एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने फिजी के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री राबुका को बधाई दी, बोले- दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे

PM Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिजी के नवनिर्वाचित पीएम सित्विनी राबुका को बधाई दी और कहा कि दोनों देशों के संबंध घनिष्ठ और मजबूत होंगे.

PM Modi Congratulates Fiji New PM: फिजी में 16 साल के बाद सित्विनी राबुका के रूप में नया प्रधानमंत्री मिला है. देश में त्रिशंकु संसद के चुनाव के बाद कांटे की टक्कर में मिली जीत के बाद सित्विनी राबुका को पीएम चुना गया. राबुका 2021 में गठित राजनीतिक दल पीपुल्स एलायंस के नेता हैं. फिजी की सोशल डेमोक्रेटिक लिबरल पार्टी ने शुक्रवार को राबुका के पीपुल्स एलायंस और नेशनल फेडरेशन पार्टी के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने के लिए मतदान किया था जिसमें पीएम पद के लिए हुए गुप्त मतदान में राबुका को 28 वोट मिले, जबकि संसद के 27 सदस्यों ने फिजी नेता वोरके बैनिमारामा के लिए मतदान किया.

शनिवार को सित्विनी राबुका ने फिजी के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. उनके पीएम पद की शपथ लेने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सित्विनी राबुका को ट्वीट कर बधाई दी. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं भारत और फिजी के बीच घनिष्ठ और लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं.'

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के पीएम ने भी दी बधाई

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने सित्विनी राबुका को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में अपने देश और फिजी को एक ही "परिवार" के सदस्य के रूप में बताया है. उन्होंने कहा है कि 2023 में दोनों देश आपसी संबंधों को और भी मजबूत करने के लिए तत्पर हैं.

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने भी फिजी के नए पीएम सित्विनी राबुका को बधाई दी और कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध काफी घनिष्ठ हैं और अब हम राबुका के साथ बेहतर काम करने के लिए उत्सुक हैं. उन्होंने बैनिमारामा के नेतृत्व को भी स्वीकार किया. उन्होंने कहा कि उन्होंने जलवायु परिवर्तन सहित कई क्षेत्रों में एक क्षेत्रीय नेता के रूप में "फिजी के लिए एक महत्वपूर्ण विरासत" बनाई है.

सित्विनी राबुका ने फ्रैंक बैनिमारामा को सिर्फ एक वोट से हराया

फिजी संसद की बैठक में 74 वर्षीय सित्विनी राबुका ने फ्रैंक बैनिमारामा को सिर्फ एक वोट से हराया है. पीपुल्स एलायंस पार्टी के प्रमुख राबुका को पिछले सप्ताह के करीबी और विवादास्पद चुनाव के बाद दो अन्य पार्टियों के साथ बहुमत गठबंधन बनाने के बाद पीएम बनाया गया है. 

बैनिमारामा, जिन्होंने लगभग 16 वर्षों तक फिजी के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया और चुनाव के बाद चुनाव परिणामों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था. राबुका ने शनिवार की बैठक से पहले कहा था कि उनका लंबित चुनाव "फिजी के आधुनिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़" होगा. फिजी में पिछले 35 वर्षों में चार बार सैन्य तख्तापलट किया गया. राबुका और बैनिमारामा दोनों ने फिजी के पूर्व नेताओं को बाहर करने के पिछले कदमों में प्रमुख भूमिका निभाई है.

यह भी पढ़ें:

Fiji: एक वोट से जीतने वाले सित्विनी राबुका बने फिजी के नए प्रधानमंत्री, दो बार किया था तख्तापलट, बैनिमारामा का शासन खत्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget