एक्सप्लोरर

कब होगा संसद का पहला विशेष सत्र और कब चुना जाएगा स्पीकर? सामने आ गई तारीख

Parliament Special Session 2024: 18वीं लोकसभा के लिए चुने गए नवनिर्वाचित सांसदों के शपथ ग्रहण और लोकसभा स्पीकर को चुने जाने को लेकर संसद का विशेष सत्र 24 जून से शुरू हो सकता है.

Parliament Special Session: संसद का विशेष सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक हो सकता है. एबीपी न्यूज़ को सूत्रों ने बताया कि 18वीं लोकसभा के लिए चुने गए नवनिर्वाचित सांसद 24 और 25 जून को शपथ ले सकते हैं. इसके अलावा लोकसभा स्पीकर का चुनाव 26 जून को होने की संभावना है.  

केंद्र सरकार की तरफ से पहले लोकसभा के अध्यक्ष के पद के लिए एक सांसद का नाम प्रस्तावित किया जाएगा. सरकार के प्रस्ताव को अगर विपक्ष सर्वसम्मति से स्वीकार कर लेता है तो चुनाव नहीं होंगे. ऐसा नहीं होता है तो विपक्ष भी अपनी ओर से एक उम्मीदवार खड़ा कर सकता है. 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संयुक्त सत्र को कर सकती हैं संबोधित?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों यानी लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को भी संबोधित कर सकती हैं. राष्ट्रपति मुर्मू अभिभाषण के जरिए केंद्र की मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के एजेंडे को पेश करेंगी. 

वहीं, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल संसद के विशेष सत्र के दौरान केंद्र सरकार को कई मुद्दों को लेकर घेर सकती है. हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट-यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा विवाद को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह संसद में छात्रों की आवाज बनेंगे. 

दरअसल, इससे पहले नरेंद्र मोदी ने रविवार (9 जून) को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. पीएम मोदी के साथ 70 से ज्यादा मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली, प्रधानमंत्री ने सोमवार (10 जून, 2024) को नवनियुक्त मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है. इसमें राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री, अमित शाह को गृह मंत्री, निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री और एस जयशंकर को विदेश मंत्री के पद पर बरकरार रखा है.

ये भी पढ़ें- क्या 237 साल पहले हो गई थी मोदी के तीन बार पीएम बनने की भविष्यवाणी? जानें किसने की थी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget