एक्सप्लोरर

लंदन में 26 जनवरी को पाक हिमायती गुट की प्रदर्शन की तैयारी, भारतीय उच्चायुक्त ने ब्रिटेन की होम सेक्रेटरी से मिलकर जताई चिंता

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार के मुताबिक लंदन में पहले भी कुछ प्रदर्शन हुए हैं. जिनमें हमारे परिसर और वहां काम करने वाले लोगों की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है.

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस से पहले एक बार फिर लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर पाक समर्थित गुट प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं. पिछले प्रदर्शनों में हुई हिंसा और तोड़फोड़ के मद्देनजर भारत ने अपनी चिंताएं ब्रिटेन सरकार को बताने के साथ ही आग्रह किया कि उच्चायोग और उसके कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहिए.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि इस मामले पर अपनी चिंताओं को हमने ब्रिटेन की सरकार को भी बताया है. लिहाजा उम्मीद है कि UK सरकार समुचित कदम उठाएगी ताकि भारत का उच्चायोग और वहां काम करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

लंदन में भारतीय उच्चायुक्त रुचि घनश्याम ने ब्रिटेन की होम सेक्रेटरी (गृहमंत्री) प्रीति पटेल से मुलाकात कर सुरक्षा की चिंताओं के बारे में जिक्र भी किया. उच्चायुक्त ने ब्रिटिश मंत्री से चर्चा के दौरान लंदन में गणतंत्र दिवस के मौके पर किए जाने वाले प्रदर्शनों के मद्देनजर सुरक्षा के इंतजामों पर विस्तार से बात की.

गौरतलब है कि ब्रिटेन में कुछ पाक समर्थित अलगाववादियों ने भारत के गणतंत्र दिवस कार्य्रकमों में बाधा डालने की तैयारी की है. इसके लिए 26 जनवरी 2020 की दोपहर भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शनों का एलान किया है. साथ ही इस प्रदर्शन के दौरान भारतीय झंडा और संविधान जलाए जाने की भी धमकियां दी गई हैं.

ध्यान रहे कि इससे पहले 2019 में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस फिर 4 सितंबर और फिर 24 अक्टूबर को लंदन में भारत विरोधी प्रदर्शन करवाए गए. इनमें अगस्त व सितंबर के प्रदर्शनों में हिंसा और तोड़फोड़ की गई थी.

ये भी पढ़ें-

नीतीश से जवाब मांग रहे हैं उन्हीं के पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने ऑफिस से अलग दो वॉर रूम बनवाए, प्रचार की नई रणनीति पर कर रही है काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget