एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ने स्वर्ण मंदिर पर की थी हमले की कोशिश, भारत ने मिसाइल अटैक को किया नाकाम, रिपोर्ट में खुलासा

Operation Sindoor: पाकिस्तान ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को भी मिसाइल हमले के लिए निशाना बनाया था, लेकिन भारतीय सेना ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया.

Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए सबक सिखा दिया, लेकिन पाक फिर भी हरकतों से बाज नहीं आया. उसने 7 और 8 मई की रात देश के कई शहरों पर हमले की कोशिश की थी. अमृतसर का स्वर्ण मंदिर भी पाकिस्तान के निशाने पर था, लेकिन भारतीय सेना ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया. इसका एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है.

एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक मेजर जनरल कार्तिक सी सेशद्री ने पाकिस्तान की नापाक हरकत का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी आर्मी ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पर ड्रोन से हमले की कोशिश की थी, लेकिन हमारी सेना ने पाक के सभी हमलों को नाकाम कर दिया. पाकिस्तान ने धार्मिक स्थानों के साथ-साथ नागरिकों को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी.

भारतीय सेना ने मार गिराई पाक मिसाइलें

पाकिस्तान ने 8 मई की सुबह भारी मात्रा में मिसाइल और ड्रोन से हमले की कोशिश की थी. मेजर जनरल कार्तिक ने कहा, ''पाकिस्तान ने हवाई हमले को तेज कर दिया था. उसने ड्रोन के साथ-साथ लंबी दूरी की मिसाइलों का भी सहारा लिया था. हम पूरी तरह से तैयार थे और उसके हर हमले को नाकाम किया. पाकिस्तान ने स्वर्ण मंदिर को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन से हमला किया, हमने सभी को मार गिराया.''

पाकिस्तान ने की भारत के कई शहरों को निशाना बनाने की कोशिश

पाकिस्तान ने अमृतसर के साथ-साथ जम्मू, श्रीनगर, पठानकोट, जलंधर, लुधियाना, चंडीगढ़ और भुज को निशाना बनाया था. उसने इसके साथ-साथ भारत के और शहरों पर भी हमले की कोशिश की थी. भारतीय सेना के आकाश मिसाइल सिस्टम और एल-70 डिफेंस गन ने पाक के खिलाफ अहम भूमिका निभाई. भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पहले आतंकी ठिकानों को तबाह किया था, लेकिन इसमें पाक आर्मी ने एंट्री ले ली और उसने भारत पर हमले की कोशिश की. हालांकि भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे काफी नुकसान पहुंचाया.

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान को बेनकाब करने वाली संसदीय टीम के साथ जाने से यूसुफ पठान ने किया इनकार, सामने आया बड़ा कारण!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget