एक्सप्लोरर

Parliament Special Session: सेंट्रल हॉल में भारत को विकसित बनाने का लिया जाएगा संकल्प, मंच पर PM मोदी, स्पीकर और खरगे रहेंगे मौजूद

Paliament Special Session News: संसद के विशेष सत्र के दौरान 75 सालों के संसदीय यात्रा पर चर्चा की जाएगी. इसमें भारत को विकसित बनाने पर भी बात होगी.

Parliament Session: संसद का पांच दिवसीय सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है. इस विशेष सत्र में आठ विधेयकों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है. जिन विधेयकों को मंजूर किए जाने की उम्मीद है, उसमें एक देश एक चुनाव, महिला आरक्षण, समान नागरिक संहिता जैसे बिल शामिल हैं. वहीं, संसद की पुरानी इमारत में लोकसभा और राज्यसभा में 75 सालों के संसदीय यात्रा पर सोमवार सुबह 11 बजे चर्चा होने वाली है. इस कार्यक्रम को लेकर एक जरूरी जानकारी मिली है. 

संसदीय यात्रा को लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में संकल्प लिया जाएगा कि भारत को 2047 तक विकसित देश बना दिया जाए. इस दौरान मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा सांसद और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मौजद रहेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी लोकसभा में और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल राज्यसभा में चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं. कार्यक्रम का आयोजन पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में किया जाएगा. 

19 सितंबर से नई संसद में शुरू होगी कार्यवाही

संसद का विशेष सत्र पांच दिनों तक चलने वाला है. इसकी शुरुआत सोमवार 18 सितंबर से हो रही है, जो शुक्रवार 22 सितंबर तक चलेगी. इस दौरान 5 बैठकें आयोजित की जाएंगी. विशेष सत्र के पहले दिन की कार्यवाही का आयोजन पुरानी संसद में किया जाएगा. इसके बाद मंगलवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर नई संसद में कामकाज की शुरुआत हो जाएगी. इसी दिन पुरानी संसद में फोटो सेशन भी किया जाएगा. फिर 11 बजे नए सेंट्रल हॉल में एक समारोह आयोजित होगा.

पुरानी संसद से कैसे अलग है नई संसद? 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मई को नई संसद को देश को सौंपा. नई संसद का निर्माण कार्य 2019 में सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू हुआ. संसद की नई ईमारत का आकार त्रिकोणीय है. नई बिल्डिंग तीन मंजिला है, जिसे 64,500 स्क्वायर मीटर में बनाया गया है. लोकसभा चैंबर में 888 सीटें हैं, जबकि पुरानी संसद में सिर्फ 543 ही थीं. इसमें सांसदों के बैठने की संख्या को 1272 सीटों तक भी बढ़ाया जा सकता है. 

नए संसद भवन की इमारत में तीन औपचारिक प्रवेश द्वार बनाए गए हैं, जिनके जरिए भवन में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, लोकसभा स्पीकर और प्रधानमंत्री एंट्री कर पाएंगे. इमारत का निर्माण पर्यावरण को ध्यान में रखकर किया गया है. इसमें पुरानी इमारत के मुकाबले 30 फीसदी कम बिजली खर्च होगी. नई संसद में रेन-वाटर हारवेस्टिंग और पानी को रिसाइकल करने के सिस्टम को भी लगाया गया है. इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये 150 सालों तक काम कर सके. 

यह भी पढ़ें: आज से चलेगा संसद का 'विशेष सत्र', लोकसभा में बोल सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई

Embed widget