एक्सप्लोरर

Karnataka Elections: सूडान से निकाले गए हक्की पिक्की जनजाति के सदस्यों से मिले पीएम मोदी, बोले- हमें अपने लोगों की थी चिंता

Karnataka Elections 2023: सूडान से आए लोगों ने उनकी समय पर और सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए सरकार की ओर से उठाए गए सक्रिय कदमों के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया.

PM Modi Meets Hakki Pikki Tribe: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (7 मई) को कर्नाटक के शिवमोगा में हक्की पिक्की जनजाति के सदस्यों के साथ बातचीत की. इन लोगों को ऑपरेशन कावेरी (Operation Kaveri) के तहत सूडान (Sudan) से सुरक्षित निकाला गया था. हक्की पिक्की जनजाति के सदस्यों ने उनकी समय पर और सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए पीएम मोदी (PM Modi) का धन्यवाद दिया. 

उन्होंने पीएम मोदी को बताया कि कैसे उन लोगों ने सूडान में कठिन परिस्थितियों का सामना किया और कैसे सरकार व भारतीय दूतावास ने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की. उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने सुनिश्चित किया कि उन्हें एक खरोंच भी नहीं आए और यह सब प्रधानमंत्री के प्रयासों के कारण हुआ. उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दिल में उन्हें लगता है कि वह डबल इंजन नहीं बल्कि ट्रिपल इंजन की ताकत का प्रतिनिधित्व करते हैं. 

"कुछ नेताओं ने मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश की"

प्रधानमंत्री ने इस दौरान याद किया कि कैसे इस समुदाय के पूर्वज महाराणा प्रताप के साथ खड़े थे. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में अगर कोई भारतीय किसी भी तरह की मुश्किल में है, तो सरकार तब तक चैन से नहीं बैठती, जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता. पीएम ने कहा कि कुछ राजनेताओं ने इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश की और हमारी चिंता ये थी कि अगर वे ये उजागर करते हैं कि भारतीय कहां छिपे हैं, तो उन्हें बड़ा खतरा हो सकता है. इसलिए सरकार ने सभी की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए चुपचाप काम किया. 

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने उनसे देश की उस ताकत को याद रखने को कहा जो उनके लिए खड़ी हुई है. उन्होंने उनसे मुसीबत में पड़े लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहने और समाज और देश के लिए योगदान देने को कहा. उन्होंने यह भी बताया कि कैसे विदेशों में लोग भारतीय चिकित्सा में विश्वास करते हैं और यह सुनकर खुश हो जाते हैं कि वे भारत से हैं. 

ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान से निकाले लोग

गौरतलब है कि ऑपरेशन कावेरी के तहत संघर्षग्रस्त सूडान से कम से कम 3,862 लोगों को बचाया गया है. भारत सरकार ने पीएम मोदी के नेतृत्व में संघर्षग्रस्त सूडान से भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू किया था. सूडान में सत्ता हासिल करने के लिए में सेना और अर्द्धसैनिक ग्रुप के बीच संघर्ष चल रहा है. इस जंग में अब तक 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

ये भी पढ़ें- 

Karnataka Elections: कर्नाटक चुनाव में कैसे पीएम मोदी की रैलियां BJP के लिए हैं एक्स फैक्टर? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
अमित शाह ने सीमांत जिला एसपी सम्मेलन में दिया संबोधन, सीमा सुरक्षा, घुसपैठ से लेकर कई मुद्दे पर रखी अपनी बात
अमित शाह ने सीमांत जिला एसपी सम्मेलन में दिया संबोधन, सीमा सुरक्षा, घुसपैठ से लेकर कई मुद्दे पर रखी अपनी बात
‘हैदराबाद 2036 ओलंपिक्स की जगह बने, यही मेरा सपना’, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोले CM रेवंत रेड्डी
‘हैदराबाद 2036 ओलंपिक्स की जगह बने, यही मेरा सपना’, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोले CM रेवंत रेड्डी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget