एक्सप्लोरर

Middle East War: ट्रंप ने जंग के पहले हफ्ते में 11.3 बिलियन डॉलर फूंके! पेंटागन का चौंकाने वाला खुलासा, क्या कंगाल होगा US?

Middle East War: मिडिल ईस्ट में कई बड़े युद्ध के पीछे अमेरिका का हाथ रहा है. इस बार भी ईरान से वह इजरायल के साथ लड़ रहा है, लेकिन अब ट्रंप पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं, जो मुसीबत बन गया है.

अमेरिकी पेंटागन ने कांग्रेस को एक क्लोज्ड-डोर ब्रिफिंग में बताया है कि ईरान के खिलाफ जंग के पहले छह दिनों में ही 11.3 बिलियन डॉलर (करीब 94,000 करोड़ रुपये) से ज्यादा खर्च हो चुके हैं. इस मीटिंग में शामिल तीन अधिकारियों ने यह आंकड़े जारी किए हैं. ईरान के साथ जंग में हुए खर्च का ये अब तक का सबसे बड़ा अनुमान है जो कांग्रेस को मिला है, लेकिन इसमें कई खर्च शामिल नहीं हैं.

मिलिट्री हार्डवेयर और पर्सनल खर्च अलग से जुड़ेगा

पेंटागन अधिकारियों ने बताया कि ये फिगर मुख्य रूप से हथियारों और गोला-बारूद पर हुए खर्च को कवर करता है. इसमें पहले से मिलिट्री हार्डवेयर और पर्सनल की तैयारी का खर्च नहीं जुड़ा है. इस कारण लॉमेकर्स का मानना है कि असली नंबर और भी बहुत बढ़ेगा, क्योंकि पहले हफ्ते के बाकी खर्चों की गिनती अभी जारी है.

US ने दो दिन में 5.6 बिलियन डॉलर के मुनिशन्स इस्तेमाल किए थे

पहले दो दिनों में ही अमेरिकी मिलिट्री ने 5.6 बिलियन डॉलर के मुनिशन्स इस्तेमाल कर दिए थे. ये पहले सार्वजनिक रूप से बताए गए नंबर से कहीं ज्यादा है. सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (CSIS) ने अनुमान लगाया था कि पहले 100 घंटों में खर्च 3.7 बिलियन डॉलर होगा, यानी रोजाना करीब 891 मिलियन डॉलर, लेकिन असल में खर्च इससे ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है.

पहले हमलों में इस्तेमाल हुए हथियारों में AGM-154 ग्लाइड बॉम्ब शामिल थे, जिनकी कीमत 5.78 लाख से 8.36 लाख डॉलर तक होती है. अमेरिकी नेवी ने दो दशक पहले 3,000 ऐसे बॉम्ब खरीदे थे. अब मिलिट्री सस्ते विकल्प जैसे जॉइंट डायरेक्ट अटैक मुनिशन (JDAM) की तरफ शिफ्ट हो रही है, जहां छोटे वारहेड की कीमत सिर्फ 1,000 डॉलर और गाइडेंस किट 38,000 डॉलर के आसपास है.

कांग्रेस में इस खर्च पर बहस तेज

कुछ रिपब्लिकन सीनेटर जैसे मिच मैककोनेल (केंटकी) ने कई बार कहा है कि अमेरिका को मुनिशन्स प्रोडक्शन बढ़ाना चाहिए, लेकिन दूसरे रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स सप्लीमेंटल फंडिंग पैकेज को लेकर हिचकिचा रहे हैं. वे चाहते हैं कि ट्रंप प्रशासन जंग के ऑब्जेक्टिव्स, स्कोप और एंडगेम के बारे में ज्यादा डिटेल दें. डेमोक्रेट्स ने कहा है कि बिना पूरी स्ट्रैटेजी के वे इमरजेंसी फंडिंग को सपोर्ट नहीं करेंगे.

कांग्रेस को टैक्सपेयर्स पर बढ़ते बोझ की चिंता

ये जंग 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल के जॉइंट स्ट्राइक्स से शुरू हुई थी. अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें ज्यादातर ईरानी और लेबनानी शामिल हैं. संघर्ष लेबनान तक फैल चुका है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे महत्वपूर्ण ऑयल रूट्स पर असर पड़ रहा है, जिससे ग्लोबल एनर्जी मार्केट में हलचल मची हुई है. तेल की कीमतें बढ़ रही हैं और दुनिया भर में टेंशन है.

ट्रंप प्रशासन ने पहले कहा था कि जंग जल्द खत्म हो जाएगी, लेकिन अब खर्च के ये आंकड़े दिखा रहे हैं कि ये कितनी महंगी पड़ रही है. कांग्रेस में सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये जंग लंबी चलेगी और अमेरिकी टैक्सपेयर्स पर कितना बोझ पड़ेगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

सीजफायर के बाद पहली बार स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाज गुजरने की ईरान ने दी अनुमति, क्या तेल पर प्रति बैरल एक डॉलर वसूलेगा?
सीजफायर के बाद पहली बार स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाज गुजरने की ईरान ने दी अनुमति, क्या तेल पर प्रति बैरल एक डॉलर वसूलेगा?
US Iran War LIVE: 'नहीं माने तो लगा देंगे 50 प्रतिशत टैरिफ...', ईरान को हथियार सप्लाई करने वाले देशों को ट्रंप ने दी धमकी
US Iran War LIVE: 'लगा देंगे 50 प्रतिशत टैरिफ...', ईरान को हथियार सप्लाई करने वाले देशों को ट्रंप ने दी धमकी
'नौसेना का खत्मा, सत्ता परिवर्तन और यूरेनियम...', यूएस-ईरान जंग में ट्रंप की इन 5 मंशाओं पर फिरा पानी
'नौसेना का खत्मा, सत्ता परिवर्तन और यूरेनियम...', यूएस-ईरान जंग में ट्रंप की इन 5 मंशाओं पर फिरा पानी
Iran War: ईरान की गुहार से हुआ सीजफायर, अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले- तेहरान की बड़ी हार, सिर्फ 10% ताकत का इस्तेमाल
ईरान की गुहार से हुआ सीजफायर, अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले- तेहरान की बड़ी हार, सिर्फ 10% ताकत का इस्तेमाल
Advertisement

वीडियोज

Chitra Tripathi : सीजफायर बहाना...Strait of Hormuz खुलवाना Trump की साजिश? | Iran US Ceasefire | Pak
US Iran Israel Ceasefire: 40 दिन का जख्म, 14 दिन का मरहम! | Middle East War
US Iran Ceasefire: ईरान के सामने झुके Donald Trump? | Khamenei | Pakistan | Munir | Strait of Hormuz
AA22XA6 का नाम होगा 'राका', अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक रिवील
Pawan Khera Controversy: Himanta की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट का आरोप लगाना पड़ा भारी | Assam Police
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran War: ईरान की गुहार से हुआ सीजफायर, अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले- तेहरान की बड़ी हार, सिर्फ 10% ताकत का इस्तेमाल
ईरान की गुहार से हुआ सीजफायर, अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले- तेहरान की बड़ी हार, सिर्फ 10% ताकत का इस्तेमाल
युवराज की मौत के बाद नोएडा में एक और हादसा, गहरे गड्ढे में डूबने से स्टूडेंट की मौत
युवराज की मौत के बाद नोएडा में एक और हादसा, गहरे गड्ढे में डूबने से स्टूडेंट की मौत
IPL खिलाड़ियों पर सख्त हुआ BCCI, जारी कर दिया अजीबोगरीब नियम, मैदान में घुसने पर लगी रोक
IPL खिलाड़ियों पर सख्त हुआ BCCI, जारी कर दिया अजीबोगरीब नियम, मैदान में घुसने पर लगी रोक
UP Election 2027: जहूराबाद छोड़ अतरौलिया जाना चाह रहे हैं ओपी राजभर! जानें- क्या है असली वजह?
जहूराबाद छोड़ अतरौलिया जाना चाह रहे हैं ओपी राजभर! जानें- क्या है असली वजह?
Explained: US-ईरान जंग खत्म लेकिन जख्म गहरे! कितने समय में फिर खड़े हो पाएंगे जंग में शामिल देश? एक्सपर्ट्स से जानें
US-ईरान जंग खत्म लेकिन जख्म गहरे! कितने समय में फिर खड़े हो पाएंगे जंग में शामिल देश?
'उसने वो सवाल 8 बार किया था', समय रैना ने बताया लेटेंट कंट्रोवर्सी का सच, अमिताभ और रेखा पर किया मजाक
'उसने वो सवाल 8 बार किया था', समय रैना ने बताया लेटेंट कंट्रोवर्सी का सच, अमिताभ और रेखा पर किया मजाक
Assembly Elections 2026 Live: 'हम चुनाव नहीं लड़ेंगे, कांग्रेस-बीजेपी में हो सीधा मुकाबला', आम आदमी पार्टी ने कहां के लिए किया बड़ा ऐलान
Live: 'हम चुनाव नहीं लड़ेंगे, कांग्रेस-बीजेपी में हो सीधा मुकाबला', आम आदमी पार्टी ने कहां के लिए किया बड़ा ऐलान
Shehbaz Sharif Viral Draft Post: क्या शहबाज शरीफ ने पोस्ट किया अमेरिका का ड्राफ्ट मैसेज, यह स्क्रीनशॉट क्यों हो रहा वायरल?
क्या शहबाज शरीफ ने पोस्ट किया अमेरिका का ड्राफ्ट मैसेज, यह स्क्रीनशॉट क्यों हो रहा वायरल?
Embed widget