एक्सप्लोरर

Hyderabad Meat: नॉनवेज खाने वाले हो जाएं अलर्ट, बदबू छुपाने के लिए गंदे पानी में भिगोकर बेचा जा रहा सड़ा मांस! जांच में बड़ा खुलासा

Hyderabad Meat: हैदराबाद के मंगलहाट इलाके में पुलिस और GHMC की संयुक्त कार्रवाई में 300 किलो सड़ा मांस जब्त किया गया है. आरोपी मोहम्मद अफरोज को गिरफ्तार कर BNS की धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

आप जब बाजार से ताजा और साफ मांस समझकर खरीदते हैं तो क्या आपको अंदाजा होता है कि वह दरअसल कई दिनों पुराना सड़ा-गला मांस हो सकता है, जिसे बदबू छुपाने के लिए गंदे पानी में भिगोया गया हो? हैदराबाद के मंगलहाट इलाके में पुलिस और GHMC की फूड एडल्टरेशन टीम ने जो खुलासा किया है, वह हर आम नागरिक को झकझोर कर रख देने वाला है.

10 मार्च 2026 को मंगलहाट पुलिस स्टेशन, टास्क फोर्स गोलकोंडा जोन और जीएचएमसी अधिकारियों की संयुक्त टीम ने चिश्ती चमन दरगाह, मंगलहाट स्थित एक दुकान पर छापा मारा. यहां ए टू जेड शीप एंड गोट ऑफल्स के नाम से कारोबार चला रहे मोहम्मद अफरोज उर्फ अफरोज को गिरफ्तार किया गया. मौके से करीब 300 किलोग्राम सड़े हुए बकरे और भेड़ के ऑफल यानी आंत, कलेजी जैसे अंग जब्त किए गए, जो पूरी तरह खाने के अयोग्य हो चुके थे.

जब्त मांस को खत्म करने की तैयारी

जांच में सामने आया कि आरोपी कर्नाटक, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर से बेहद सस्ते दामों पर थोक में मांस और ऑफल खरीदता था. फिर इसे लंबे समय तक डीप फ्रीजर और गंदे पानी से भरे प्लास्टिक टबों में रखता था ताकि सड़न की रफ्तार धीमी हो और बदबू दब जाए. इसके बाद इस जहरीले मांस को ताजा और स्वच्छ बताकर ग्राहकों को बेचा जाता था. यह सिर्फ ठगी नहीं, बल्कि लोगों की जान से खिलवाड़ है. जब्त मांस को GHMC अधिकारी निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट करने के लिए ले गए. आरोपी के खिलाफ क्राइम नंबर 102/2026 के तहत बीएनएस की धारा 125, 271 और 318(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस ने लोगों से की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनधिकृत या संदिग्ध दुकान से मांस या खाद्य सामग्री न खरीदें. अगर ऐसी किसी गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या संबंधित अधिकारियों को सूचित करें. सवाल यह है कि ऐसे कितने और अफरोज अभी भी शहर की गलियों में सड़ा मांस परोस रहे हैं और हम अनजाने में अपने परिवार को बीमारी की थाली खिला रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

‘बंगाल में घुसपैठ के लिए TMC जिम्मेदार’, अमित शाह ने आरोपों पर भड़के अभिषेक बनर्जी, शेख हसीना को लेकर क्या कहा?
‘बंगाल में घुसपैठ के लिए TMC जिम्मेदार’, अमित शाह ने आरोपों पर भड़के अभिषेक बनर्जी, शेख हसीना को लेकर क्या कहा?
ओडिशा के गंजाम में 'दंड नाच' के दौरान झड़प, दो दलों में मामूली बहस के बाद हिंसक हुई घटना
ओडिशा के गंजाम में 'दंड नाच' के दौरान झड़प, दो दलों में मामूली बहस के बाद हिंसक हुई घटना
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बनेगा ग्लोबल ट्रैवल हब, एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से बदलेगा सफर का अनुभव
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बनेगा ग्लोबल ट्रैवल हब, एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से बदलेगा सफर का अनुभव
West Bengal Elections 2026: UCC, सीमा सुरक्षा और घुसपैठ... बंगाल चुनाव जीतने के बाद क्या है BJP का प्लान? अमित शाह ने संकल्प पत्र का किया ऐलान
UCC, सीमा सुरक्षा और घुसपैठ... बंगाल चुनाव जीतने के बाद क्या है BJP का प्लान? अमित शाह का संकल्प पत्र में ऐलान
Advertisement

वीडियोज

'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?
शांतिपथ पर लेबनान वाला 'डायवर्जन'
Voter List में Mamata Banerjee या EC का 'खेला'?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
US Iran Peace Talk: इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
Fatty Liver Disease: क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
भारत में आई Mercedes की खास लग्जरी कार, सिर्फ लिमिटेड लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका
भारत में आई Mercedes की खास लग्जरी कार, सिर्फ लिमिटेड लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका
Embed widget