एक्सप्लोरर

पवार को हुई UPA अध्यक्ष बनाने की मांग, NCP नेताओं ने कहा - देश को उनके अनुभव की जरूरत

मंगलवार को दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी की युवा इकाई राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शरद पवार को यूपीए अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पास किया गया.

चुनावों में लगातार हो रही हार के कारण कांग्रेस पार्टी के अंदर गांधी परिवार के नेतृत्व पर सवाल तो उठ ही चुके हैं अब उसके सहयोगी दल एनसीपी ने मांग कर दी है कि कांग्रेस को यूपीए की अगुवाई शरद पवार को सौंप देनी चाहिए. 2004 से सोनिया गांधी ने कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों के गठबंधन यूपीए की कमान संभाली हुई है.

मंगलवार को दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी की युवा इकाई राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शरद पवार को यूपीए अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पास किया गया. वहीं  एनसीपी प्रमुख शरद पवार अब तक यूपीए अध्यक्ष बनने की बात से इंकार करते रहे हैं.

क्या पवार का नेतृत्व स्वीकार करेगी कांग्रेस ?

वहीं कांग्रेस ने भी कहा है कि पवार खुद इस सवाल से इंकार कर चुके हैं लेकिन इस बार जब युवा इकाई द्वारा यह प्रस्ताव पारित किया गया तब शरद पवार मंच पर खुद मौजूद थे. सवाल यही है कि क्या कांग्रेस शरद पवार का नेतृत्व स्वीकार करेगी? एनसीपी प्रमुख शरद पवार की मौजूदगी में पार्टी की युवा इकाई की बैठक में उन्हें यूपीए अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया.

इससे पहले भी एनसीपी नेता यह मांग कर चुके हैं. कुछ वक्त पहले शिवसेना ने भी इसकी वकालत की थी. लेकिन राजनीति के पुराने दिग्गज शरद पवार सार्वजनिक रूप से हमेशा इससे इंकार करते आए हैं. लेकिन जिस तरह उनकी मौजूदगी में प्रस्ताव पारित किया गया उससे सवाल खड़ा हो गया कि क्या अब पवार खुद यूपीए की कमान संभालना चाहते हैं और क्या अगले लोकसभा चुनाव में मोदी को प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर चुनौती देना चाहते हैं?

कांग्रेस की हुई है बुरी तरह से हार

यह मांग नए सिरे इसलिए उठी है क्योंकि हाल में सम्पन्न विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की बुरी तरह हार हुई है. 2019 लोकसभा चुनाव के बाद से झारखंड और महाराष्ट्र और तमिलनाडु को अपवाद कांग्रेस कहीं भी जीत नहीं पाई है. इन तीन राज्यों में भी कांग्रेस की हैसियत जूनियर पार्टनर की है. इस दौरान पुडुचेरी और पंजाब में कांग्रेस अपनी सरकार नहीं बचा पाई.

राहुल गांधी और उनके करीबी नेताओं के रवैये के कारण कांग्रेस के अंदर असंतुष्ट नेताओं का खेमा बन गया है. कपिल सिब्बल जैसे बड़े नेता खुल कर मांग कर रहे हैं कि गांधी परिवार को पार्टी नेतृत्व छोड़ देना चाहिए. कांग्रेस के सहयोगी दलों को लगता है कि ऐसी हालत में कांग्रेस बीजेपी का मुकाबला नहीं कर सकती. 

यूपीए का नेतृत्व करने की स्थिति में नहीं है कांग्रेस 

पार्टी की युवा इकाई की मांग का समर्थन करते हुए एनसीपी नेता माजिद मेनन ने कहा है कि सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी अपने अंदरूनी विवादों के कारण कांग्रेस यूपीए का नेतृत्व करने की स्थिति में नहीं है. 2024 के लिए समय निकला जा रहा है इसलिए कांग्रेस को यूपीए की कमान शरद पवार के हाथों में सौंप देनी चाहिए. माजिद मेनन ने कहा कि शरद पवार ऐसे नेता हैं जिनकी छवि ऐसे ऐसे बड़े नेता की है जिसकी पकड़ जमीनी है.

तमाम क्षेत्रीय दलों के साथ पवार के हैं अच्छे संबंध

राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने कहा कि शरद पवार ऐसी शख्सियत हैं जिनका तमाम क्षेत्रीय दलों के साथ कांग्रेस के साथ भी संबंध है. वो सबसे तालमेल बिठा सके. शरद पवार के अनुभव की देश को जरूरत है. बहुत से दल कांग्रेस के साथ नहीं हैं, शरद पवार की वजह से सभी साथ आ सकते हैं. एनसीपी ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं. लेकिन कांग्रेस इस चुनौती का सीधा जवाब देने से बच रही है.

कांग्रेस के सामने हैं कई चुनौतियां

वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल ने एनसीपी द्वारा पवार को यूपीए की कमान दिए जाने की मांग को लेकर पूछे जाने पर कहा कि जब शरद पवार खुद इंकार कर चुके हैं तो दूसरे नेताओं की बात क्यों करें! ममता बनर्जी, चन्द्रशेखर राव और अरविंद केजरीवाल जैसे क्षत्रपों की चुनौती के बीच एनसीपी द्वारा यूपीए की कुर्सी पर दावा कांग्रेस के लिए नई मुसीबत है. कांग्रेस अगर जल्द नहीं संभाली तो हालत उसके काबू से हमेशा के लिए बाहर हो जाएंगे. 

यूक्रेन के खिलाफ जंग को लेकर राष्ट्रपति पुतिन को उनके सलाहकार नहीं बता रहे सच्चाई, अमेरिका का बड़ा दावा

Pakistan Political Crisis: इमरान खान आखिर कैसे अर्श से फर्श पर पहुंच गए? पांच प्वाइंट्स में समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के चलते, लोकसभा 12 बजे तक स्थगित
LIVE: विपक्ष के हंगामे के चलते, लोकसभा 12 बजे तक स्थगित
मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
'मैं तुम्हारा बॉस हूं...' तरुण तेजपाल के वो शब्द जो कोर्ट में बने बड़ा सबूत
'मैं तुम्हारा बॉस हूं...' तरुण तेजपाल के वो शब्द जो कोर्ट में बने बड़ा सबूत

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget