एक्सप्लोरर

'माहौल खराब करने वाली बयानबाजी से बचें', मोहम्मद यूनुस को पीएम मोदी की नसीहत, हिंदुओं की सुरक्षा पर जताई चिंता

PM Modi-Yunus Meeting: हाल ही में मोहम्मद यूनुस ने चीन के राष्ट्रपति मुलाकात की, जहां उन्होंने भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को लेकर विवादित बयान दिया था. इसके बाद एस जयशंकर ने भी उन्हें जवाब दिया.

PM Modi-Yunus Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने शुक्रवार (4 अप्रैल 2025) को बैंकॉक में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात की. भारत ने मोहम्मद यूनुस के सामने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया. पिछले साल अगस्त में बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद पीएम मोदी की बांग्लादेश के शीर्ष नेतृत्व से यह पहली मुलाकात थी. 

भारत ने माहौल खराब करने वाले बयान से बचने को कहा

भारत ने बांग्लादेश को माहौल खराब करने वाले बयानबाजी से बचने के लिए कहा है. हाल ही में मोहम्मद यूनुस ने पूर्वोत्तर के राज्यों को लेकर विवादित बयान दिया था. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने दोनों नेताओं की बैठक लेकर बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उम्मीद जताई कि बांग्लादेश सरकार अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार के सभी मामलों की गहन जांच सहित उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी. विदेश सचिव ने बताया कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने यह भी आह्वान किया कि माहौल खराब करने वाली किसी भी बयानबाजी से बचना चाहिए. 

पूर्वोत्तर के राज्यों को लेकर यूनुस का विवादित बयान

पड़ोसी देश में मोहम्मद यूनुस की अंतरिक सरकार बनने के बाद से भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तल्खियां बढ़ गई. मोहम्मद यूनुस ने कई मौकों पर विवादित बयान दिया है, जिस पर भारत ने आपत्ति दर्ज कराई. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के नेता मोहम्मद यूनुस ने 28 मार्च को बीजिंग में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को लेकर विवादित बयान दिया.

मोहम्मद यूनुस ने कहा, "भारत के पूर्वी हिस्से को सेवन सिस्टर्स कहा जाता है. वे चारों ओर से जमीन से घिरे क्षेत्र हैं. उनके पास समुद्र तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है." बांग्लादेश को इस क्षेत्र में महासागर का एकमात्र संरक्षक बताते हुए यूनुस ने कहा कि यह एक बड़ा अवसर हो सकता है और चीनी अर्थव्यवस्था का विस्तार हो सकता है.

सीमा कानून का सख्ती से पालन

विदेश सचिव के मुताबिक बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमा पर कानून के सख्त क्रियान्वयन, सीमा सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए, विशेष रूप से रात के समय अवैध तरीके से सीमा पार करने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के मुद्दे पर चर्चा की. 

ये भी पढ़ें :  Shree Krishnajanmbhoomi-Idgah Dispute: 'मस्जिद पर प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट लागू नहीं होता', हिंदू पक्ष के दावे पर बोले CJI- नो नो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget