एक्सप्लोरर

Mahua Moitra Speech: तो क्‍या मुझे ये कहने के लिए मर्द बनना पड़ेगा? महुआ मोइत्रा का बीजेपी पर पलटवार

Mahua Moitra Speech: सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, बीजेपी हमें संसदीय शिष्टाचार सिखा रही है. मैं सेब को सेब ही कहूंगी, संतरा नहीं.

Parliament Session 2023: तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा अपने तीखे बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं. महुआ मोइत्रा 'असंसदीय भाषा' का इस्तेमाल किए जाने की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. उन्होंने बुधवार (7 फरवरी) को संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान कथित तौर पर 'आपत्तिजनक' शब्द का प्रयोग किया. इसके बाद संसद में जमकर हंगामा हुआ और बीजेपी ने उनसे माफी मांगने की मांग की.

दरअसल, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार को अपने खिलाफ निर्देशित हमलों में "पितृसत्ता" पर सवाल उठाते हुए अपना पक्ष रखा. मोइत्रा की टिप्पणी के बाद मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि विपक्षी सदस्यों को "अपनी जीभ पर नियंत्रण रखना चाहिए."

क्या मुझे एक पुरुष होने की जरूरत?

महुआ मोइत्रा ने लोक सभा में अपनी असंसदीय भाषा को लेकर हुए विवाद पर कहा, "बीजेपी कह रही है कि मैं महिला होने के नाते इस तरह के शब्द का इस्तेमाल कैसे कर सकती हूं, क्या मुझे एक पुरुष होने की जरूरत है ताकि मैं इसे वापस देने में सक्षम हो सकूं? यही पितृसत्ता है." 

देश के लोगों को मूर्ख बनाया गया- महुआ 

महुआ मोइत्रा ने आडानी समूह से जुड़े केस को लेकर लोकसभा में आरोप लगाया कि "देश के लोगों को मूर्ख बनाया गया है. मोइत्रा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए आरोप लगाया कि सत्तापक्ष के सदस्यों को विपक्ष का विरोध करने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है. उन्होंने कहा, "हम चीन, पेगासस, मोरबी, बीबीसी पर कुछ नहीं बोल सकते." मोइत्रा ने कहा कि विपक्ष के लोग प्रधानमंत्री का नाम तक नहीं ले सकते.

मोइत्रा ने कहा कि अगर उन्हें संसद की विशेषाधिकार समिति के सामने ले जाया जाता है तो वह अपना पक्ष रखेंगी. पत्रकारों ने जब उनसे सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि बीजेपी हमें संसदीय शिष्टाचार सिखा रही है. मैं सेब को सेब ही कहूंगी, संतरा नहीं. उन्होंने कहा, "अगर वे मुझे विशेषाधिकार समिति के सामने ले जाएंगे, तो मैं अपना पक्ष रखूंगी."

यह भी पढ़ें: Budget Session 2023: अडानी के मुद्दे पर संसद में संग्राम, खरगे बोले- क्या रातों रात जादू हो गया? स्पीकर ने दी नसीहत, ऐसा कोई आरोप... 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget