एक्सप्लोरर

पूरी कहानी फटाफट पढ़ें: चारधाम की 'यात्रा' करके सत्ता तक पहुंचेगी बीजेपी?

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तराखंड में 4 धामों को जोड़ने की मुहिम शुरु की है. उत्तराखंड के चार धाम केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री को जोड़ने औऱ रास्ते को सुगम बनाने के लिए काम शुरु हो गया है. उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए सड़क योजना का शिलान्यास करने के बाद देहरादून में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने नोटबंदी का विरोध करने वाले लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी सफाई अभियान है. चारधाम परियोजना में क्या होगा? - उत्तराखंड की चार धाम परियोजना में करीब 900 किलोमीटर के हाइवे बनने हैं. - इस प्रोजेक्ट को बनाने में करीब 12 हजार करोड़ रुपए खर्च आने का अनुमान है. - इन रास्तों पर 132 पुल, 13 बाइपास, और 2 खास टनल बनाए जाएंगे. अब फटाफट ये पढ़िए कि उत्तराखंड के ये चारों धाम जुड़ेंगे कैसे? 900 किलोमीटर की इस परियोजना में कहां कहां हाइवे बनेंगे औऱ किन किन रास्तों को जोड़ा जाएगा इस पर नजर डाल लेते हैं. ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग - 140 किमी. रुद्रप्रयाग से माना - 160 किमी. रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड - 76 किमी. ऋषिकेश से धारासू - 144 किमी. धारासू से यमुनोत्री - 95 किमी. धारासू से गंगोत्री - 124 किमी. टनकपुर से पिथौरागढ़ - 148 किमी. इससे बीजेपी को क्या होगा फायदा? केंद्र में बीजेपी की सरकार आने के कुछ दिन बाद ही इस परियोजना के बारे में कहा गया था. लेकिन इसे अमली जामा पहनाने में ही दो साल लग गए हैं. बीजेपी के लिए ये प्रोजेक्ट अहम क्यों है, ये समझ लीजिए. - उत्तराखंड में अगले साल चुनाव है. इसकी घोषणा आने वाले कुछ दिनों में कभी भी हो सकती है. - चार धाम परिजोजना उत्तराखंड के वोटरों को खींचने में एक बड़ी कड़ी साबित हो सकती है. - मोदी के विकास पुरुष की छवि को भी और बल मिलेगा. - इसके अलावा कांग्रेस को चुनौती देने के लिए ये प्रोजेक्ट चुनाव प्रचार में बड़ा मुद्दा साबित हो सकता है. पीएम मोदी ने इस परियोजना की आधारशिला रखने के बाद देहरादून में नोटबंदी को लेकर विपक्ष पर क्या हमला बोला. इसे इस लिंक में पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramlila Maidan Rally Live: विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन! कनॉट प्लेस से मिंटो रोड तक मार्च, खरगे के आवास पर हलचल
Live: रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन! कनॉट प्लेस से मिंटो रोड तक होगा मार्च
आंध्र प्रदेश में 100 शहरी निकायों के लिए मतदान शुरू, 3 नवंबर को आएंगे नतीजे
आंध्र प्रदेश में 100 शहरी निकायों के लिए मतदान शुरू, 3 नवंबर को आएंगे नतीजे
क्लास के अंदर घुसकर छात्राओं पर आरी से हमला, जगन मोहन रेड्डी बोले- 'जंगलराज'
क्लास के अंदर घुसकर छात्राओं पर आरी से हमला, जगन मोहन रेड्डी बोले- 'जंगलराज'
रामलीला मैदान की रैली से पहले ओवैसी कांग्रेस से क्यों नाराज? SIR को लेकर भड़के
रामलीला मैदान की रैली से पहले ओवैसी कांग्रेस से क्यों नाराज? SIR को लेकर भड़के

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गंगा जल-बंटवारे को लेकर बांग्लादेशी नेता की धमकी- 'दिसंबर से पहले समझौता करें'
गंगा जल-बंटवारे को लेकर बांग्लादेशी नेता की धमकी- 'दिसंबर से पहले समझौता करें'
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
Mixer Grinder Cleaning Tips: क्या मिक्सर के ढक्कन से आती है बदबू? ऐसे चुटकियों में करें साफ
क्या मिक्सर के ढक्कन से आती है बदबू? ऐसे चुटकियों में करें साफ
Embed widget