एक्सप्लोरर

PM मोदी का BJP सांसदों को संदेश, कहा- सेवा और समर्पण भाव से जनता के बीच करें काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बीजेपी स्थापना दिवस पर बुधवार को डिजिटल माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं. कई कार्यक्रमों के आयोजन का फैसला लिया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सांसदों को सेवा और समर्पण की भावना के साथ करने करने की सलाह दी है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के स्थापना दिवस से एक दिन पहले मंगलवार को पीएम मोदी ने पार्टी के सांसदों से आग्रह किया कि वह सेवा और समर्पण भाव के साथ जनता के बीच जाकर काम करें. उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रचार प्रसार करें. प्रधानमंत्री ने अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में हुई बीजेपी संसदीय दल की बैठक में यह बात कही. सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सांसदों से स्थापना दिवस और सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में प्रतिदिन एक बड़ा आयोजन करने और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने को कहा. बीजेपी अपने स्थापना दिवस से लेकर 14 दिनों तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही है. 

सेवा और समर्पण भाव से काम करें सांसद- पीएम

पार्टी ने इस दौरान कई कार्यक्रमों के आयोजन का फैसला किया है. प्रधानमंत्री मोदी पार्टी के स्थापना दिवस पर बुधवार को डिजिटल माध्यम से बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं. संसदीय दल की बैठक में पूर्वोत्तर में बीजेपी के उदय का भी उल्लेख किया गया. पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्यों में या तो बीजेपी या फिर उसके नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकारें हैं. नगालैंड से बीजेपी की पहली महिला सांसद एस फान्गनॉन कोन्यक भी आज संसदीय दल की बैठक में शामिल हुईं. वह राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनी गई हैं.सूत्रों ने बताया कि बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बैठक में राज्यसभा में पार्टी के सदस्यों की संख्या 100 तक पहुंचने का उल्लेख किया और इसे पार्टी की बड़ी उपलब्धि बताया. बैठक के बाद संवाददाताओं को सबोधित करते हुए संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से पार्टी की ओर से आयोजित किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा. 

कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे बीजेपी सांसद और नेता

प्रह्लाद जोशी के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा कि सांसदों को जनसेवा के लिए खुद को समर्पित कर देना चाहिए. पार्टी के सांसद और अन्य सदस्य सात अप्रैल को ‘‘आयुष्मान भारत’’ और जन औषधि केंद्रों के प्रभावों को रेखांकित करेंगे. आठ और नौ अप्रैल को होने वाले कार्यक्रमों के केंद्र में गरीबों के लिए आवास योजना और हर घर नल से जल योजना रहेगी.पार्टी नौ अप्रैल को ज्योतिबा फुले और 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती भी व्यापक स्तर पर मनाने की तैयारी कर रही है. जोशी ने कहा कि बीजेपी सांसद 12 अप्रैल को कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के महत्व को रेखांकित करेंगे. प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि उस दिन वे स्कूलों का दौरा करें और छात्रों को टीका लेने के लिए प्रोत्साहित करें.


ये भी पढ़ें: 

Twitter Edit Button: एलन मस्क ने ट्विटर पर फिर दागा सवाल, लेकिन इस बार सपोर्ट में आए Twitter सीईओ पराग अग्रवाल

सीएम शिवराज चौहान ने की 'मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना' की शुरुआत, बोले- रोज़गार सबसे बड़ी चिंता

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget