एक्सप्लोरर

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17-18 जून को एक बार फिर करेंगे गुजरात का दौरा, ये है पूरा शेड्यूल

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 और 18 जून को एक बार फिर गुजरात के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह गुजरात को कई सौगात दे सकते हैं.

PM Modi Gujarat Visit: गुजरात (Gujarat) में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) होने वाले है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य में अपनी पकड़ बनाने के लिए ताबड़तोड़ कोशिश कर रही है. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 और 18 जून को एक बार फिर गुजरात के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह गुजरात को कई सौगात दे सकते हैं. इस यात्रा के दौरान वह 18 जून को सुबह के 9.15 बजे पावागढ़ में महाकाली माता का दर्शन करेंगे. जिसके बाद 11.30 बजे पीएम पावागढ़ के पास हेरिटेज फॉरेस्ट का भ्रमण करेंगे. वहीं दोपहर 12.30 बजे पीएम वडोदरा में गुजरात गौरव अभियान में भी शामिल होंगे और जनता को संबोधित करेंगे. 

प्रधानमंत्री (PM Modi Gujarat Visit) के दौरे को लेकर पार्टी जोरशोर से तैयारियां कर रही है. गुजरात में अपने यात्रा के दौरान पीएम प्रधानमंत्री आवास योजना के 8907 घरों का भी उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा वह वडोदरा में डायनामिक बिल्डिंग और विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा अहमदाबाद और बोटाड के बीच चलने वाली ट्रेन को पीएम लिली झंडी दिखाएंगे. 

10 जून को किया था दौरा

बता दें कि इससे पहले 10 जून को भी पीएम गुजरात दौरे पर थे जहां उन्होंने कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया. इस दौरान पीएम ने गुजरात में अंतरिक्ष (Space) क्षेत्र में निजीकरण को बढ़ावा देने के लिए भारत के कदम को मजबूत करते हुए अहमदाबाद (Ahmedabad) में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) मुख्यालय का उद्घाटन किया.  

पीएम की खास तस्वीर हुई थी वायरल

वहीं पिछली यात्रा के दौरान पीएम की एक बेहद खास तस्वीर (Special Picture of Gujarat Visit) सामने आई है. इस तस्वीर में प्रधानमंत्री (PM Modi) अपने चाहने वालों के घेरे में नहीं है, बल्कि उस शख्स से मिल रहे हैं, जिन्होंने बचपन में उन्हें पढ़ाया था. दरअसल पीएम ने नवसारी में अपने पूर्व स्कूली शिक्षक से मुलाकात की थी. उनके स्कूल टीचर का नाम जगदीश नाइक (Jagdish Naik) है. प्रधानमंत्री (PM Modi) की अपने शिक्षक के साथ की गई मुलाकात की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें वह अपने टीचर को दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम कर रहे हैं, वहीं उनके पूर्व स्कूल टीचर उनके सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:

Delhi Market Redevelopment: दिल्ली की केजरीवाल सरकार इन पांच बाजारों का करेगी पुनर्विकास, पढ़ें लिस्ट

Monsoon Update: मानसून ने कई और राज्यों में दी दस्तक, जानिए आज किन इलाकों में हो सकती है बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget