एक्सप्लोरर

'CM अब्दुल्ला को पता था, फिर भी नहीं रोका', गुलमर्ग फैशन शो में अश्लीलता पर बोलीं इल्तिजा मुफ्ती

Iltija Mufti On Gulmarg Fashion Show: लोगों का कहना है कि इस तरह का फैशन शो रमजान के महीने में तो छोड़िए किसी भी महीने में नहीं होना चाहिए.

Gulmarg Fashion Show Row: जम्मू-कश्मीर में रमजान के महीने में आयोजित एक फैशन शो को लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है. गुलमर्ग फैशन शो पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगाए गए हैं. मामले पर पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर हमला करते हुए कहा कि पर्यटन मंत्रालय उनके पास है फिर भी उन्होंने इसे नहीं रोका.

उन्होंने कहा, "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. पर्यटन मंत्रालय उमर अब्दुल्ला के पास है और गुलमर्ग के विधायक भी नेशनल कॉन्फ्रेंस से हैं. उन्हें पता था कि यह कार्यक्रम चल रहा है और आपत्तिजनक तस्वीरें प्रसारित की जा रही हैं, लेकिन उन्होंने इसे नहीं रोका. अब उमर अब्दुल्ला कह रहे हैं कि वे FIR दर्ज कराएंगे. क्या वह रमज़ान के महीने में इसका प्रचार करना चाहते हैं? उन्हें ज़्यादा समझदार और संवेदनशील होने की ज़रूरत है."

उमर अब्दुल्ला ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में पुरुष सेमी न्यूड और महिलाएं भी कम कपड़ों में नजर आ रही हैं. उमर अब्दुल्ला ने इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है और कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया. उन्होंने कहा कि उनका ऑफिस स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है. उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी सरकार की इस आयोजन में कोई भूमिका नहीं है. वहीं, ये मुद्दा जम्मू-कश्मीर विधानसभा में उठाया गया.

कब आयोजित हुआ फैशन शो

डिजाइनर लेबल शिवन एंड नरेश की 15वीं वर्षगांठ के मौके पर बीते शुक्रवार को गुलमर्ग की बर्फ में फैशन शो का आयोजन किया गया. मीरवाइज ने कहा था कि पर्यटन को बढ़ावा देने के नाम पर ऐसी अश्लीलता कश्मीर में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने कहा कि इस आयोजन को टाला भी जा सकता था. श्रीनगर के सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी और कांग्रेस नेता दीपिका पुष्कर नाथ ने भी इसकी आलोचना की.

ये भी पढ़ें: 'मायलॉर्ड रमजान के बाद की तारीख दे दें क्योंकि...', अलगाववादी नेता यासीन मलिक की अर्जी पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका या रूस... दुनिया के जिन देशों के पास सबसे ज्यादा कच्चा तेल, वो किसकी ओर? देखें लिस्ट
अमेरिका या रूस... दुनिया के जिन देशों के पास सबसे ज्यादा कच्चा तेल, वो किसकी ओर? देखें लिस्ट
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पार काटकर...', राज ठाकरे की धमकी पर भड़के अन्नामलाई ने दिया ये जवाब
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पैर...', राज ठाकरे की धमकी पर अन्नामलाई ने दिया जवाब
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस है क्योंकि...
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस, क्योंकि...

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: राम, सीता पर टिप्पणी..क्या है सपा का चुनावी प्लान? | Virendra Singh
Mahindra XUV 7XO vs XUV700: अब कौन ज़्यादा बेहतर? | Auto Live
Sandeep Chaudhary: भगवान राम भाजपाई या सपाई? वरिष्ठ पत्रकार का सटीक विश्लेषण
UP Politics: राम, वनवास और PDA की राजनीति चुनाव दांव? | Virendra Singh | BJP | SP | Election 2027
MG Windsor एक फुल चार्ज में कितनी रेंज देती है ? | Auto Live #mgwindsorev #mg #ev

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका या रूस... दुनिया के जिन देशों के पास सबसे ज्यादा कच्चा तेल, वो किसकी ओर? देखें लिस्ट
अमेरिका या रूस... दुनिया के जिन देशों के पास सबसे ज्यादा कच्चा तेल, वो किसकी ओर? देखें लिस्ट
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पार काटकर...', राज ठाकरे की धमकी पर भड़के अन्नामलाई ने दिया ये जवाब
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पैर...', राज ठाकरे की धमकी पर अन्नामलाई ने दिया जवाब
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस है क्योंकि...
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस, क्योंकि...
'पारो' के नाम बड़ा खिताब, ऑस्कर 2026 की रेस में शामिल हुई 'हीरामंडी' एक्टर की फिल्म
'पारो' के नाम बड़ा खिताब, ऑस्कर 2026 की रेस में शामिल हुई ताहा शाह की फिल्म
किसी के नाक से खून निकला तो किसी को खून की उल्टियां... अमेरिका ने वेनेजुएला में किया था 'मिस्ट्री वेपन' का इस्तेमाल
किसी के नाक से खून निकला तो किसी को खून की उल्टियां... अमेरिका ने वेनेजुएला में किया था 'मिस्ट्री वेपन' का इस्तेमाल
​हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल पदों पर निकली बंपर भर्ती, 5500 पदों के लिए आवेदन शुरू
​हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल पदों पर निकली बंपर भर्ती, 5500 पदों के लिए आवेदन शुरू
दुनिया में कहां दौड़ती हैं सबसे ज्यादा दोपहिया? जानिए टॉप देशों की पूरी लिस्ट
दुनिया में कहां दौड़ती हैं सबसे ज्यादा दोपहिया? जानिए टॉप देशों की पूरी लिस्ट
Embed widget