एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री मोदी फेसबुक पर सबसे ज्यादा चर्चित

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फेसबुक पर सबसे ज्यादा चर्चित राजनीतिक शख्सियत के रूप में उभरे हैं. इस सूची में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नाम दूसरे स्थान पर है. 19 से 28 फरवरी तक इन नेताओं के बारे में लोगों के बीच कई बार चर्चाएं हुई हैं.

फेसबुक द्वारा इस चर्चा के आधार पर एक रैंकिंग तय की गई. इसमें मोदी और अखिलेश के बाद भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह तीसरे स्थान पर हैं, वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी चौथे स्थान पर रहे.

इसके बाद सूची में पांचवां स्थान बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती को और छठा स्थान सांसद डिंपल यादव को मिला है.

इस चर्चा में बीजेपी नेताओं के बारे में सबसे अधिक बार बातचीत हुई है. इसमें 64 प्रतिशत चर्चा में बीजेपी नेता, 45 प्रतिशत में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) तथा 15 प्रतिशत चर्चा में अन्य पार्टियां रहीं.

उत्तर प्रदेश के शहरी विकास और संसदीय कार्य मंत्री मोहम्मद आजम खां ऐसे उम्मीदवार हैं, जिनके बारे में फेसबुक पर 19 से 28 फरवरी के बीच सबसे अधिक चर्चा की गई. उनके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत दूसरे और उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री गायत्री प्रजापति तीसरे स्थान पर सबसे चर्चित उम्मीदवार रहे.

आम आदमी पार्टी के सांसद भगवत मान को चर्चित उम्मीदवारों की सूची में चौथा, मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला को पांचवां और सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को छठा स्थान मिला है.

इसके अलावा, फेसबुक पर रक्षा क्षेत्र के बारे में सबसे अधिक बार बात की गई. इसके बाद अपराध, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
Lehra Do Tiranga March Live: दिल्ली में CJP की तिरंगा यात्रा का बदला वक्त, अब 5 नहीं दोपहर 1 बजे होगा मार्च
Live: दिल्ली में CJP की तिरंगा यात्रा का बदला वक्त, अब 5 नहीं दोपहर 1 बजे होगा मार्च
गर्भवती महिला पत्रकार को राहुल गांधी के धक्का देने के मामले पर सुनवाई करेगा SC, कहा- 'हमने सभी...'
गर्भवती महिला पत्रकार को राहुल गांधी के धक्का देने के मामले पर सुनवाई करेगा SC, कहा- 'हमने सभी...'
Weather Updates: उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget