एक्सप्लोरर

Karnataka Politics: येदियुरप्पा का इस्तीफा, जानिए सीएम की रेस में कौन-कौन से चेहरे सबसे आगे हैं

कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका एलान आज हो सकता है. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बीजेपी विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक हो सकते हैं, जहां नए मुख्यमंत्री का फैसला किया जाएगा.

Karnataka Politics: बीएस येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका एलान आज हो सकता है. पार्टी सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बीजेपी कर्नाटक विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक हो सकते हैं, जहां नए मुख्यमंत्री का फैसला किया जाएगा. जानिए येदियुरप्पा के जाने के बाद अब सीएम की रेस में कौन-कौन से चेहरे सबसे आगे हैं.

इनमें से किसी एक को मिल सकती है राज्य की कमान

येदियुरप्पा के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में जिन नामों की चर्चा चल रही है, उनमें केंद्रीय मंत्री प्रह्ललाद जोशी, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि, राष्ट्रीय आयोजन सचिव बीएल संतोष और राज्य विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी शामिल हैं. गृह मंत्री बसवराज एस बोम्मई, राजस्व मंत्री आर अशोक और उपमुख्यमंत्री सीएन अश्वथ नारायण के नाम भी चर्चा में हैं.

मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता- येदियुरप्पा 

राज्या का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल के जवाब में येदियुरप्पा ने कहा, '‘अगला मुख्यमंत्री कौन हो, इस पर मैं कोई प्रस्ताव नहीं दूंगा, यह फैसला आलाकमान को करना है. वे जिसे भी चुनेंगे, मैं सहयोग करूंगा और साथ काम करूंगा. मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता.’’

सरकार बनाने में मदद करने वाले नेताओं को सहयोग करेगा अगला सीएम- येदियुरप्पा 

कांग्रेस-जद (एस) से अलग होकर बीजेपी को सत्ता में आने में मदद करने वाले और अब मंत्री पदों पर आसीन नेताओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘सभी हमारे साथ हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि अगला मुख्यमंत्री भी उन लोगों का सहयोग करेगा, जिन्होंने इस सरकार को बनाने में मदद की. सब मिलकर काम करेंगे.’’ कहा जा रहा है कि अगला सीएम विधायकों में से ही चुना जाएगा. दक्षिण भारत में बीजेपी की पहली सरकार बनवाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले येदियुरप्पा ने चार बार राज्य का नेतृत्व किया है.

यह भी पढ़ें-

कर्नाटक: येदियुरप्पा के इस्तीफे से समर्थकों में नाराजगी, सूत्रों ने कहा- लिंगायत समुदाय से ही होगा अगला मुख्यमंत्री

TMC ने किया फैसला: पेगासस मामले पर जब तक पीएम बयान नहीं देते, तब तक नहीं चलने देंगे संसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'पंजाब की आवाज...' सिद्धू मूसेवाला से कैसे मिले थे राहुल गांधी? जानें कैसे हुई थी हत्या?
'पंजाब की आवाज...' सिद्धू मूसेवाला से कैसे मिले थे राहुल गांधी? जानें कैसे हुई थी हत्या?
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
‘डायनेमिक सिंगर था, टैलेंटेड लड़का था’, पंजाब में सिद्धू मुसेवाला पर बोले राहुल गांधी
‘डायनेमिक सिंगर था, टैलेंटेड लड़का था’, पंजाब में सिद्धू मुसेवाला पर बोले राहुल गांधी

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
LIVE: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget