एक्सप्लोरर

Pegasus Phone Tap: पेगासस स्पाइवेयर से पत्रकारों, विपक्षी नेताओं समेत सैकड़ों लोगों की जासूसी का दावा, भारत सरकार ने आरोपों को बताया बेबुनियाद 

जांच रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत करीब 300 लोगों की जासूसी पेगासस के स्पाइवेयर के ज़रिए की गई, जिसमें 40 पत्रकार भी शामिल हैं.

द वॉशिंगटन पोस्ट ने दुनियाभर के 16 अन्य मीडिया सहयोगियों के साथ मिलकर 'द पेगासस प्रोजेक्ट' नाम से जांच रिपोर्ट जारी की है. इस जांच रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्राइवेट इज़राइली सॉफ्टवेयर पेगासस का इस्तेमाल फोन टैप करने में किया गया. इसमें दुनियाभर के 37 स्मार्टफोन को हैक करने में कामयाबी भी मिली. ये स्मार्टफोन बड़े पत्रकार, मानवाधिकार कार्यकर्ता, व्यापारी अधिकारी और दो ऐसी महिलाओं जो कि सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खसोगी की हत्या से जुड़ी थीं, उनके थे.

दरअसल इस मिलिट्री ग्रेड स्पाइवेयर को आतंकियों और अपराधियों को ट्रैक करने के लिए इस्तेमाल का लाइसेंस मिला हुआ है, लेकिन इसके ज़रिए 37 स्मार्टफोन को कामयाबी के साथ हैक किया गया. लिस्ट में 50 हज़ार से ज्यादा फोन नंबर मौजूद थे. जांच में दावा किया गया है कि जो देश अपने नागरिकों की जासूसी के लिए जाने जाते हैं वो इज़राइली फर्म एनएसओ ग्रुप के क्लाइंट भी हैं. एनएसओ ग्रुप दुनिया की स्पाइवेयर इंडस्ट्री की वर्ल्डवाइड लीडर है.

भारत में 300 लोगों की हुई जासूस

न्यूज़ वेबसाइट द वायर के मुताबिक भारत करीब 300 लोगों की जासूसी पेगासस के स्पाइवेयर के ज़रिए की गई, जिसमें 40 पत्रकार भी शामिल हैं. जिनके फोन हैक करने का दावा किया गया है उनमें मंत्री से लेकर विपक्ष के नेता, पत्रकार, लीगल कम्युनिटी, कारोबारी, सरकारी अफसर, वैज्ञानिक और एक्टिविस्ट्स तक शामिल हैं. दावा है कि इन लोगों पर फोन के ज़रिए निगरानी रखी जा रही थी. हालांकि केंद्र सरकार ने इस रिपोर्ट का खंडन कर दिया है.

भारत के कई मीडिया संस्थानों के पत्रकारों की जासूसी का दावा

इस जांच रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पेगासस स्पाइवेयर के ज़रिए इंडियन एक्सप्रेस, हिंदुस्तान टाइम्स, न्यूज़ 18, इंडिया टुडे, द हिंदू, द वायर और द पायनियर जैसे मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों को निशाना बनाया गया था. दावा है कि एक भारतीय एजेंसी ने साल 2017 से लेकर 2019 के बीच इन सस्थानों में काम करने वाले पत्रकारों की निगरानी के लिए इनके फोन को टैप किया था. 

भारत सरकार ने जांच रिपोर्ट का किया खंडन

भारत सरकार ने इस मामले पर कहा है कि सरकार पर कुछ लोगों की जासूसी का जो आरोप लगाया गया है उसका कोई मज़बूत आधार नहीं है और न ही इसमें कोई सच्चाई है. बयान में कहा गया है कि इससे पहले भी इस तरह का दावा किया गया था, जिसमें वाट्सएप के ज़रिए पेगासस के इस्तेमाल की बात कही गई थी. वो रिपोर्ट भी तथ्यों पर आधारित नहीं थी और सभी पार्टियों ने दावों को खारिज किया था. वाट्सएप ने तो सुप्रीम कोर्ट में भी इन आरोपों से इनकार कर दिया था.

बयान में कहा गया है कि आईटी मंत्री ने इस पर विस्तार से बात की थी. संसद में भी उन्होंने बयान दिया था कि अनधिकृत तरीके से सरकारी एजेंसी द्वारा किसी तरह की कोई टैपिंग नहीं की गई है. इंटरसेप्शन के लिए सरकारी एजेंसी प्रोटोकॉल के तहत ही काम करती है. टैपिंग का काम किसी बड़ी वजह और राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनज़र ही किया जाता है. ये खबर भारतीय लोकतंत्र और इसके संस्थानों को बदनाम करने के अनुमानों और अतिश्योक्ति पर आधारित है. सरकार ने अपने जवाब में साफ़ किया है कि छापी गयी रिपोर्ट बोगस है और पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर तथ्यहीन रिपोर्ट छापी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

West Bengal Politics: बंगाल के नए CM सुवेंदु अधिकारी ने पहले दिन ही किया ये बड़ा फैसला, ममता बनर्जी ने लगा रखी थी रोक
बंगाल के नए CM सुवेंदु अधिकारी ने पहले दिन ही किया ये बड़ा फैसला, ममता बनर्जी ने लगा रखी थी रोक
'आतंकी साजिश का हिस्सा था हमला', दिल्ली धमाके को लेकर NIA ने दाखिल की चार्जशीट, हुआ बड़ा खुलासा
'आतंकी साजिश का हिस्सा था हमला', दिल्ली धमाके को लेकर NIA ने दाखिल की चार्जशीट, हुआ बड़ा खुलासा
'चुनाव के बाद TMC ऑफिस में तोड़फोड़...', काला कोट पहनकर क्यों वकील के अवतार में HC पहुंचीं ममता?
'चुनाव के बाद TMC ऑफिस में तोड़फोड़...', काला कोट पहनकर क्यों वकील के अवतार में HC पहुंचीं ममता?
Sambit Patra On Rahul Gandhi: 'कौन कर रहा फंडिंग, 54 दौरों पर 60 करोड़ रुपये खर्च', राहुल गांधी की विदेश यात्रायों पर फायर हुए संबित पात्रा
'कौन कर रहा फंडिंग, 54 दौरों पर 60 करोड़ रुपये खर्च', राहुल गांधी की विदेश यात्रायों पर फायर हुए संबित पात्रा

वीडियोज

Sansani: दीवानी बेटी को मौत की सजा ! | Crime News | Uttar Pradesh News | Crime News Hindi
Janhit with Chitra Tripathi: सलाह मोदी की..सवाल आपका! | PM Modi Gold Appeal | Modi Convoy | Rahul
Prateek Yadav Death News: प्रतीक की डेथ मिस्ट्री...हो गया खुलासा! | Bharat ki Baat | Aparna Yadav
Abp Report | NEET Paper Leak | Exam Cancelled:पेपर लीक का मास्टरमाइंड शुभम गिरफ्तार!
Gold Silver Price Hike | Sandeep Chaudhary: आम जनता बेहाल, महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सीधा खुलासा!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आतंकी साजिश का हिस्सा था हमला', दिल्ली धमाके को लेकर NIA ने दाखिल की चार्जशीट, हुआ बड़ा खुलासा
'आतंकी साजिश का हिस्सा था हमला', दिल्ली धमाके को लेकर NIA ने दाखिल की चार्जशीट, हुआ बड़ा खुलासा
प्रतीक को श्रद्धांजलि देकर मुड़े अखिलेश यादव तो अपर्णा ने दी आवाज, फिर बंद कमरे हुई क्या बात?
प्रतीक को श्रद्धांजलि देकर मुड़े अखिलेश यादव तो अपर्णा ने दी आवाज, फिर बंद कमरे हुई क्या बात?
'मुस्लिमों पर अत्याचार हो रहा', भारत के खिलाफ बांग्लादेश में किसने बोया जहर, तारिक रहमान सरकार बोली- 'ये झूठ, सबूत नहीं'
'मुस्लिमों पर अत्याचार हो रहा', भारत के खिलाफ बांग्लादेश में किसने बोया जहर, तारिक रहमान सरकार बोली- 'ये झूठ, सबूत नहीं'
विराट कोहली की शतकीय वापसी से ऑरेंज कैप रेस में बड़ा उलटफेर, भुवनेश्वर कुमार का पर्पल कैप पर कब्जा कायम
विराट कोहली की शतकीय वापसी से ऑरेंज कैप रेस में बड़ा उलटफेर, भुवनेश्वर कुमार का पर्पल कैप पर कब्जा कायम
फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी जुनैद खान को कैसे मिल रहा काम? 'एक दिन' एक्टर बोले- 'आमिर खान का बेटा होने....'
फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी जुनैद खान को कैसे मिल रहा काम? एक्टर बोले- 'आमिर खान का बेटा...'
PM Modi Cabinet Meeting: 'भारत का बहुत सारा पैसा...', गोल्ड को लेकर कैबिनेट मीटिंग में पीएम मोदी ने मंत्रियों को दिया तगड़ा मैसेज
'भारत का बहुत सारा पैसा...', गोल्ड को लेकर कैबिनेट मीटिंग में पीएम मोदी ने मंत्रियों को दिया तगड़ा मैसेज
WB WBCHSE HS Result 2026: पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में अद्रित पाल ने किया टॉप, इस लिंक से फटाफट चेक करें अपना रिजल्ट
पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में अद्रित पाल ने किया टॉप, इस लिंक से फटाफट चेक करें अपना रिजल्ट
खेत से सीधे विदेश पहुंच रहे Indian fruits, export farming में आया नया Boom
खेत से सीधे विदेश पहुंच रहे Indian fruits, export farming में आया नया Boom
Embed widget