एक्सप्लोरर

PM Modi in Chennai: पीएम मोदी ने तमिलनाडुु को दी 31,400 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

PM Modi in Chennai: पीएम मोदी ने गुरुवार को चेन्नई (Chennai) में 31,400 करोड़ रुपये से ज्यादा की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया.

PM Modi in Chennai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को चेन्नई (Chennai) पहुंचे. पीएम ने यहां जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में 31,400 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. इन परियोजनाओं में रेलवे, पेट्रोलियम, आवास और सड़कों जैसे प्रमुख बुनियादी क्षेत्र शामिल हैं. इन कार्यों से वाणिज्य और कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा. इस दौरान सीएम एमके स्टालिन (MK Stalin) भी मौजूद रहे. इन परियोजनाओं में बैंगलोर-चेन्नई एक्सप्रेसवे (Bangalore Chennai Expressway) भी शामिल है. 

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तांबरम से चेंगलपट्टू के लिए विशेष ट्रेन और मदुरै से थेनी के लिए विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और उद्घाटन किया. इससे पहले तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि (R. N. Ravi) ने चेन्नई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वागत किया. पीएम मोदी के आगमन पर डीएमके (DMK) नेता और तमिलनाडु के मंत्री दुरईमुरुगन (Duraimurugan) और डॉ. के पोनमुडी (Dr K Ponmudy) भी मौजूद रहे. चेन्नई पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो भी किया.

अपने संबोधन में क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि ये जगह स्पेशल है और यहां के लोग, यहां की संस्कृति और यहां की भाषा अद्भुत है. अभी हाल ही में मैंने अपने आवास पर भारतीय मूक बधिर ओलंपिक (Deaflympics) में हिस्सा लेने वाले दल की मेजबानी की. आपको पता ही होगा कि इस बार टूर्नामेंट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. लेकिन हमने जो 16 पदक जीते हैं, उनमें से 6 पदकों में तमिलनाडु के युवाओं की भूमिका रही है. 

पीएम आवास योजना के तहत घर मिलने पर दी बधाई
पीएम ने कहा कि हम यहां तमिलनाडु की विकास यात्रा का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए हैं, 31,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास हो रहा है. जिसमें सड़क निर्माण के क्षेत्र पर ध्यान स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है. मैं उन सभी लोगों को बधाई देना चाहता हूं जिन्हें पीएम आवास योजना के अंतर्गत ऐतिहासिक चेन्नई लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत घर मिलेगा. यह हमारे लिए एक बहुत ही संतोषजनक प्रोजेक्ट रहा है. 

पांच रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास पर जताई खुशी
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे विशेष रूप से खुशी है कि पांच रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है. यह आधुनिकीकरण और विकास भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है. साथ ही यह स्थानीय कला और संस्कृति में भी विलीन हो जाएगा. मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक पार्क हमारे देश में माल ढुलाई के पारिस्थितिकी तंत्र में एक आदर्श बदलाव होगा. विभिन्न क्षेत्रों में इनमें से प्रत्येक परियोजना रोज़गार सृजन और आत्मनिर्भर बनने के हमारे संकल्प को बढ़ावा देगी.

द्रमुक सरकार के आने के बाद पीएम का पहला आधिकारिक दौरा 
पीएम के दौरे को लेकर तमिलनाडु (Tamil Nadu) में पुलिस विभाग ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए. पिछले साल अन्नाद्रमुक (AIADMK) को मात देकर द्रमुक (DMK) के सत्ता संभालने के बाद से प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) का यह पहला आधिकारिक दौरा है. बता दें कि, पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अंतर्गत 116 करोड़ रुपये की लागत से ‘लाइट हाउस प्रोजेक्ट-चेन्नई’ के तहत निर्मित 1,152 मकानों का उद्घाटन भी किया. साथ ही चेन्नई के पांच रेलवे स्टेशनों एग्मोर, रामेश्वरम, मदुरै, काटपाडी और कन्याकुमारी के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखी. 

ये भी पढ़ें- 

Gyanvapi Mosque Case: आज मुस्लिम पक्ष ने पेश कीं दलीलें- सोमवार को अगली सुनवाई, जानिए वाराणसी कोर्ट में क्या कुछ हुआ 

Delhi: स्टेडियम में कुत्ता घुमाने के लिए रोक दी गई खिलाड़ियों की प्रैक्टिस, विवादों में घिरे IAS अधिकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Season Live: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, CJP प्रदर्शन को लेकर केंद्र को घेरेगा विपक्ष?
LIVE: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, CJP प्रदर्शन को लेकर केंद्र को घेरेगा विपक्ष?
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
'कितने घमंडी, शर्मनाक...', CJP प्रदर्शन में बवाल के बाद केंद्र पर भड़के कपिल सिब्बल, जेपी नड्डा को लेकर क्या कहा?
'कितने घमंडी, शर्मनाक...', CJP प्रदर्शन में बवाल के बाद केंद्र पर भड़के सिब्बल, नड्डा को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget