एक्सप्लोरर

चिनाब पुल उद्घाटन पर राजनीति तेज, कांग्रेस ने गिनाईं उपलब्धियां, PM मोदी पर लगाया क्रेडिट छीनने का आरोप

प्रधानमंत्री मोदी ने चिनाब रेलवे ब्रिज का उद्घाटन कर दिया हैं. इसको लेकर कांग्रेस ने विवाद खड़ा कर दिया है. जानिए USBRL परियोजना के इतिहास और जयराम रमेश की ओर से पेश किए गए तर्क.

Congress Attack PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (6 जून 2025) को जम्मू-कश्मीर में उधमपुर से बनिहाल तक बने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे पुल का उद्घाटन किया है. इसके बाद उसी रास्ते पर बने अंजी ब्रिज का भी लोकार्पण किया. ये देश का पहला ऐसा पुल है, जो खास केबल स्टेड तकनीक से बनाया गया है.

प्रधानमंत्री की तरफ से किए गए इस पुल के उद्घाटन पर कांग्रेस ने सवाल उठाए है. कांग्रेस का दावा है कि इसकी नींव और शुरूआत कांग्रेस शासन के दौरान हुई जिसका प्रधानमंत्री मोदी ज़िक्र नहीं करते. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि शासन में निरंतरता होती है, यह एक सच्चाई है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर अपने आत्म-प्रशंसा के निरंतर प्रयास में नजर अंदाज करते हैं. यह विशेष रूप से तब और महत्वपूर्ण हो जाता है जब बात अत्यंत चुनौतीपूर्ण विकास परियोजनाओं को लागू करने की होती है.

जयराम रमेश ने पेश किए आंकड़े
जयराम रमेश ने इसे  जुड़े तथ्यों को सामने रखते हुये कहा कि 272 किलोमीटर लंबी उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेलवे लाइन (USBRL) को मार्च 1995 में मंज़ूरी दी गई थी, जब पी. वी. नरसिम्हा राव देश के प्रधानमंत्री थे. मार्च 2002 में जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे तब इसे एक राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया गया. इसके बाद मनमोहन सिंह की सरकार में किए गए कामों को गिनाया इस प्रकार है:

  • 13 अप्रैल 2005 को प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने जम्मू और उधमपुर के बीच 53 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का उद्घाटन किया.
  • 11 अक्टूबर 2008 को डॉ. मनमोहन सिंह ने श्रीनगर के बाहर अनंतनाग और मज़होम के बीच 66 किलोमीटर की रेल लाइन का उद्घाटन किया.
  • 14 फरवरी 2009 को डॉ. मनमोहन सिंह ने मज़होम और बारामुला के बीच 31 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का उद्घाटन किया.
  • 29 अक्टूबर 2009 को डॉ. मनमोहन सिंह ने अनंतनाग और काज़ीगुंड के बीच 18 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का उद्घाटन किया.
  • 26 जून 2013 को डॉ. मनमोहन सिंह ने काज़ीगुंड से बनिहाल तक 11 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का उद्घाटन किया.

जयराम रमेश ने समझाई ये बात
जयराम रमेश ने कहा कि इसका अर्थ यह है कि 26 जून 2013 तक बारामुला से काज़ीगुंड तक की 135 किलोमीटर लंबी रेल लाइन पूरी तरह चालू हो चुकी थी. उधमपुर से कटरा तक की 25 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का उद्घाटन 2014 के लोकसभा चुनावों के चुनाव आचार संहिता के कारण स्थगित कर दिया गया था. यह उद्घाटन नए प्रधानमंत्री की ओर से 4 जुलाई 2014 को किया गया, जो कि उनके कार्यभार संभालने के 39 दिन बाद की बात थी.

कांग्रेस  नेता जयराम रमेश ने आगे कहा कि 2014 के बाद से, कटरा से बनिहाल तक की 111 किलोमीटर लंबी रेल लाइन पूरी की गई है, जिसके लिए अधिकांश ठेके पहले ही दिए जा चुके थे. उदाहरण के लिए, प्रतिष्ठित चिनाब पुल के लिए ठेके 2005 में ही कोकण रेलवे कॉर्पोरेशन, अफकॉन, वीएसके इंडिया और दक्षिण कोरिया की अल्ट्रा कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड को दिए जा चुके थे.

चिनाब पुल के उद्घाटन पर जयराम रमेश का बयान
चिनाब पुल के उद्घाटन पर जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस जम्मू और कश्मीर की जनता को इस ऐतिहासिक अवसर पर शुभकामनाएं देती है. वह भारतीय रेलवे के कर्मियों और सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की उन सभी कंपनियों को भी बधाई देती है जिन्होंने पिछले तीन दशकों में USBRL परियोजना को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया. यह हमारी सामूहिक संकल्पशक्ति और कठिन से कठिन परिस्थितियों में मिली सफलता का प्रतीक है.

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, आते ही लिया ये बड़ा एक्शन
JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर ECIR दर्ज
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?
10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget