एक्सप्लोरर

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, इस साल असिस्टेंट प्रोफेसर की पोस्ट के लिए पीएचडी डिग्री होना जरुरी नहीं

केंद्र ने कोविड महामारी के मद्देनजर ये फैसला किया है. बता दें कि, यूजीसी ने साल 2018 में यूनिवर्सिटी और कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति के लिए पीएचडी की डिग्री होना अनिवार्य किया था.

इस साल असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति के लिए पीएचडी की डिग्री होना अनिवार्य नहीं होगा. केंद्र सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर ये फैसला किया है. बता दें कि, यूजीसी ने साल 2018 में यूनिवर्सिटी और कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति के लिए पीएचडी की डिग्री होना अनिवार्य किया था. यूजीसी ने पीएचडी कम्प्लीट करने के लिए  कैंडिडेट्स को तीन साल का समय दिया था.

साथ ही यूजीसी ने यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को 2021-22 के एकैडमिक सेशन से असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति के लिए इस मानदंड को लागू करने के निर्देश दिए थे. हालांकि पिछले साल से कोविड महामारी के चलते कई कैंडिडेट अब तक अपनी पीएचडी कम्प्लीट नहीं कर पाए हैं. जिसकी वजह से इन्होंने केंद्र सरकार से इस साल इन नियमों में राहत देने की अपील की थी. दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसीएशन (DUTA) ने 15 सितंबर को यूजीसी के अधिकारियों से मिलकर इस मुद्दे को उठाया था. 

कई कैंडिडेट्स की रिवेस्ट मिलने के बाद लिया गया फैसला 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया, "सरकार ने फैसला किया है कि इस साल असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति के लिए पीएचडी की डिग्री होना अनिवार्य नहीं होगा. हमें इसको लेकर कई कैंडिडेट्स की रिक्वेस्ट मिली थीं, जो इस साल असिस्टेंट प्रोफेसर की पोस्ट्स के लिए एप्लाई करना चाह रहे थे लेकिन उनकी पीएचडी की डिग्री कम्प्लीट नहीं हो सकी थीं."बता दें कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अक्टूबर के अंत तक सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटी से लगभग 6000 टीचरों की पोस्टस भरने को कहा था.

जल्द जारी होगा सर्क्यूलर 

एक अधिकारी के मुताबिक, "पोस्ट्ग्रैजुएट कैंडिडेट्स जिन्होंने नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) पास किया है, वो इस साल असिस्टेंट प्रोफेसर की पोस्ट्स के लिए आवेदन कर सकेंगे." साथ ही उन्होंने बताया, "इस फैसले को लेकर यूजीसी जल्द ही सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के लिए सर्क्यूलर जारी कर देगा. इससे यहां जल्द से जल्द सभी पोस्ट्स भरने में मदद मिलेगी."

यह भी पढ़ें 

Tata Acquired Air India: एयर इंडिया को मिला खरीदार, 68 साल बाद फिर एक बार टाटा संस को मिली कमान

दिल्ली में आज से धार्मिक स्थलों में फिर से मिलेगी श्रद्धालुओं को एंट्री, कोविड नियमों का करना होगा सख्ती से पालन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
अखंड भारत के संकल्प से आर्टिकल 370 हटने तक... देश पर सर्वस्व न्योछावर करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अनकही कहानी
अखंड भारत के संकल्प से आर्टिकल 370 हटने तक... देश पर सर्वस्व न्योछावर करने वाले डॉ. मुखर्जी की अनकही कहानी
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
अग्निवीरों को जल्द मिल सकती है गुड न्यूज! 25 प्रतिशत से ज्यादा जवानों को किया जाएगा परमानेंट?
अग्निवीरों को जल्द मिल सकती है गुड न्यूज! 25 प्रतिशत से ज्यादा जवानों को किया जाएगा परमानेंट?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
इस्लामाबाद में पाकिस्तान एयरफोर्स के इंटेलिजेंस ऑफिसर की गोली मारकर हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
इस्लामाबाद में PAF के इंटेलिजेंस ऑफिसर की हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget