एक्सप्लोरर

पेगासस जासूसी मामला: पहले हफ्ते में कुछ घंटे ही हुआ कामकाज, क्या पूरा मानसून सत्र हंगामें की भेंट चढ़ जाएगा?

संसद के मानसून सत्र के पहले हफ्ते में कुछ घंटों को छोड़कर दोनों सदनों में कोई कामकाज नहीं हो सका. केवल राज्यसभा में कोरोना को लेकर 2 घंटे की बहस हो पाई थी, तो क्या पूरा सत्र हंगामें की भेंट चढ़ जाएगा.

नई दिल्लीः संसद के मानसून सत्र का दूसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. पहले हफ्ते में कुछ घंटों को छोड़कर दोनों सदनों में कोई कामकाज नहीं हो सका. केवल राज्यसभा में कोरोना को लेकर 2 घंटे की बहस हो पाई थी. ऐसे में विपक्ष के रुख को देखकर यह सवाल उठने लगा है कि क्या हंगामें के चलते पूरा मानसून सत्र ही धुल जाएगा ?

सोमवार को राज्यसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम रमेश ने एक ट्वीट किया. ट्वीट में उन्होंने संसद चलाने के लिए एक तरह की शर्त रख दी. अंग्रेज़ी भाषा में किए गए ट्वीट में रमेश ने कहा " पूरा विपक्ष एकजुट है.प्रधानमंत्री या गृहमंत्री की उपस्थिति में पेगासस जासूसी कांड पर बहस हो. सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच का ऐलान हो. संसद नहीं चल रहा है क्योंकि सरकार इन वाजिब मांगों को नहीं मान रही है." 

जासूसी मामले में तृणमूल कांग्रेस दिख रही आक्रामक 
रमेश के इसी ट्वीट पर जवाब देते हुए राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने भी अंग्रेज़ी में लिखा " हमें यही चाहिए .. न कि पीयूष गोयल के यहां ग्रीन टी .... धन्यवाद , लेकिन धन्यवाद नहीं " इन दोनों ट्वीटों से विपक्ष का रुख समझना मुश्किल नहीं है. जासूसी कांड पर विरोध में तृणमूल कांग्रेस काफ़ी आक्रामक दिख रही है. सोमवार को हुई पार्टी की संसदीय दल की बैठक में तय किया गया कि जब तक प्रधानमंत्री इस मसले पर सदन में बयान नहीं देते तबतक सदन की कार्यवाही चलने नहीं दी जाएगी. 

बातचीत के बाद भी नहीं निकला कोई रास्ता
सरकार का कहना है कि वो विपक्ष से बातचीत करके संसद चलाने का कोई रास्ता निकलना चाहती है. पिछले हफ़्ते शुक्रवार को राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने विपक्ष के सभी नेताओं को चाय पर चर्चा करने के लिए बुलाया था लेकिन उस बैठक में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस शामिल नहीं हुई थी. पीयूष गोयल ने सोमवार को फिर विपक्ष के नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया लेकिन बात आगे नहीं बढ़ सकी.

आज भी हंगामें की आशंका
ज़ाहिर है आज भी संसद के दोनों सदनों में इसी मसले पर हंगामा जारी रहने की आशंका है. आज लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान गृह मंत्रालय के सवाल जवाब का दिन होता है और आम तौर पर प्रश्नकाल के दौरान गृह मंत्री अमित शाह सदन में मौजूद रहते हैं. ऐसे में विपक्ष का हंगामा और आक्रामक हो सकता हैं.

कृषि कानून का मुद्दा भी उठा रहे विपक्षी दल
वैसे बवाल केवल जासूसी कांड को लेकर नहीं है. सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष की ओर से कृषि क़ानूनों , वैक्सीन नीति समेत कोरोना का प्रबंधन और महंगाई जैसे मुद्दे उठाए जा रहे थे लेकिन जासूसी कांड की गूंज इन मुद्दों की आवाज़ कहीं दब गई. अकाली दल जैसी पार्टियां रोज़ कृषि क़ानूनों का मुद्दा उठाती आ रही है.

ऐसे में सवाल अब पूरे मानसून सत्र में कामकाज को लेकर उठने लगे हैं. नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद शायद ही कोई सत्र ऐसा रहा होगा जब पूरा सत्र ही हंगामे की भेंट चढ़ जाए. ऐसे में सरकार और विपक्ष को बातचीत करके संसद चलाने का कोई रास्ता निकलना ही पड़ेगा, नहीं तो मनसून सत्र के पूरी तरह धूल जाने का ख़तरा मंडराने लगा है.


यह भी पढे़ं
Coronavirus Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 29689 नए मामले दर्ज, 415 लोगों की मौत

Karnataka Politics: येदियुरप्पा का इस्तीफा, जानिए सीएम की रेस में कौन-कौन से चेहरे सबसे आगे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात
आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget