एक्सप्लोरर

Karnataka Elections: कर्नाटक चुनाव में कैसे पीएम मोदी की रैलियां BJP के लिए हैं एक्स फैक्टर? जानिए

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को वोटिंग होगी और 13 मई को परिणाम आएंगे. बीजेपी की वापसी सुनिश्चित करने के लिए पीएम मोदी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं.

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की चुनावी रैलियों में काफी भीड़ उमड़ रही है. हाल ही में पीएम ने बेलगावी जिले में रैली की थी. जिसमें आसपास के आठ विधानसभा क्षेत्रों से करीब 2 लाख लोग पहुंचे थे. सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कई तैयारियां की गई थी जिस वजह से बैलहोंगल और बेलगावी के बीच यात्रा करने वाले यात्री कई घंटे तक जाम में फंसे रहे.

पीएम की रैली में पहुंचे राजू सज्जन नामक एक व्यक्ति ने इंडिया टुडे से कहा कि ये पीएम मोदी की 10वीं रैली है जिसमें उन्होंने बीते वर्षों में भाग लिया है. बेलगावी के एक स्टोर के कर्मचारी ने रैली के लिए एक दिन की छुट्टी ली थी. इसी तरह, उन्होंने फरवरी में बेलगावी में पीएम के रोड शो में शिरकत की थी. 

बीजेपी के लिए पीएम मोदी एक्स फैक्टर

बेलागवी की 18 विधानसभा सीटों में से 11 पर बीजेपी का कब्जा होने के साथ, कर्नाटक के उत्तर-पश्चिमी कोने में स्थित ये जिला पार्टी का गढ़ रहा है, लेकिन फिर भी बीजेपी इस बार भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है. बीजेपी के लिए पीएम मोदी बेशक एक्स फैक्टर हैं. कर्नाटक में पार्टी के चुनाव प्रबंधकों का कहना है कि प्रधानमंत्री की रैलियों से उनका प्रचार जोर पकड़ रहा है. 29 अप्रैल के बाद से उन्होंने राज्य भर में 13 जनसभाएं और रोड शो किए हैं. 6 और 7 मई को, पीएम बेंगलुरु में दो दिवसीय रोड शो करेंगे, जो शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक जाएगा. 

पार्टी कैडर का बढ़ता है मनोबल

पीएम मोदी के कई भाषणों का हिंदी से कन्नड़ में अनुवाद किया जाता है, खासकर दक्षिणी जिलों में. यहां पीएम मोदी भी बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील कन्नड़ में करते हैं. पार्टी कैडर के लिए, ये आयोजन एक बड़ा मनोबल बढ़ाने वाला है, लेकिन सज्जन जैसे कट्टर मोदी समर्थक भी मानते हैं कि रैलियों में आम तौर पर अच्छी संख्या में लोग माहौल देखने के लिए होते हैं. 

भ्रष्टाचार और महंगाई बड़े मुद्दे

उनका कहना है कि बैलहोंगल की रैली में भारी भीड़ उमड़ी थी. हमेशा बीजेपी को वोट देने वाले 48 वर्षीय सज्जन कहते हैं कि आप यह नहीं कह सकते कि वे सभी बीजेपी के पक्ष में मतदान करेंगे. वह राज्य की बीजेपी सरकार की आलोचना से भी पीछे नहीं हटे, उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और महंगाई दो मुख्य कारण हैं. लोग अपने विधायकों से पूछ रहे हैं कि चीजें इतनी महंगी क्यों हैं और वे जवाब नहीं दे पा रहे. 

रैलियों की भीड़ बदलेगी वोट में?

पीएम मोदी की रैलियों में भारी भीड़ होती है, उनका प्रभाव क्षेत्र पर निर्भर करता है. उदाहरण के लिए, तटीय कर्नाटक और आसपास के मलनाड क्षेत्र, जिसमें शिवमोग्गा और अन्य जिले शामिल हैं, बीजेपी के गढ़ हैं. हालांकि, पीएम पुराने मैसूर क्षेत्र में भी लगातार आते रहे हैं, हासन और रामनगर में भी रैलियां की गईं, जहां पार्टी का प्रभाव कमजोर रहा है. पुराने मैसूरु के एक अन्य जिले कोलार में, जहां बीजेपी पैठ बनाने की कोशिश कर रही है, 30 अप्रैल को मोदी की रैली में काफी भीड़ थी. कार्यक्रम स्थल पर पीएम के हेलीकॉप्टर के उतरते ही भीड़ ने उत्साह से तालियां बजाईं. 

पीएम मोदी की रैली का प्रभाव पड़ेगा?

जिले के एक बीजेपी कार्यकर्ता का कहना है कि कोलार में स्थानीय मुद्दे, खासकर पानी की उपलब्धता, उम्मीदवारों की लोकप्रियता के अलावा सबसे ज्यादा मायने रखते हैं. उनका मानना है कि पीएम मोदी की रैली का निश्चित रूप से प्रभाव पड़ेगा, हालांकि यह कुछ हद तक योगदान दे सकती है. कर्नाटक के मतदाता चुनावों में स्थानीय और राष्ट्रीय के बीच अंतर करने की प्रवृत्ति रखते हैं- इसका सबसे बड़ा उदाहरण 1985 के विधानसभा चुनाव में सामने आया था. जब राज्य ने 1984 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की बड़ी जीत के कुछ महीने बाद जनता पार्टी को भरपूर वोट दिए.

बीजेपी ने इसी तरह 2019 में, मोदी लहर में 28 लोकसभा सीटों में से 25 पर जीत हासिल की थी. पुराने मैसूर क्षेत्र में भी जब लोकसभा चुनाव की बात आती है तो पीएम की एक मजबूत अपील होती है. कर्नाटक में अगले सप्ताह मतदान होने के साथ, पीएममोदी की रैलियों का प्रभाव एक एक्स फैक्टर बना हुआ है. 

ये भी पढ़ें- 

Karnataka Elections: 'कर्नाटक में महंगाई और बेरोजगारी का आतंक है', प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Riots Conspiracy Case: उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
दिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
गर्मी का 'द एंड'! अगले 4 दिन झूमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली-यूपी समेत जानें देश के मौसम का हाल
गर्मी का 'द एंड'! अगले 4 दिन झूमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली-यूपी समेत जानें देश के मौसम का हाल
Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर RSS-VHP ने संभाला मोर्चा! दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की डिमांड
राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर RSS-VHP ने संभाला मोर्चा! दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की मांग
'हमने LPG संकट का 7 दिन में निकाला समाधान', राजस्थान में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
'हमने LPG संकट का 7 दिन में निकाला समाधान', राजस्थान में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी के उद्घाटन पर बोले PM मोदी

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
वैभव सूर्यवंशी को कब मिलेगा मौका? गंभीर और अय्यर ने की लंबी मीटिंग, जानें क्या नतीजा निकला
वैभव सूर्यवंशी को कब मिलेगा मौका? गंभीर और अय्यर ने की लंबी मीटिंग, जानें क्या नतीजा निकला
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
Embed widget