एक्सप्लोरर

ज्योति मल्होत्रा, नवांकुर चौधरी, प्रियंका सेनापति समेत वो 10 लोग कौन, जिन पर देश से गद्दारी का आरोप

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद से 10 जासूस पकड़े गए हैं, जो पाकिस्तान को खुफिया जानकारी दे रहे थे. इनमें पंजाब, हरियाणा, और उत्तर प्रदेश से लोग शामिल हैं.

Pakistani Spies in India List: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से देश की खुफिया एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद 8 मई से लेकर अब तक दस जासूसों को पकड़ा है. ये सभी पाकिस्तान के साथ संवेदनशील जानकारियों शेयर कर रहे थे. सुरक्षा एजेंसियां कई और लोगों का पता लगा रही हैं, जिनके तार पाकिस्तान से जुड़े हो सकते हैं.

पंजाब से पकड़े गए गजाला और यमीन मोहम्मद

सबसे पहले पंजाब से दो जासूस गजाला और यमीन मोहम्मद पकड़े गए. पंजाब की मलेरकोटला पुलिस ने इन दोनों जासूसों को गिरफ्तार किया था. इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद सामने आया कि नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन में काम करने वाला दानिश उनसे मिलता रहता था. यह पाकिस्तान का वीजा लगवाने उसके पास जाते थे. इतना ही नहीं, दानिश के द्वारा उनके मोबाइल पर पैसे भी ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए हैं.

14 मई को हरियाणा से पकड़ा गया नोमान इलाही

पंजाब पुलिस ने 14 मई को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान इलाही को गिरफ्तार किया. नोमान से अभी भी पूछताछ की जा रही है. आरोप है कि नोमान पाकिस्तान के कुछ एजेंट्स के साथ संपर्क में है. वो उन्हें संवेदनशील जानकारियों मुहैया करवाता था. नोमान कैराना गांव का रहने वाला है और अभी पानीपत में ही सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है.

कैथल से पकड़ा गया जासूस देविंदर सिंह ढिल्लों

हरियाणा के कैथल जिले से पाकिस्तान का मददगार देविंदर सिंह ढिल्लों को भी गिरफ्तार किया गया है. जांच में सामने आया कि उसने भारत के सैन्य ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारी और सेना की गतिविधियों के बारे में पाकिस्तान को बताया. आरोपी ने कबूल किया कि वह कॉरिडोर के रास्ते पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब, ननकाना साहिब, लाहौर और पंजा साहिब जैसे धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने गया था. इसी दौरान वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में आया.

जासूसी के आरोप में यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को हरियाणा की हिसार पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. ज्योति पाकिस्तान हाई कमीशन में कार्यरत दानिश नाम के अधिकारी के साथ संपर्क में थी, जिसे बीते 13 मई को भारत सरकार ने देश छोड़कर जाने को कहा था. ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति खुफिया जानकारियां पाकिस्तान के साथ शेयर कर रही थी. वह 2023 में पहली बार पाकिस्तान गई थी. साल 2023 से अब तक वह तीन बार पाकिस्तान जा चुकी है.

ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान से जुड़े कई वीडियो भी शेयर किए हैं. पाकिस्तान में उसकी मुलाकात दानिश से हुई थी, जिसके बाद से वह लगातार दानिश के संपर्क में थी. ज्योति को पांच दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है. ज्योति लगातार पाकिस्तानी एजेंट्स के संपर्क में थी.

नूंह से पाकिस्तानी जासूस अरमान गिरफ्तार

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले अरमान को  थाना नगीना के अंतर्गत गांव राजाका से गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि वह व्हाट्सएप के माध्यम से देश सैन्य गतिविधियों को पाकिस्तान भेजता था. पुलिस ने उस पर देशद्रोह से जुड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. उससे लगातार पूछताछ की जा रही है.

पुरी की यूट्यूबर प्रियंका सेनापति से भी पूछताछ जारी

पुरी की यूट्यूबर प्रियंका सेनापति से भी जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं. दरअसल, सितंबर 2024 में ज्योति मल्होत्रा पुरी गई थी. इस दौरान वह प्रियंका से मिली थी. अब एजेंसियां पता लगाने की कोशिश कर रही है क्या प्रियंका को ज्योति की गतिविधियों की जानकारी थी या फिर वो कुछ शेयर कर रही थी.

नवांकुर चौधरी पर घूमी जांच की सुई

यूट्यूबर नवांकुर चौधरी पर भी पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप लगा है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. हालांकि, उसने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है.

यूपी के रामपुर से शहजाद गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के रामपुर के एक बिजनेसमैन शहजाद को रविवार को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मुरादाबाद से गिरफ्तार किया. एसटीएफ ने बताया कि उसने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी अपने आकाओं को दी थी. वह कई बार पाकिस्तान जा चुका था और कथित तौर पर कपड़े और मसालों की तस्करी में शामिल था.

मोहम्मद मुर्तजा अली जालंधर से गिरफ्तार

मोहम्मद मुर्तजा अली को गुजरात पुलिस ने जालंधर में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया था. उसकी गिरफ्तारी खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी कि वह पाकिस्तान की आईएसआई के लिए जासूसी कर रहा था. उसके पास से चार मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए गए हैं.

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तान ने स्वर्ण मंदिर पर की थी हमले की कोशिश, भारत ने मिसाइल अटैक को किया नाकाम, रिपोर्ट में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धरोहरों को मिटाकर अपनी नेम प्लेट...', PM मोदी के खिलाफ क्या कह गए मल्लिकार्जुन खरगे, मणिकर्णिका घाट पर विवाद
'धरोहरों को मिटाकर अपनी नेम प्लेट...', PM मोदी के खिलाफ क्या कह गए मल्लिकार्जुन खरगे
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म Ek Din की रिलीज डेट आई सामने, फर्स्ट पोस्टर भी हुआ जारी
जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' की रिलीज डेट आई सामने, फर्स्ट पोस्टर भी हुआ जारी
Iran protests LIVE: मिडिल ईस्ट की ओर से बढ़ रहा US नौसेना बेड़ा, ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने खोला अपना हवाई क्षेत्र
Iran protests LIVE: मिडिल ईस्ट की ओर से बढ़ रहा US नौसेना बेड़ा, ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने खोला अपना हवाई क्षेत्र

वीडियोज

Iran Protest: फांसी से कैसे बचा इरफान सुल्तानी? जानिए ट्रंप का कितना हाथ? ABPLIVE
TRUMP के 'Greenland' सपने पर यूरोप की खतरनाक चाल, हिल जाएगा अमेरिका? ABPLIVE
Kolkata I-Pac ED Raid पर ED की याचिका पर Mamata Banerjee को लेकर Supreme Court में सुनवाई शुरू
Kolkata I-Pac ED Raid : Supreme Court में ED ने Mamata Banerjee पर लगा दिए ताबड़तोड़ आरोप
Kolkata I-Pac ED Raid : Supreme Court में ED ने Mamata Banerjee पर लगा दी आरोपों की झड़ी !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धरोहरों को मिटाकर अपनी नेम प्लेट...', PM मोदी के खिलाफ क्या कह गए मल्लिकार्जुन खरगे, मणिकर्णिका घाट पर विवाद
'धरोहरों को मिटाकर अपनी नेम प्लेट...', PM मोदी के खिलाफ क्या कह गए मल्लिकार्जुन खरगे
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म Ek Din की रिलीज डेट आई सामने, फर्स्ट पोस्टर भी हुआ जारी
जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' की रिलीज डेट आई सामने, फर्स्ट पोस्टर भी हुआ जारी
Iran protests LIVE: मिडिल ईस्ट की ओर से बढ़ रहा US नौसेना बेड़ा, ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने खोला अपना हवाई क्षेत्र
Iran protests LIVE: मिडिल ईस्ट की ओर से बढ़ रहा US नौसेना बेड़ा, ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने खोला अपना हवाई क्षेत्र
U19 World Cup: अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर, 107 पर ढेर यूएसए; हेनिल पटेल ने लिए 5 विकेट
अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर, 107 पर ढेर यूएसए; हेनिल पटेल ने लिए 5 विकेट
I-PAC रेड में ममता बनर्जी के दखल देने की बात सुनकर SC हैरान, कहा- इसकी जांच होगी...
I-PAC रेड में ममता बनर्जी के दखल देने की बात सुनकर SC हैरान, कहा- इसकी जांच होगी...
बाबा जी क्या करें... प्रेमानंद महाराज के पास पीठ दर्द की समस्या लेकर पहुंचा भक्त, जवाब सुनकर यूजर्स कर रहे तारीफ; वीडियो वायरल 
बाबा जी क्या करें... प्रेमानंद महाराज के पास पीठ दर्द की समस्या लेकर पहुंचा भक्त, जवाब सुनकर यूजर्स कर रहे तारीफ; वीडियो वायरल 
Kidney Stones: क्या बियर पीने से निकल जाता है किडनी में फंसा स्टोन, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
क्या बियर पीने से निकल जाता है किडनी में फंसा स्टोन, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
Embed widget