एक्सप्लोरर

PM Modi in Bhopal: 'बीजेपी वाले AC में रहकर पार्टी नहीं चलाते, न ही फतवे जारी करते', कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

PM Modi Speech: कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के रानी कमलावती रेलवे स्टेशन से एक साथ पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई.

PM Modi Speech in Bhopal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भोपाल पहुंचकर एक साथ 5 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी. रानी कमलावती रेलवे स्टेशन से चलने वाली इन सभी वंदे भारत ट्रेनों को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई. इसके बाद पीएम मोदी कमला नेहरू स्टेडियम में आयोजित 'मेरा बूथ, सबसे मजूबत कार्यक्रम' में पहुंचे, जहां वे बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा, मध्य प्रदेश की धरती की भाजपा को सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने में बहुत बड़ी भूमिका है.

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम से 10 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता जुड़े हैं और ये दुनिया में कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा सम्मेलन है. पीएम मोदी ने कहा, केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर देश भर में जो कार्यक्रम हो रहे हैं और उसमें आप लोग (कार्यकर्ता) जो मेहनत कर रहे हैं उसकी जानकारियां लगातार मुझ तक पहुंच रही हैं. मैं जब अमेरिका और मिस्र में था, तो भी आपके प्रयासों के बारे में लगातार जानकारी मिलती रहती थीं. वहां से लौट कर आप लोगों से मिलना मेरे लिए ज्यादा सुखद है, आनंदायक है.

कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

इस दौरान प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं के सवालों का जवाब भी दिया. एक कार्यकर्ता के सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता के अंदर सेवा भाव होना सबसे जरूरी है. पीएम ने कहा, बीजेपी के हर कार्यकर्ता के लिए देशहित सर्वोपरि है, दल से बड़ा देश है. जहां दल से बड़ा देश हो, ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से बात करना मेरे लिए भी एक मंगल उत्सव है. मैं भी उत्सुक हूं.

पीएम मोदी ने कहा, बीजेपी के कार्यकर्ता दूसरी पार्टियों की तरह नहीं है, जो एसी कमरों में बैठकर पार्टी चलाते हैं और फतवे जारी करते हैं. हमारे कार्यकर्ता मौसम की परवाह किए बिना लोगों के बीच जाते हैं और गांवों का दौरा करते हैं.

सफल नीति के पीछे बूथ स्तर की जानकारी बड़ी ताकत- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री अगर कोई सफल नीति बनाता है तो मान लेना कि इसमें बूथ स्तर की जानकारी की बहुत बड़ी ताकत होती है. बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं जहां जमीनी फीडबैक बहुत जरूरी होता है और जो बूथ के हमारे साथी हैं वो इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं.

तुष्टीकरण का रास्ता हमारा नहीं- पीएम मोदी

कुछ लोग सिर्फ अपने दल के बारे में सोचते हैं. तुष्टीकरण का रास्ता कुछ देर के लिए तो ठीक होता है लेकिन देश के लिए बहुत खतरनाक होता है. कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए छोटे-छोटे गुट खड़े कर देते हैं लेकिन हम बीजेपी वाले अलग हैं. हमारे लिए दल से बड़ा देश है. इसलिए बीजेपी ने तय किया है कि हमें तुष्टीकरण के रास्ते पर नहीं चलना है. हमें वोटबैंक के रास्ते पर नहीं चलना है. देश के लिए भला करने का रास्ता तुष्टीकरण नहीं है, सही रास्ता संतुष्टीकरण हैं.

तुष्टीकरण की गंदी सोच ने कुछ राज्यों में आपस में खाई पैदा कर दी. पीएम ने कहा, यूपी में पासी, धनुक जैसे कई वर्ग विकास से दूर रह गए. बिहार में दलित-महादलित करके खााईं पैदा करने की कोशिश की गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश
ED Raid: MP में 70 करोड़ की MDMA ड्रग्स तस्करी मामले में ED का बड़ा एक्शन! इंदौर-मंदसौर में ताबड़तोड़ छापेमारी
MP में 70 करोड़ की MDMA ड्रग्स तस्करी मामले में ED का बड़ा एक्शन! इंदौर-मंदसौर में ताबड़तोड़ छापेमारी
Brij Bhushan Sharan Singh: 'अगर इमारतें अवैध हैं तो...', आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन को लेकर क्या बोले बृजभूषण सिंह
'अगर इमारतें अवैध हैं तो...', आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन को लेकर क्या बोले बृजभूषण सिंह

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget