एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाने की अनुमति, ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगी दुकानें 

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सरकार ने राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को लॉकडाउन इस महीने की 31 तारीख तक बढ़ाने की अनुमति दे दी है.

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सरकार ने राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को लॉकडाउन इस महीने की 31 तारीख तक बढ़ाने की अनुमति दे दी है. राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि सरकार ने सभी जिलों में इस महीने की 31 तारीख तक कुछ छूट के साथ लॉकडाउन बढ़ाने की अनुमति दे दी है. इससे पहले राज्य के ज्यादातर जिलों में शनिवार 15 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की गई थी.

उन्होंने बताया कि राज्य में लॉकडाउन समाप्त नहीं किया जा रहा है, जिलों में कोविड की स्थिति और जोखिमों के आधार पर कुछ और छूट दी जा रही है. उन्होंने बताया लॉकडाउन के नए दिशा-निर्देश के अनुसार राज्य में प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए निर्माण कार्य करने की अनुमति दी गई है. राज्य में किराना, दैनिक जरूरतों, सब्जियों और फलों से संबंधित दुकानों को शाम पांच बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है.

दुकानों को इजाजत

अधिकारियों ने बताया कि बाजार दैनिक आधार पर खोले जा सकते लेकिन ऑड-ईवन के आधार पर दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाएगी. दुकानों के खुलने या बंद करने के लिए जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक इस संबंध में व्यापारियों से परामर्श कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान दुकानें शाम पांच बजे तक खुल सकती हैं. लेकिन रविवार को पूरी तक तरह लॉकडाउन रहेगा. इस दौरान पेट्रोल पंप, अस्पताल, दवा दुकानों और आवश्यक सेवाओं को अनुमति दी गई है.

अधिकारियों ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान सब्जी बाजार, होटल और रेस्तरां (केवल होम डिलीवरी की अनुमति है), मैरिज हॉल, सिनेमा हॉल, जिम, मॉल, क्लब, स्विमिंग पूल, सुपर मार्केट, पार्क, शोरूम, धार्मिक स्थल, कोचिंग कक्षाएं, स्कूल और कॉलेज, शराब की दुकानें (केवल ऑनलाइन डिलीवरी की अनुमति होगी), पर्यटन स्थल, सैलून, स्पा बंद रहेंगे.

उन्होंने बताया कि राज्य के रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जिलों में यह छूट दी जा सकती है. अन्य जिले अपनी स्थानीय स्थिति के आकलन के आधार पर छूट दे सकते हैं. अधिकारियों ने बताया कि कलेक्टरों से कहा गया है कि राज्य में लॉकडाउन में एकरूपता के लिए जिले अधिक छूट ना दें. इस बीच राज्य के रायपुर जिले में इस महीने की 31 तारीख तक तथा बिलासपुर जिले में 24 तारीख तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है. छत्तीसगढ़ में शुक्रवार तक 8,99,925 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. वहीं 7,72,500 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 11,461 लोगों की मौत हुई है.

ये भी पढ़ें: कोरोना के हालात पर पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक, कहा- गांवों तक ऑक्सीजन की सप्लाई के इंतजाम हों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच
SIR के फैसलों पर चुनाव आयोग की सफाई, फॉर्म 6 में बदलाव से किया इनकार
SIR के फैसलों पर चुनाव आयोग की सफाई, फॉर्म 6 में बदलाव से किया इनकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget