एक्सप्लोरर

Parliament Security Breach: आरोपी सागर ने खुद को आग लगाने का बनाया था प्लान, मीडिया में छाना था असल मकसद, पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा

Parliament Security Breach News: देश की संसद में घुस कर नारेबाजी करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इनसे लगातार पूछताछ कर रही है.

Parliament Security: संसद की सुरक्षा में हुई चूक ने देश को हिलाकर रख दिया है. इस मामले में सभी आरोपियों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की पूछताछ में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपी सागर शर्मा ने बताया है कि वह संसद के बाहर खुद को जलाना चाहता था. सागर शर्मा और मनोरंजन डी ही वह दोनों शख्स हैं, जिन्होंने सदन में घुसकर स्मॉक बॉम्ब से अटैक किया था और सदन में धुआं फैल गया था.

दिल्ली पुलिस की पूछताछ में सागर ने बताया है कि वह खुद को जलाना चाहता था. उसने संसद के बाहर खुद को आग लगाने का प्लान बनाया था. लेकिन बाद में इस प्लान को छोड़ दिया गया. पुलिस की स्पेशल सेल को सागर ने ये भी बताया है कि आग लगाने के लिए एक जेल जैसे पदार्थ को ऑनलाइन खरीदने का प्लान किया गया था. इस जेल को शरीर पर लगाने से आग से खुद को बचाया जा सकता है. हालांकि, ऑनलाइन पेमेंट नहीं होने से जेल नहीं खरीदा जा सका और फिर संसद के बाहर खुद को आग लगने का प्लान ड्राप हो गया. 

गूगल सर्च कर समझा संसद का पूरा इलाका

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, आरोपी घटना को अंजाम देने के लिए एक दो नहीं बल्कि 7 स्मॉक कैन लेकर पहुंचे थे. आरोपियों ने गूगल सर्च कर संसद भवन के आसपास का एरिया सर्च किया था. वीडियो से आसपास में इलाकों के बारे में बहुत सारी चीजों को सीखा था, जिसमे संसद की सुरक्षा के पुराने वीडियो भी शामिल है. पुलिस न पकड़ पाए उसके लिए सेफ चैट्स कैसे की जाती है, उसके बारे में भी गूगल सर्च के जरिए जानकारी हासिल की गई थी. 

क्या था आरोपियों का असल मकसद? 

सूत्रों ने बताया है कि यही वजह है कि जितने भी आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है, वे सभी एक-दूसरे से कॉन्टैक्ट करने के लिए सिग्नल ऐप पर बात किया करते थे, ताकि उन्हें कोई पकड़ ही न पाए. सूत्रों ने ये भी बताया है कि आरोपियों का असल मकसद मीडिया में अपना प्रभाव साबित करना था. इस बात को ध्यान में रखते हुए ही संसद में घुसने की योजना ऐसे समय के लिए तैयार की गई थी, जब सदन में शीतकालीन सत्र चल रहा हो. 

यह भी पढ़ें: संसद में सेंधमारी के लिए बने थे प्लान A और B, एक के फेल होने पर दूसरा देना था अंजाम, 'मास्टरमाइंड' ललित का बड़ा खुलासा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget