एक्सप्लोरर

Infiltration At LoC: LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने 1 आतंकी किया ढेर, तलाशी अभियान जारी

जम्मू कश्मीर में सेना ने सीमा पर घुसपैठ कर रहे पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है. सेना ने बताया उनके ऑपरेशन में एक आतंकी को मार गिराया गया, वहीं बाकी घुसपैठियों की तलाश जारी है.

Pakistani Terrorist Killed: भारतीय सेना (Indian Army) ने शुक्रवार (24 मार्च) को उत्तरी कश्मीर (Noth Kashmir) के कुपवाड़ा जिले के तंगधार के जब्दी इलाके में सीमा पर घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया. सैन्य अधिकारियों ने बताया, वह बाकी घुसपैठियों की तलाश कर रहे हैं. 

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया, आतंकियों ने पाकिस्तान से घुसपैठ की और राजौरी जिले के डांगरी गांव में स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया. उन्होंने कहा, घुसपैठ की कोशिशों में कमी आने के बावजूद सीमा पार से भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिशें अभी भी जारी हैं.

उन्होंने कहा, घुसपैठ की बाकी कोशिशों को खत्म कर दिया जाएगा. हालांकि सीमा पार से शांति के दुश्मन लगातार घुसपैठ करते रहते हैं. 

बीएसएफ ने भी मार गिराये पाकिस्तानी ड्रोन
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान के ड्रोन को मार गिराया. अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पंजाब में गिराई गई ऑस्ट्रिया निर्मित पांच ग्लॉक पिस्तौल और 91 गोलियां शुक्रवार को बीएसएफ ने बरामद कर ली. गुरदासपुर सेक्टर के मेटला इलाके में देर रात करीब ढाई बजे हथियार और गोला-बारूद गिराए गए.

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि बल के जवानों ने घुसपैठ कर रहे ड्रोन पर गोलीबारी की और बाद में इलाके की तलाशी के दौरान खेत से एक पैकेट बरामद कर लिया. अधिकारियों ने बताया कि पैकेट में पांच ग्लॉक पिस्तौल, 10 मैगजीन और 91 गोलियां थीं.

बीएसएफ ने बरामद की ग्लॉक पिस्तौल
विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि यह खेप सीमावर्ती राज्य में खालिस्तानी अलगाववादी समूहों के लिए थी. ग्लॉक एक ऐसी अर्ध-स्वचालित पिस्तौल होती है जिसका इस्तेमाल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) जैसे आतंकवाद विरोधी बल और अन्य कमांडो दल करते हैं. यह ऑस्ट्रिया और अमेरिका में बनाई जाती हैं.

Watch: '... वो कहेंगे, मैं आपकी पीठ पर नाक पोंछ रहा हूं', चलते-चलते खरगे से राहुल गांधी ने क्यों कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget