एक्सप्लोरर

सैन्य परंपरा से भारतीय वायुसेना में शामिल किए गए 8 अपाचे हेलीकॉप्टर्स

वायुसेना प्रमुख बीएस धनोओ इस मौके पर पठानकोट एयरबेस पर मौजूद रहे. सर्व धर्म गुरुओं ने पूजा अर्चना की. पूर्चा अर्चना, अरदास और कुरान की आयतों के साथ अपाचे हेलीकॉप्टर को वायुसेना में शामिल करने की परंपरा को पूरा किया गया.

पठानकोट: मंगलवार को अमेरिकी अटैक हेलीकॉप्टर अपाचे को पठानकोट एयरबेस पर सैन्य-परंपरा से भारतीय वायुसेना में शामिल कर लिया गया. इस दौरान अपाचे हेलीकॉप्टर्स ने शानदार फ्लाई पास्ट का भी आयोजन किया और अपनी ताकत से रूबरू कराया. भारतीय‌ वायुसेना ने जिन 22 अपाचे हेलीकॉप्टर्स (एएच-64ई आई) का अमेरिका से साल 2015 में सौदा किया था उसकी पहली खेप में आठ हेलीकॉप्टर पठानकोट एयरबेस पर इस दौरान मौजूद रहे. खुद वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ भी इस दौरान खुद वहां मौजूद थे. माना जा रहा है कि बाकी 14 हेलीकॉप्टर्स भी अगले साल यानि 2020 तक भारत पहुंच जाएंगे.

समारोह के दौरान फ्लाई पास्ट के साथ साथ अपाचे हेलीकॉप्टर को वॉटर-कैनन की सलामी दी गई. सर्व धर्म गुरुओं ने पूजा अर्चना, अरदास और कुरान की आयतों के साथ अपाचे हेलीकॉप्टर को भारतीय वायुसेना में शामिल करने की परंपरा पूरी की. इस दौरान अपाचे हेलीकॉप्टर तैयार करने वाली अमेरिकी कंपनी, बोइंग के अधिकारी भी मौजूद रहे. भारतीय वायुसेना ने पठानकोट स्थित अपाचे की स्कॉवड्रन को 'ग्लैडिएटर' (Gladiator) नाम दिया है. इस स्कॉवड्रन का मोटो है 'बलिदान वीरस्य भूषणम' यानि बलिदान ही वीरों का आभूषण होता है. बता दें कि साल 2016 में ही पठानकोट एयरबेस पर पाकिस्तान से आए आतंकियों ने बड़ा हमला किया था.

इस दौरान अपाचे हेलीकॉप्टर में लगी मिसाइलें, गन और रडार का भी प्रदर्शन किया. अपाचे हेलीकॉप्टर में हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल और हैलफायर लगी हुई है. कुल आठ हैलफायर मिसाइल एक अपाचे हेलीकॉप्टर में लग सकती हैं. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर एयर टू एयर यानि हवा से हवा में मार करने वाली स्टिंगर मिसाइल से भी अपाचे को लैस किया जा सकता है. इन हेलीकॉप्टर्स में 70 एमएम के 19-19 हाएड्रा रॉकेट के दो पॉड को भी लगाया गया है. खास तौर से लगी 30 एमएम कैनन-गन से एक साथ 1200 राउंड फायर किए जा सकते हैं.

पाकिस्तान की तरफ से प्रोक्सी वॉर यानि पाकिस्तान समर्थित-आतंकवाद झेल रहा भारत इन अटैक हेलीकॉप्टर्स का इस्तेमाल एलओसी पर आतंकियों के लांच-पैड और ठिकानों पर हमला करने के लिए इस्तेमाल कर सकता है. ये हेलीकॉप्टर्स दिन रात और किसी भी मौसम में ऑपरेशन कर सकते हैं. खासतौर से ऊंचे पहाड़ों में बने आतंकी कैंपों और दुश्मन के ठिकानों और छावनियों पर ये हमला करने में ये सक्षम हैं.

दुनिया के सर्वश्रेष्ट और आधुनिक अटैक हेलीकॉप्टर्स में इन अपाचे हेलीकॉप्टर की गिनती की जाती है. अमेरिका ने इराक में खाड़ी के युद्ध के साथ साथ अफगानिस्तान में आतंकियों के कैंप (और गुफाओं) पर हमला करने के लिए इन अपाचे हेलीकॉप्टर्स का इ‌स्तेमाल किया है.

भारतीय वायुसेना के पास फिलहाल रूस के मी25 और मी35 की एक स्कॉवड्रन है लेकिन ये स्कॉवड्रन अब पुरानी हो चुकी है इसीलिए भारत ने ये अपाचे हेलीकॉप्टर खरीदे. वायुसेना के पास एक‌ स्कॉवड्रन स्वदेशी अटैक हेलीकॉप्टर, रूद्र की भी है, जिसे एचएएल ने तैयार किया है. इन अपाचे हेलीकॉप्टर्स की दूसरी स्कॉवड्रन चीन सीमा के करीब असम के जोरहाट में होगी. थलसेना को भी जल्द अमेरिका से छह अपाचे हेलीकॉप्टर मिलेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: सितंबर में क्या रही देश में बारिश की स्थिति, अब अक्टूबर में क्या आसार
Explained: सितंबर में क्या रही देश में बारिश की स्थिति, अब अक्टूबर में क्या आसार
'सही समय पर...', पायलट माछर को RSS ने किया सलाम, दुबई फ्लाइट कांड पर क्या कहा?
'सही समय पर...', पायलट माछर को RSS ने किया सलाम, दुबई फ्लाइट कांड पर क्या कहा?
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
बहादुर कैप्टन माछर की पत्नी से पीएम मोदी ने की बात, बोले- 'हर संभव मदद करेंगे'
बहादुर कैप्टन माछर की पत्नी से पीएम मोदी ने की बात, बोले- 'हर संभव मदद करेंगे'

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन बन गई तेलुगु की साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 7 दिनों का कलेक्शन
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन साल की टॉप 5 तेलुगु फिल्मों में की एंट्री
IND vs SL Semi-Final Live Score: ईशान किशन ने जड़ी फिफ्टी, डेथ ओवरों का खेल जारी; शिवम दुबे के साथ क्रीज पर मौजूद
LIVE: ईशान किशन ने जड़ी फिफ्टी, डेथ ओवरों का खेल जारी; शिवम दुबे के साथ क्रीज पर मौजूद
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
'किसने दिया आदेश...', फॉर्म 6 को लेकर भड़के राहुल गांधी, EC से पूछा सवाल
'किसने दिया आदेश...', फॉर्म 6 को लेकर भड़के राहुल गांधी, EC से पूछा सवाल
Cooler Rust: कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
Embed widget