथ-साथ उनकी कैबिनेट के मंत्रियों ने आज शपथ ग्रहण कर ली. पीएम मोदी ने अपनी कैबिनेट को गुलदस्ते की तरह सजाया है जिसमें तरह-तरह के फूल हैं.

Narendra Modi Oath Taking Ceremony: नरेंद्र मोदी ने आज रविवार (09 जून) को प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार शपथ ली. इसके साथ ही बीजेपी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के केन्द्रीय मंत्रिमंडल में कई नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, जिनमें राज्यसभा के कुछ सदस्य और कुछ अन्य ऐसे सदस्य शामिल थे जिन्होंने या तो लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा था या हार गए थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता और जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे नेता हैं. उनके साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 71 मंत्रियों को शपथ दिलाई. इन मंत्रियों में दो मंत्री ऐसे में थे जिन्हें इस बार के लोकसभा चुनाव में हार मिली, फिर भी मंत्री पद मिल गया. उनमें तमिलनाडु से दलित चेहरा एल मुरुगन और पंजाब से दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते रवनीत सिंह बिट्टू शामिल हैं.

एल मुरुगन, तमिलनाडु

तमिलनाडु के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री एल मुरुगन को लोकसभा चुनाव में डीएमके के एन कायलविझी सेल्वाराज ने हराया था. हालांकि, रविवार को उन्हें फिर से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया. पिछली सरकार में मुरुगन केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री थे. वो अभी मध्य प्रदेश से राज्यसभा के सांसद हैं और दलित समुदाय से आते हैं.

रवनीत सिंह बिट्टू, पंजाब

48 साल के रवनीत सिंह बिट्टू तीन बार सांसद रहे चुके हैं और उन्होंने इस लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और बीजेपी में शामिल हो गए. उन्हें लुधियाना निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया, लेकिन वे कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वारिंग से हार गए. रवनीत सिंह बिट्टी पंजाब के दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं.

ये भी पढ़ें: PM Modi Oath Ceremony: न राज्यसभा सांसद, न ही लोकसभा सदस्य, फिर भी इन नेताओं को मिली मोदी कैबिनेट में जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget