एक्सप्लोरर

'6 मई की रात बरसी कयामत, PAK को सिंदूर से याद आएगी शिकस्त', जानें कश्मीर से क्या-क्या बोले पीएम मोदी | बड़ी बातें

PM Modi Speech Today: पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान पर निशाना साधा और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का संकल्प लिया. उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' का भी जिक्र किया.

PM Modi Jammu Kashmir Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (6 जून, 2025) जम्मू-कश्मीर के रियासी ज़िले में बने चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया. यह पुल चिनाब नदी पर बना है और इसे दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल माना जाता है. यह ब्रिज उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक प्रोजेक्ट का एक अहम हिस्सा है. पीएम मोदी ने जब चिनाब नदी के ऊपर दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज पर तिरंगा लहराया तो यह सिर्फ एक उद्घाटन समारोह नहीं था. यह एक सशक्त प्रतीक था- भारत की संप्रभुता, आत्मनिर्भरता और रणनीतिक ताकत का. उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने इसे विकास और विश्वास का प्रतीक बताया और कहा कि यह पुल देश की एकता, प्रगति और संकल्प का प्रतीक है.

प्रधानमंत्री मोदी ने अंजी ब्रिज को लेकर कही ये बात

पीएम मोदी ने कहा, "हमारा अंजी ब्रिज भी इंजीनियरिंग का बेहतर नमूना है. ये भारत का पहला केबल-सपोर्टेड रेलवे ब्रिज है. ये दोनों ब्रिज सिर्फ ईट, सीमेंट, स्टील और लोहे के ढांचे नहीं है बल्कि ये पीर पंजाल की दुर्गम पहाड़ियों पर खड़ी भारत की शक्ति का जीवंत प्रतीक है." 

पीएम मोदी ने किया माता वैष्णो देवी के आशीर्वाद का जिक्र

चिनाब रेल ब्रिज और जम्मू-कश्मीर की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आज का यह कार्यक्रम भारत की एकता और भारत की इच्छाशक्ति का विराट उत्सव है.” उन्होंने माता वैष्णो देवी के आशीर्वाद का जिक्र करते हुए आगे कहा, “आज वादी-ए-कश्मीर, भारत के विशाल रेल नेटवर्क से जुड़ गई है. यह न केवल कनेक्टिविटी की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि राष्ट्रीय एकता और क्षेत्रीय समावेशन का भी प्रतीक है.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "जम्मू-कश्मीर, मां भारती का मुकुट है. ये मुकुट एक से बढ़कर एक खूबसूरत रत्नों से जड़ा हुआ है. ये अलग-अलग रत्न, जम्मू कश्मीर का सामर्थ्य हैं. यहां की पुरातन संस्कृति, यहां के संस्कार, यहां की आध्यात्मिक चेतना, प्राकृति का सौंदर्य, यहां की जड़ी बूटियों का संसार, फलों और फूलों का विस्तार, यहां के युवाओं में जो कौशल है वो मुकुट मणि की तरह चमकता है."

परियोजना के दौरान आई मुश्किलों पर पीएम मोदी ने कही ये बात

पीएम मोदी ने कहा कि इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट को पूरा करना सरकार के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा, "यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि इस महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट को हमारे कार्यकाल में गति मिली और आज हम इसे साकार रूप में देख रहे हैं." उन्होंने परियोजना के दौरान आई मुश्किलों को याद करते हुए कहा, "पहाड़ों से लगातार गिरते पत्थर, मौसम की विकट परिस्थितियां और दुर्गम रास्ते – इन सबके बावजूद हमारी सरकार ने कभी हार नहीं मानी. हमने चुनौती को चुनौती देने का रास्ता चुना और जीत हासिल की."

पीएम मोदी ने बताया कि केंद्र में बीजेपी सरकार के 11 साल पूरे हो चुके हैं और ये साल पूरी तरह गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा, "विकसित भारत का सपना जितना बड़ा है, उतना ही मजबूत भी है. आज का कार्यक्रम भारत की एकता और उसकी अडिग इच्छाशक्ति का विराट उत्सव है." पीएम ने बताया, "आज जिन 46,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है, वे जम्मू-कश्मीर के विकास को नई गति देंगे."

 पहलगाम आतंकी हमले पर क्या बोले पीएम मोदी?

 पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि इस हमले के जरिए पाकिस्तान ने न सिर्फ इंसानियत, बल्कि कश्मीरियत पर भी वार किया है.

पीएम मोदी ने कहा, "पाकिस्तान की मंशा भारत में अशांति फैलाने और दंगे भड़काने की थी. वह देश की टूरिज्म इंडस्ट्री को कमजोर करना चाहता है, ताकि जम्मू-कश्मीर के गरीबों की रोजी-रोटी पर असर पड़े."

उन्होंने कहा कि आतंकियों ने आदिल नामक एक स्थानीय व्यक्ति की भी हत्या कर दी, जो अपने परिवार के लिए मेहनत कर रहा था. यह इस बात का प्रमाण है कि आतंकवाद सिर्फ निर्दोषों को निशाना बनाता है.

"जम्मू-कश्मीर के लोग पाकिस्तान की साजिशों के खिलाफ एकजुट"

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब जम्मू-कश्मीर के लोग पाकिस्तान की इन साजिशों के खिलाफ एकजुट हो चुके हैं. उन्होंने कहा, "घाटी के लोगों ने आतंक को करारा जवाब देने का संकल्प लिया है. यही नहीं, आतंकियों ने यहां स्कूल तक जला डाले थे, लेकिन अब जनता ने साफ संदेश दिया है कि वे नफरत के एजेंडे को स्वीकार नहीं करेंगे."

पीएम मोदी ने यह भी दोहराया कि उनकी सरकार आतंकवाद के हर रूप का निर्णायक जवाब देगी और जम्मू-कश्मीर को विकास और शांति की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी.

ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने कहा कि आज की तारीख 6 जून हमें उस ऐतिहासिक रात की याद दिलाती है जब भारत ने आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की थी. उन्होंने कहा, “याद कीजिए, 6 मई की रात क्या हुआ था. अब जब भी पाकिस्तान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम सुनेगा, उसे भारत की ताकत याद आएगी. उसने कभी सोचा भी नहीं था कि भारत उसके घर में घुसकर आतंक के अड्डों को तबाह कर देगा.” प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की इस सर्जिकल प्रतिक्रिया से पाकिस्तान बौखला गया और उसने जम्मू क्षेत्र के आम नागरिकों को निशाना बनाया. उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया ने देखा कि पाकिस्तान ने किस तरह मंदिरों, मस्जिदों और स्कूलों पर गोलाबारी की,” 

पीएम मोदी ने किया मदद का ऐलान

उन्होंने बताया कि जिन लोगों की इस हमले में जान गई, उनके परिवारों को हाल ही में सरकारी नियुक्ति दी गई है. साथ ही, जिनके घर तबाह हुए, उन्हें आर्थिक सहायता दी गई है. अब केंद्र सरकार ने निर्णय लिया है कि इन पीड़ित परिवारों को और अधिक सहायता दी जाएगी. जिन घरों के आशिंक नुकसान हुआ है उनको एक लाख रुपये मिलेंगे. वहीं, जिन घरों में शेलिंग से बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है उन्हें दो लाख रुपये मिलेंगे.

अमरनाथ यात्रा को लेकर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा भी शुरू होने वाली है, ईद की उमंग भी हम चारों तरफ देख रहे हैं. विकास का जो वातावरण जम्मू-कश्मीर में बना था वो पहलगाम के हमले से हिलने वाला नहीं है. जम्मू-कश्मीर के लोगों से मेरा ये वादा है कि विकास को रुकने नहीं दूंगा. यहां के युवाओं के सपने पूरा करने से कोई भी बाधा अगर रुकावट बनती है तो उस बाधा को पहले मोदी का सामना करना पड़ेगा."

ये भी पढ़ें-

चिनाब पुल उद्घाटन पर राजनीति तेज, कांग्रेस ने गिनाईं उपलब्धियां, PM मोदी पर लगाया क्रेडिट छीनने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा एयरपोर्ट पर उड़ान का रास्ता साफ! CM योगी को सौंपा गया एयरोड्रम लाइसेंस, जल्द शुरू होगा सफर
नोएडा एयरपोर्ट पर उड़ान का रास्ता साफ! CM योगी को सौंपा गया एयरोड्रम लाइसेंस, जल्द शुरू होगा सफर
Hyderabad Meat: नॉनवेज खाने वाले हो जाएं अलर्ट, बदबू छुपाने के लिए गंदे पानी में भिगोकर बेचा जा रहा सड़ा मांस! जांच में बड़ा खुलासा
नॉनवेज खाने वाले हो जाएं अलर्ट, बदबू छुपाने के लिए गंदे पानी में भिगोकर बेचा जा रहा सड़ा मांस! जांच में बड़ा खुलासा
Farooq Abdullah Firing: 'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह जामवाल कौन?
'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह कौन?
'स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा..', AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास
'स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा..', AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Middle East War: ट्रंप ने जंग के पहले हफ्ते में 11.3 बिलियन डॉलर फूंके! पेंटागन का चौंकाने वाला खुलासा, क्या कंगाल होगा US?
ट्रंप ने जंग के पहले हफ्ते में 11.3 बिलियन डॉलर फूंके! पेंटागन का चौंकाने वाला खुलासा, क्या कंगाल होगा US?
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
The hundred 2026 Auction: द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
Bigg Boss 19 ने गौरव खन्ना संग कर दिया खेल! शो जीतने के 3 महीने बाद भी नहीं मिली 50 लाख रुपये की प्राइज मनी
बिग बॉस 19 ने गौरव खन्ना संग कर दिया खेल! शो जीतने के 3 महीने बाद भी नहीं मिली प्राइज मनी
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
Embed widget