एक्सप्लोरर

जब पीएम मोदी ने महिला से पूछा, क्या लड़ेंगी चुनाव? मिला ये जवाब, प्रधानमंत्री ने दिया ये टास्क

PM Modi In Varanasi: वाराणसी पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने चंदा दंवी नाम की एक महिला से बात की. इस दौरान प्रधानमंत्री ने महिला को चुनाव लड़ने का ऑफर दिया.

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (18 दिसंबर) को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए करीब 19,150 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इसके साथ ही पीएम मोदी ने वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर एक और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाई. इसके बाद पीएम मोदी ने सेल्फ हेल्प समूह में शामिल महिलाओं से बात की.

इस दौरान पीएम मोदी ने सेवापुरी गांव में भाषण दे रही एक महिला से पूछा कि चंदा देवी आपकी कितनी पढ़ाई हुई है? इसपर महिला ने कहा कि वो इंटर पास हैं. इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि आप इतना अच्छा भाषण करती हैं, चुनाव लड़ी हो क्या? चुनाव लड़ोगी? इसपर महिला ने कहा कि नहीं सर.

बच्चों को अच्छे कॉलेज में भेजना चाहती हैं चंदा
चंदा देवी ने कहा, ''आपसे हम प्रभावित होते हैं, आप जो काम करते हैं...हम उससे कदम मिलाकर चलते हैं. इस वजह से हमने जो भी हासिल किया है, आपके सामने उपस्थित हैं. आपके सामने हम बोल रहे हैं.'' आगे उन्होंने कहा, ''मेरी बेटी सातवीं में है, बेटा तीसरी क्लास में है. हम अच्छे से अच्छे कॉलेज में पढ़ाएंगे, अगर आर्थिक स्थिति अच्छी रही. बैंक सखी में काम करते हुए हम हर कर्तव्य को पूरा करते हैं.''

'दो करोड़ माताओं को लखपति बनाना है'
इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि मेरा सपना है कि देश में, गांवों में आपके जैसे जो माताएं हैं, उनमें से दो करोड़ माताओं को लखपति बनाना है. आपकी बात जब सुनेंगे तो लोगों को विश्वास हो जाएगा कि लखपति बन जाएंगे. इसके बाद महिला ने कहा, ''यहां बोलने का लोगों को बोलने का मौका नहीं मिलता है. लेकिन हमारे गांव में हर समूह से दो तीन महिलाएं लखपति दीदी बन गई होंगी.''

पीएम मोदी ने महिला को दिया टास्क
पीएम मोदी ने इसके बाद महिला को टास्क दिया. पीएम मोदी ने कहा कि आजकल शादी विवाह और जन्मदिन में खड़े होकर खाने का प्रचलन शुरू हो गया है. लोगों को लगता है कि दोबारा मिलेगा नहीं तो थाली भर लेते हैं, फिर आधा छोड़ देते हैं...आप ये ट्रेनिंग दे सकती हैं कि खाना कैसे परोसना है तो, खाना तो बचेगा ही. लोगों को भी अच्छी सर्विस मिल जाएगी और आपकी बहनों की कमाई हो जाएगी.

चंदा और पीएम मोदी की बातचीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. चंदादेवी सरकारी योजना 'लखपति दीदी' के तहत जरूरतमंदों को लोन दिलाने से लेकर गांव की सहायता समूह में शामिल महिलाओं के लगभग 80-90 बैंक खातों को देखती हैं. 

यह भी पढ़ें- दिल्ली पहुंचे नीतीश, ममता, स्टालिन और उद्धव, 'इंडिया' की अहम बैठक कल, सीट बंटवारे समेत इन मुद्दों पर होगी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: CJP प्रोटेस्ट मामले में पुलिस ने दर्ज की 20 FIR, दीपके-रांका 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: CJP प्रोटेस्ट मामले में पुलिस ने दर्ज की 20 FIR, दीपके-रांका 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget