एक्सप्लोरर

क्या 237 साल पहले हो गई थी मोदी के तीन बार पीएम बनने की भविष्यवाणी? जानें किसने की थी

साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने से पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में एक जनसभा में बताया था कि करीब तीन सौ साल पहले ही उनके पीएम बनने की भविष्यवाणी हो चुकी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश की कमान संभाल रहे हैं. रविवार (9 जून, 2024) को उन्होंने पीएम पद की शपथ ली. नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की भविष्यवाणी 237 साल पहले ही कर दी गई थी. यानी जब पीएम मोदी पैदा भी नहीं हुए थे, उनके प्रधानमंत्री बनने की भविष्यवाणी कर दी गई थी. ये भविष्यवाणी संत मावजी महाराज ने की थी, जो आज सच साबित हो गई है. पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री बनने से पहले खुद जनता को इस भविष्यवाणी के बारे में बताया था.

12 अप्रैल, 2014 को पीएम मोदी राजस्थान के बांसवाड़ा गए थे. यहां एक जनसभा में पीएम बनने से पहले उन्होंने जनता को इस भविष्यवाणी के बारे में बताया था. इसी दिन पीएम मोदी बेणेश्वर धाम गए थे और मावजी महाराज की भविष्यवाणी खुद पढ़ी थी. नरेंद्र मोदी के गुजरात के सीएम से देश के प्रधानमंत्री बनने की भविष्यवाणी सांकेतिक भाषा में लिखी गई थी. 

प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को बताया था कि मावजी महाराज ने भविष्यवाणी कर दी थी कि गुजरात से दिल्ली जाकर दीया जलेगा. पीएम मोदी ने लगातार 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य की सत्ता संभाली और अब 10 साल से वह देश के प्रधानमंत्री हैं.

2014 में जनसभा में पीएम मोदी ने कहा था, 'आज मेरा सौभाग्य रहा कि मुझे मावजी महाराज की तपोभूमि के दर्शन करने का सौभाग्य मिला. बाणेश्वरजी के दर्शन करके मैं आया हूं. इतने प्रेरक शब्द हैं लिखा है, मुझे भी मालूम नहीं है. कितनी बढ़िया बात चार सौ साल पहले लिखी गई है.'

उन्होंने गुजराती भाषा में मावजी महाराज की भविष्यवाणी बताते हुए कहा था, 'मावजी महाराज ने लिखा है. जम्बूखंड जुमलो आगे है महाराज ढोरा घरनी धूल की, गुजरात नो डंको बागे महाराज, मावजी वाणी बुले है महाराज. जातु धर्म पास आवेगा, धर्म नी बातें सालेगा महाराज, बेणेश्वर रो बेणको रसाए महाराज, दिल्ली मा दीवो लागे महाराज. उन्होंने गुजरात और दिल्ली को जोड़ दिया है, मावजी महाराज ने. अद्भुत बात है जी. उस जमाने में गुजरात से दिल्ली जाकर दीया जलेगा, ये बात मावजी महाराज ने कही है भाईयों.'

यह भी पढ़ें:-
मोदी 3.0 कैबिनेट की शपथ लेते ही एस. जयशंकर ने बना दिया रिकॉर्ड, अभी तक कोई नहीं कर पाया ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget